Shuru
Apke Nagar Ki App…
वंदे भारत ट्रेन में आपको गर्म रोटी तो खिलाई जा रही है लेकिन गर्म कैसे हो रही है कभी ध्यान दिया है ? वह प्लास्टिक के पैकेट में ही गर्म की जाती है , अब आपके शरीर में कितना जहर अन्दर जा रहा आप सोच लो
Journalist Asif khan KOTA City NEWS
वंदे भारत ट्रेन में आपको गर्म रोटी तो खिलाई जा रही है लेकिन गर्म कैसे हो रही है कभी ध्यान दिया है ? वह प्लास्टिक के पैकेट में ही गर्म की जाती है , अब आपके शरीर में कितना जहर अन्दर जा रहा आप सोच लो
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kishan Lal jangid1
- कोटा। राहुल गांधी को गोली मारने और कांग्रेस सांसदों के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कोटा के प्रेम नगर निवासी राजसिंह आमेरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को करणी सेना का संभागीय प्रवक्ता और बीजेपी कार्यकर्ता बताता है। धमकी से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस शहर व देहात जिलाध्यक्ष राखी गौतम, भानुप्रताप सहित अन्य नेता एसपी कार्यालय पहुंचे और Tejaswini Gautam को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उद्योगनगर थाने में परिवाद दिया गया। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।1
- लहसुन की फसल के बीच अफीम की खेती का भंडाफोड़ -झालावाड़ के डग थाने की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई कोटा/ डग। हाड़ौती के झालावाड़ जिले की डग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक अनोखे मामले का पर्दाफाश किया है। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए लहसुन की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम की खेती कर रखी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेत पर दबिश दी और बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे जब्त कर लिए। डग थाना प्रभारी भंवरसिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौमहला रोड स्थित एक खेत पर मारा। जांच में पता चला कि लहसुन की फसल की आड़ में अफीम के हरे पौधे उगाए गए थे, जो आसानी से नजर नहीं आते। पुलिस ने मौके से कुल 8 किलो 270 ग्राम हरे अफीम के पौधे जब्त किए। वहीं खेत के मालिक सत्यनारायण पुत्र दोलजी लोधा मौके पर मौजूद थे। लेकिन पुलिस की मौजूदगी देखकर वह फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी है।1
- कोटा-दरा मार्ग पर एक बार फिर लंबा जाम लग गया। वाहनों की कतारें दूर तक लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते एंबुलेंस और स्कूल बसें भी प्रभावित हुईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराने की कोशिश में जुटी रही।1
- Post by VKH NEWS1
- श्मशान के लिए रास्ता नहीं मिल रहा है नानता करनी नगर कालबेलिया बस्ती को श्मशान के लिए कोटा uid KDA द्वारा जगह देने पर उसमें रास्ता नहीं मिल रहा लोग सभी परेशान हैं1
- वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20-22 बीघा अतिक्रमण ध्वस्त कोटा, आज सुबह वन विभाग और कोटा शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रानपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क द्वारा वन विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 20 से 22 बीघा सरकारी वन भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। मौके पर पक्की एवं कच्ची बाउंड्री वॉल सहित अन्य निर्माण किए गए थे, जिन्हें प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को खाली कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। कोटा शहर पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराधियों के लिए कड़ा संदेश बताते हुए कहा कि कानून सर्वोपरि है और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की अब खैर नहीं3
- कोटा-दरा मार्ग पर एक बार फिर लंबा जाम लग गया। वाहनों की कतारें दूर तक लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते एंबुलेंस और स्कूल बसें भी प्रभावित हुईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराने की कोशिश में जुटी रही।1