Shuru
Apke Nagar Ki App…
Lakshman Das
- User7433Turkaulia, Purbi Champaran🙏16 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- जिले के तुरकौलिया के निमुइया पुलवाघाट स्थित मदर टेरेसा बोर्डिंग स्कूल ने फिर से लगातार लहराया अपना परचम, सैनिक स्कूल के लिए दो छात्र हुए चयनित। विद्यालय के डायरेक्टर ने की उनके उज्जवल भविष्य की कामना। विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल।1
- पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहत पति ने फंदे से लटक कर दी जान, इलाके में सनसनी पश्चिम चम्पारण जिले के सिरिसिया थाना क्षेत्र के तुर्हापटी वार्ड नंबर 4 से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां रामतपस्या शर्मा नामक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों के अनुसार, रामतपस्या शर्मा की पत्नी कविता शर्मा का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी रामतपस्या शर्मा को 8 मार्च को हुई, जिसके बाद घर में दोनों के बीच कहासुनी और विवाद होने लगा। विवाद के बाद पत्नी कविता शर्मा ने फोन कर अपनी मां को बुलाया और अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद रामतपस्या शर्मा काफी उदास रहने लगा। इसी बीच 10 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे उसने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक अपने पीछे एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है। मृतक की पहचान रामतपस्या शर्मा, पिता स्वर्गीय अनंत शर्मा, निवासी तुर्हापटी वार्ड नंबर 4, सिरिसिया थाना क्षेत्र, पश्चिम चम्पारण के रूप में हुई है।1
- Post by Manjeet Kumar1
- ईद पर गद्दी समाज उत्थान समिति ने जरूरतमंदों के बीच बांटी ईदी किट बैरिया प्रखंड के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी व तुमकडिया गांवों में गरीब परिवारों को मिला सहयोग बैरिया ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर गद्दी समाज उत्थान समिति द्वारा सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए बैरिया प्रखंड क्षेत्र के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी और तुमकडिया सहित कई गांवों में गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच ईदी किट का वितरण किया गया। समिति की इस पहल से दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि गद्दी समाज के गरीब परिवार भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। वितरित की गई ईदी किट में पहनावे और खाद्य सामग्री का विशेष ध्यान रखा गया है। किट में साड़ी, सूट, कुर्ता का कपड़ा, लुंगी और गमछा के साथ-साथ सेवई, चीनी, खजूर, गड़ी-छोहड़ा तथा दूध के लिए नकद राशि भी दी गई, जिससे जरूरतमंद परिवार भी खुशी के साथ त्योहार मना सकें। समिति के सदस्यों ने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। आगे भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। मौके पर आसिफ गद्दी, इंसाफ गद्दी, मो. अज़हरुद्दीन गद्दी, आलियास गद्दी, जाकिर गद्दी, खुरशेद गद्दी, रहमत गद्दी, नेजामुल्लाह गद्दी, रफी गद्दी, अफजल गद्दी, एमाम गद्दी और अमीन गद्दी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: ईद के मौके पर बैरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में जरूरतमंद परिवारों के बीच ईदी किट वितरित करते गद्दी समाज उत्थान समिति के सदस्य।1
- ये क्या बोल रहे है पप्पु यादव जी अगर सही बोल रहे हैं तो कुछ तो होगा बिहार में अगर सही नहीं बोल रहे हैं तो सरकार को संज्ञान लेना चाहिए1
- चकिया के गांधी मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच जारी, चक्रधरपुर ने नेपाल को 1-0 से हराया चकिया। शहर के हृदय स्थल गांधी मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में खेल प्रेमियों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को खेले गए मुकाबले में चक्रधरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल की टीम को 1-0 से पराजित कर दिया। आज इस मैच केअवसर पर चकिया नगर परिषद के अध्यक्ष पवन शराफ विशेष अतिथि के रूप में गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के सभी पार्षदों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मैदान में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियों से उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला मुकाबला रांची और बेंगलुरु की टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।1
- Post by Talk On Chair1
- सुगौली में गैस खत्म होने की अफवाह पर गैस लेने वालों की उमड़ी भीड़, एजेंसी के प्रोपराइटर ने कहा भरपूर मात्रा में है गैस। जरूरत के अनुसार सबको मिलेगा गैस।1