logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेंधवा में अंगारों पर चले श्रद्धालु, विधायक मोंटू सोलंकी भी रहे उपस्थित सेंधवा विधानसभा में साल का आखरी मेला समाप्त हुआ, ग्राम चित्राई में लगे इस मेले में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर धधकती अंगारों पर चल कर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं, इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी भी टीम के साथ पहुंचे और ढोल मांदल की पर जमकर नृत्य किया #pblive #pblivenews #panthbhatia #sendhwa #sendhwanews #montusolanki

4 hrs ago
user_Panth bhatia
Panth bhatia
Sendhwa, Barwani•
4 hrs ago

सेंधवा में अंगारों पर चले श्रद्धालु, विधायक मोंटू सोलंकी भी रहे उपस्थित सेंधवा विधानसभा में साल का आखरी मेला समाप्त हुआ, ग्राम चित्राई में लगे इस मेले में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर धधकती अंगारों पर चल कर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं, इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी भी टीम के साथ पहुंचे और ढोल मांदल की पर जमकर नृत्य किया #pblive #pblivenews #panthbhatia #sendhwa #sendhwanews #montusolanki

More news from Barwani and nearby areas
  • सेंधवा विधानसभा में साल का आखरी मेला समाप्त हुआ, ग्राम चित्राई में लगे इस मेले में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर धधकती अंगारों पर चल कर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं, इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी भी टीम के साथ पहुंचे और ढोल मांदल की पर जमकर नृत्य किया #pblive #pblivenews #panthbhatia #sendhwa #sendhwanews #montusolanki
    1
    सेंधवा विधानसभा में साल का आखरी मेला समाप्त हुआ, ग्राम चित्राई में लगे इस मेले में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर धधकती अंगारों पर चल कर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं, इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी भी टीम के साथ पहुंचे और ढोल मांदल की पर जमकर नृत्य किया
#pblive #pblivenews #panthbhatia #sendhwa #sendhwanews #montusolanki
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    4 hrs ago
  • राजपुर। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायती बाड़ी में कचरा वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कचरा उठाने के बाद किसी व्यक्ति द्वारा कचरा वाहन चालक के मोबाइल पर फोन कर अभद्र शब्द कहे गए, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। घटना से नाराज कचरा वाहन से जुड़े कर्मचारी अधिकारियों के साथ राजपुर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में हाफिज याकूब के नाम से रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं नाराज कर्मचारियों ने अपनी समस्या बताते हुए अनुविभागीय अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    राजपुर। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायती बाड़ी में कचरा वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कचरा उठाने के बाद किसी व्यक्ति द्वारा कचरा वाहन चालक के मोबाइल पर फोन कर अभद्र शब्द कहे गए, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। घटना से नाराज कचरा वाहन से जुड़े कर्मचारी अधिकारियों के साथ राजपुर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले में हाफिज याकूब के नाम से रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं नाराज कर्मचारियों ने अपनी समस्या बताते हुए अनुविभागीय अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पाटी में बने मूल्यांकन केंद्र पर आई 5 हजार से अधिक 5 वी व 8 वी की उत्तर पुस्तिका कॉपियां,166 शिक्षक जुटे
    1
    पाटी में बने मूल्यांकन केंद्र पर आई 5 हजार से अधिक 5 वी व 8 वी की उत्तर पुस्तिका कॉपियां,166 शिक्षक जुटे
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • जेतपुरा होली दहन के बाद मेले का हुआ आयोजन,जलते अंगारों पर चले श्रद्धालु, पानसेमल क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा में 70 फिट दांडे के रोपण कर होलिका दहन हुआ,जिसके बाद मेले का आयोजन हुआ।मेले में जलते हुए अंगारों पर चलने की परम्परा है।पटेल पुजारा वारती एवं वरिष्ठ जनों द्वारा पूजन के बाद मन्नत मांगने वाले श्रद्धालु पालनी कर जलते हुए अंगारों पर चलते हैं।ग्राम के वरिष्ठजनों ने बताया कि वर्षो यहाँ मेले का आयोजन किया जा रहा हे।आसपास के ग्रामों से ग्रामीण मेले में पहुँचते है।कुशल कामना के साथ होली दहन किया जाता हैं।ढोल मांदल की थाप पर गैर बनने वाले जलती हुई होली की परिक्रमा करते हैं।
    1
    जेतपुरा होली दहन के बाद मेले का हुआ आयोजन,जलते अंगारों पर चले श्रद्धालु,
