Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैनपुरी सांसद और सपा सुप्रीमो की पत्नी डिंपल यादव ने छात्रों के हित में बेरीकटिंग तोड़कर जंतर मंतर मैदान में प्रवेश किया। मैदान में पहुंचकर उन्होंने सरकार के विरुद्ध बेहद जोरदार तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और प्रदर्शन किया।
मधुसूदन यादव पत्रकार
मैनपुरी सांसद और सपा सुप्रीमो की पत्नी डिंपल यादव ने छात्रों के हित में बेरीकटिंग तोड़कर जंतर मंतर मैदान में प्रवेश किया। मैदान में पहुंचकर उन्होंने सरकार के विरुद्ध बेहद जोरदार तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और प्रदर्शन किया।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति अपने गृह जनपद हमीरपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने मुख्यालय के सर्किट हाउस में जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर मीडिया के सवालों के जवाब दिए। वंदे मातरम बिल पेश होने के सवाल पर साध्वी निरंजन ज्योति ने इसका पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का सबको स्वागत करना चाहिए, क्योंकि इसी गीत को गाकर देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों को न्योछावर किया है। उन्होंने कहा कि उनके सम्मान में वंदे मातरम करना और इसका अभिनंदन करना चाहिए, क्योंकि हम भारत माता की वंदना करते हैं और भारत में रहने वाले सभी लोगों को इसका वंदन-अभिनंदन करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि संवैधानिक तरीके से अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरी तरफ, कई अन्य संवेदनशील मुद्दों पर उन्होंने प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया। सोनम वांगचुक की हड़ताल की तीन शर्तों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो उनका कोई बयान सुना है और न ही उनकी शर्तें सुनी हैं, इसलिए वह इस पर कोई जवाब नहीं दे पाएंगी। जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रोटेस्ट के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि वह इस पर कोई जवाब नहीं दे पाएंगी, जबकि जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जारी किए गए नोटिस से जुड़े सवाल पर उन्होंने 'नो कमेंट' कहकर टिप्पणी करने से परहेज किया।4
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के स्वासा बुजुर्ग (पिनकोड 210501) में विकास के दावों की धज्जियां उड़ गई हैं, जहाँ कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क लोगों के लिए जानलेवा मुसीबत बन चुकी है। यहाँ का रास्ता पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुका है, जिसके कारण स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे रोज़ाना गिर रहे हैं और बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। विकास की पहुँच से कोसों दूर इस इलाके में बदहाल रास्ते के कारण बच्चे और बुजुर्ग सभी बेहद परेशान हैं। इस 'कीचड़-मार्ग' के कारण बच्चों का बचपन दलदल में सनने को मजबूर है और उनकी शिक्षा पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। गंदे कपड़ों और टूटी साइकिलों के कारण मासूम बच्चे स्कूल जाने से वंचित हो रहे हैं, और उनकी किताबें कीचड़ में गिरकर बर्बाद हो रही हैं। सड़क के गहरे गड्ढों के चलते यहाँ हर दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं और लोग दर्द झेलने को मजबूर हैं। इस बदहाली को लेकर अफसरों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है और वे आँखें मूंदे बैठे हैं। प्रशासन की इस बेरुखी से जनता में भारी आक्रोश है और लोग अब तीखे सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर स्वासा बुजुर्ग का यह 'कीचड़-मार्ग' कब सुधरेगा और इस बदहाली के लिए जिम्मेदार कौन है? हर दिन होने वाले हादसों और दर्द के बीच यहाँ के लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी सड़क कब बनेगी।1
- पंजाब के हजारों किसान अब दिल्ली आ रहे हैं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। दिल्ली की तरफ बढ़ रहे ये किसान भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध कर रहे हैं।1
- कानपुर नगर के घाटमपुर में एक विवाद को शांत कराने पहुंची पीआरवी टीम के साथ धक्का-मुक्की करने के मामले में कार्रवाई की गई है।1
- मेट्रो स्टेशन से आम जनता जंतर-मंतर के लिए निकल चुकी है। सोनम वांगचुक और 'चलो संसद' के आह्वान के साथ लोग एकजुट होकर जंतर-मंतर की ओर आगे बढ़ रहे हैं।1
- *अयोध्या-सरयू में बीयर-मटन पार्टी करने वालों पर पुलिस का एक्शन!!* मां सरयू की धारा में नाव पर बीयर और मटन पार्टी का वीडियो वायरल होने के मामले में कैंट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है!! लवकुश निषाद,राजकुमार निषाद और जितेंद्र निषाद गिरफ्तार!! एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है!! गुप्तार घाट पर नाव में बैठकर बीयर और मटन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई!! पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है!!1
- कानपुर में लगातार हो रही बारिश पुराने और जर्जर मकानों के लिए कहर बनकर टूट रही है, जिससे क्षेत्र में कई मकान गिरने की स्थिति में पहुंच गए हैं। इसी बीच, लोकमन मोहाल स्थित सतीशचंद्र राठौर के मकान (68/120) का एक हिस्सा धीरे-धीरे गिर रहा है। गनीमत यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी प्रकार के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण पुराने मकानों की हालत बेहद खराब हो चुकी है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में करीब एक घंटे पहले ही आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके सूचना दे दी गई थी, लेकिन स्थानीय हरबंस मोहाल थाना अभी तक अलर्ट मोड पर नहीं आया है। थाना पुलिस फिलहाल बारिश का पानी बंद होने का इंतजार कर रही है।1