पानसेमल क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा में 70 फिट दांडे के रोपण कर होलिका दहन हुआ,जिसके बाद मेले का आयोजन हुआ।मेले में जलते हुए अंगारों पर चलने की परम्परा है।पटेल पुजारा वारती एवं वरिष्ठ जनों द्वारा पूजन के बाद मन्नत मांगने वाले श्रद्धालु पालनी कर जलते हुए अंगारों पर चलते हैं।ग्राम के वरिष्ठजनों ने बताया कि वर्षो यहाँ मेले का आयोजन किया जा रहा हे।आसपास के ग्रामों से ग्रामीण मेले में पहुँचते है।कुशल कामना के साथ होली दहन किया जाता हैं।ढोल मांदल की थाप पर गैर बनने वाले जलती हुई होली की परिक्रमा करते हैं।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
  • ‎⁨@sunnyrlivemp⁩ नर्मदा परिक्रमा पर नर्मदा पुत्र राजीव पटेल. कालीबावड़ी में ढोल,फूलों व श्रीफल से स्वागत
    1
    ‎⁨@sunnyrlivemp⁩ नर्मदा परिक्रमा पर नर्मदा पुत्र राजीव पटेल. कालीबावड़ी में ढोल,फूलों व श्रीफल से स्वागत
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • bhaagoriya mela full episode
    1
    bhaagoriya mela full episode
    user_Sheylesh mehta Boss
    Sheylesh mehta Boss
    सोंदवा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया फिट इंडिया वूमेन्स वीक के तहत योगाभ्यास, आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा, साइबर जागरूकता और हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी धार 7 मार्च 2026। भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में शनिवार को जिला कलेक्टर धार श्री  प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर शहरी परियोजना एवं ग्रामीण परियोजना तथा धार जिले की 16 परियोजनाओं के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 अंतर्गत फिट इंडिया विमेंस वीक 6 मार्च से 10 मार्च तक  आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं व किशोरियों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें स्वास्थ्य फिटनेस एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में आत्मरक्षा तथा सुरक्षा जागरूकता, खेल प्रतियोगिताएं, योगाभ्यास व्यायाम जागरूकता, साइकिलिंग डे साइकलिंग फॉर हेल्थ आदि गतिविधियों के साथ ही सुरक्षित परिवहन, सुरक्षित पर्यटन, प्रमुख हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112 एवं 1930 आदि साथ ही साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया आदि गतिविधियों का  फिट इंडिया वूमेंस वीक 2026 हेतु आयोजन किया जा रहा है। इसी अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा धार के  चिकनीस चौक मे महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु योग अभ्यास एवं व्यायाम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि आजकल के व्यस्ततम जीवन में योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास है जो की मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के साथ ही नियमित योग का अभ्यास से तनाव चिंता और अवसाद में कमी आती है। राधे स्वास्थ्य में सुधार होता है अनिंद्र दूर होती है। पुरानी बीमारियों में कमी आती है। साथ ही लचीलापन ताकत वजन प्रबंधन बेहतर स्वास्थ्य आदि में भी वृद्धि होती है योग शिक्षक संगीता पांडर द्वारा महिलाओं को ऐसे योग बताए गए। जिसे वह कहीं पर भी कभी भी आसानी से कर सकते हैं। योग प्रशिक्षक श्रीमती संगीता पांडर का पार्षद श्रीमती अनीता महाले, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती  ज्योत्सना सिंह ठाकुर एवं पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा देशपांडे क़ो प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को बताया गया। साथ उन्हें उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया उपस्थित महिलाओं द्वारा भी अनुभव एवं  कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए गए। साथ ही सेक्टर राजेंद्र मार्ग धार शहरी में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं को प्रशिक्षक प्रेरणा राठौर द्वारा आत्मरक्षा के विभिन्न गुण सीखकर बालिकाओं को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में डॉक्टर नम्रता द्वारा बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के लिए लगने वाले टीके के बारे में जानकारी प्रदान की साथ है सर्वाइकल कैंसर से सावधानियां एवं बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।  उपस्थित सभी महिला एवं बालिकाओं को स्वयं के प्रति जागरूक रहने के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई। जिसमें "मैं स्वस्थ रहूंगी सुरक्षित रहूंगी एवं अन्य महिलाओं को भी जागरूक करूंगी "का  संकल्प दिलवाया गया।
    8
    महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
फिट इंडिया वूमेन्स वीक के तहत योगाभ्यास, आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा, साइबर जागरूकता और हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी
धार 7 मार्च 2026। भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में शनिवार को जिला कलेक्टर धार श्री  प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर शहरी परियोजना एवं ग्रामीण परियोजना तथा धार जिले की 16 परियोजनाओं के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 अंतर्गत फिट इंडिया विमेंस वीक 6 मार्च से 10 मार्च तक  आयोजित किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य महिलाओं व किशोरियों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें स्वास्थ्य फिटनेस एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में आत्मरक्षा तथा सुरक्षा जागरूकता, खेल प्रतियोगिताएं, योगाभ्यास व्यायाम जागरूकता, साइकिलिंग डे साइकलिंग फॉर हेल्थ आदि गतिविधियों के साथ ही सुरक्षित परिवहन, सुरक्षित पर्यटन, प्रमुख हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112 एवं 1930 आदि साथ ही साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया आदि गतिविधियों का  फिट इंडिया वूमेंस वीक 2026 हेतु आयोजन किया जा रहा है।
इसी अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा धार के  चिकनीस चौक मे महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु योग अभ्यास एवं व्यायाम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि आजकल के व्यस्ततम जीवन में योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास है जो की मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के साथ ही नियमित योग का अभ्यास से तनाव चिंता और अवसाद में कमी आती है। राधे स्वास्थ्य में सुधार होता है अनिंद्र दूर होती है। पुरानी बीमारियों में कमी आती है। साथ ही लचीलापन ताकत वजन प्रबंधन बेहतर स्वास्थ्य आदि में भी वृद्धि होती है योग शिक्षक संगीता पांडर द्वारा महिलाओं को ऐसे योग बताए गए। जिसे वह कहीं पर भी कभी भी आसानी से कर सकते हैं।
योग प्रशिक्षक श्रीमती संगीता पांडर का पार्षद श्रीमती अनीता महाले, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती  ज्योत्सना सिंह ठाकुर एवं पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा देशपांडे क़ो प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को बताया गया। साथ उन्हें उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया उपस्थित महिलाओं द्वारा भी अनुभव एवं  कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए गए। साथ ही सेक्टर राजेंद्र मार्ग धार शहरी में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं को प्रशिक्षक प्रेरणा राठौर द्वारा आत्मरक्षा के विभिन्न गुण सीखकर बालिकाओं को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए जागरूक किया गया।
शिविर में डॉक्टर नम्रता द्वारा बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के लिए लगने वाले टीके के बारे में जानकारी प्रदान की साथ है सर्वाइकल कैंसर से सावधानियां एवं बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।  उपस्थित सभी महिला एवं बालिकाओं को स्वयं के प्रति जागरूक रहने के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई। जिसमें "मैं स्वस्थ रहूंगी सुरक्षित रहूंगी एवं अन्य महिलाओं को भी जागरूक करूंगी "का  संकल्प दिलवाया गया।
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • लड़की का वेश धारण कर बोर्ड परीक्षा देने पहुंचा परीक्षार्थी,देखकर हुए हेरान, पानसेमल नगर की शासकीय कन्या विद्यालय में शुक्रवार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के पेपर देने आये एक परीक्षार्थी को देखकर अन्य विद्यार्थी उस समय हैरान हो गए जब परिक्षार्थी का प्रवेश पत्र देखा,परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में छात्र का नाम है और उसका वेश छात्रा जैसा दिखाई दिया। ओसवाड़ा निवासी परीक्षार्थी से जानकारी लेने पर उसने बताया कि वह होली उत्सव के दौरान गैर का हिस्सा है और रंगपंचमी तक वह इसी वेश में रहेगा।इस दौरान वे 5 दिनो तक फाग मांगते हे ओर एकत्रित राशि से रंगपंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाते हैं।परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष सुनील सोनी,सहायक केंद्राध्यक्ष नाना भाऊ सूर्यवंशी, शिक्षक एवं कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में पटवारी सुरेश तरौले मौजूद रहे।
    1
    लड़की का वेश धारण कर बोर्ड परीक्षा देने पहुंचा परीक्षार्थी,देखकर हुए हेरान,
पानसेमल नगर की शासकीय कन्या विद्यालय में शुक्रवार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के पेपर देने आये एक परीक्षार्थी को देखकर अन्य विद्यार्थी उस समय हैरान हो गए जब परिक्षार्थी का प्रवेश पत्र देखा,परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में छात्र का नाम है और उसका वेश छात्रा जैसा दिखाई दिया। ओसवाड़ा निवासी परीक्षार्थी से जानकारी लेने पर उसने बताया कि वह होली उत्सव के दौरान गैर का हिस्सा है और रंगपंचमी तक वह इसी वेश में रहेगा।इस दौरान वे 5 दिनो तक फाग मांगते हे ओर एकत्रित राशि से रंगपंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाते हैं।परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष सुनील सोनी,सहायक केंद्राध्यक्ष नाना भाऊ सूर्यवंशी, शिक्षक एवं कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में पटवारी सुरेश तरौले मौजूद रहे।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.