logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना के प्रावधानों के बारे में जिलाधिकारी ने की विस्तार से चर्चा औरैया प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना के प्रावधानों के बारे में विस्तार से चर्चा कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में संपन्न हुई। प्रमुख जनगणना अधिकारी ने बताया कि देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियाँ प्रारम्भ हो चुकी हैं, जिसके लिए केंद्र, राज्य, जिला एवं तहसील स्तर पर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं । जनगणना-2027 देश की 16वीं जनगणना तथा स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी, जो गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा एवं सबसे विश्वसनीय श्रोत मानी जाती है। उन्होने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी, जिसके प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में एक साथ 22 मई से 20 जून तक कराया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना कराई जाएगी । जनसंख्या गणना पूरे देश में फरवरी 2027 में संपन्न होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 का संचालन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिसमें पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत, राज्य में जनगणना के क्षेत्रीय कार्य आरम्भ होने से 15 दिन पूर्व, अर्थात् 7 से 21 मई 2026 तक, सभी नागरिक सेल्फ एन्युमरेशन पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रश्नावली भरकर अपनी जनगणना स्वयं करने हेतु उपलब्ध विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। सम्पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए जनगणना-2027 में सभी नगर निकायों एवं ग्रामों के जीआईएस-आधारित मानचित्रों तथा गणना ब्लॉक तैयार करने हेतु डिजिटल ऐप्स का उपयोग किया जाएगा। उक्त अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य द्वारा जनगणना की प्रक्रिया, समय-सीमा एवं जनगणना-2027 की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा गया कि जनगणना के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक एवं आवासीय स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी, जो भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीति निर्माण का आधार बनेगी। उन्होंने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की आधारभूत संरचना के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के दौरान प्रगणक द्वारा भवन के उपयोग, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व की स्थिति, शौचालय की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, खाना पकाने में प्रयुक्त ईंधन के प्रकार, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता, परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज तथा फोन, वाहन, टेलीविजन एवं इंटरनेट सुविधा जैसी परिसंपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रकार की सूचनाओं के विषय में आँकड़ों का संग्रह किया जाएगा. यह समस्त जानकारी डिजिटल माध्यमों से संकलित की जाएगी। परिवार द्वारा जनगणना के दौरान प्रदान की गई सभी सूचनाएँ पूर्णतः गोपनीय रहेंगी। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उप जिलाधिकारी कमल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, ई-डिस्टिर्क मैनेजर विपिन पाल सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। महत्वपूर्ण हाईलाइट पॉइंट ऽ जनगणना-2027 देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी । ऽ जनगणना के आँकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीति निर्माण का आधार बनेंगे। ऽ जनगणना से प्राप्त आँकड़े देश की आधारभूत संरचना के विकास हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। ऽ प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में एक साथ 22 मई से 20 जून तक कराया जाएगा, ऽ पहली बार नागरिकों को स्व-गणना (Self& Enumeration) का विकल्प प्रदान किया गया है। ऽ भवनों के उपयोग, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, शौचालय की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, खाना पकाने में प्रयुक्त ईंधन के प्रकार, परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज तथा टेलीविजन एवं इंटरनेट सुविधा जैसी परिसंपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रकार की सूचनाओं के विषय में आँकड़ों का संग्रह किया जाएगा।

15 hrs ago
user_Jahid Akhter
Jahid Akhter
Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
2e29ab23-fa32-48e5-96ac-ef6f636fa569

औरैया,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना के प्रावधानों के बारे में जिलाधिकारी ने की विस्तार से चर्चा औरैया प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना के प्रावधानों के बारे में विस्तार से चर्चा कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में संपन्न हुई। प्रमुख जनगणना अधिकारी ने बताया कि देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियाँ प्रारम्भ हो चुकी हैं, जिसके लिए केंद्र, राज्य, जिला एवं तहसील स्तर पर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं । जनगणना-2027 देश की 16वीं जनगणना तथा स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी, जो गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा एवं सबसे विश्वसनीय श्रोत मानी जाती है। उन्होने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी, जिसके प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में एक साथ 22 मई से 20 जून तक कराया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना कराई जाएगी । जनसंख्या गणना पूरे देश में फरवरी 2027 में संपन्न होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 का संचालन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिसमें पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत, राज्य में जनगणना के क्षेत्रीय कार्य आरम्भ होने से 15 दिन पूर्व, अर्थात् 7 से 21 मई 2026 तक, सभी नागरिक सेल्फ एन्युमरेशन पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रश्नावली भरकर अपनी जनगणना स्वयं करने हेतु उपलब्ध विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। सम्पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए जनगणना-2027 में सभी नगर निकायों एवं ग्रामों के जीआईएस-आधारित मानचित्रों तथा गणना ब्लॉक तैयार करने हेतु डिजिटल ऐप्स का उपयोग किया जाएगा। उक्त अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य द्वारा जनगणना की प्रक्रिया, समय-सीमा एवं जनगणना-2027 की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए

a083563a-4a71-4798-9c4f-63243e392827

कहा गया कि जनगणना के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक एवं आवासीय स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी, जो भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीति निर्माण का आधार बनेगी। उन्होंने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की आधारभूत संरचना के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के दौरान प्रगणक द्वारा भवन के उपयोग, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व की स्थिति, शौचालय की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, खाना पकाने में प्रयुक्त ईंधन के प्रकार, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता, परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज तथा फोन, वाहन, टेलीविजन एवं इंटरनेट सुविधा जैसी परिसंपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रकार की सूचनाओं के विषय में आँकड़ों का संग्रह किया जाएगा. यह समस्त जानकारी डिजिटल माध्यमों से संकलित की जाएगी। परिवार द्वारा जनगणना के दौरान प्रदान की गई सभी सूचनाएँ पूर्णतः गोपनीय रहेंगी। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उप जिलाधिकारी कमल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, ई-डिस्टिर्क मैनेजर विपिन पाल सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। महत्वपूर्ण हाईलाइट पॉइंट ऽ जनगणना-2027 देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी । ऽ जनगणना के आँकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीति निर्माण का आधार बनेंगे। ऽ जनगणना से प्राप्त आँकड़े देश की आधारभूत संरचना के विकास हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। ऽ प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में एक साथ 22 मई से 20 जून तक कराया जाएगा, ऽ पहली बार नागरिकों को स्व-गणना (Self& Enumeration) का विकल्प प्रदान किया गया है। ऽ भवनों के उपयोग, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, शौचालय की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, खाना पकाने में प्रयुक्त ईंधन के प्रकार, परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज तथा टेलीविजन एवं इंटरनेट सुविधा जैसी परिसंपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रकार की सूचनाओं के विषय में आँकड़ों का संग्रह किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया के पोरवाल सभा के कमेटी द्वारा नवयुक्त निर्विरोध अध्यक्ष बने आनंदनाथ गुप्ता का समाज के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत समाज के बड़े बुजुर्ग भाई बहनों युवाओं द्वारा नए अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया परिवर्तन की दिशा में अध्यक्ष के द्वारा संबोधन में कहा समाज की किसी भी श्रेणी के लोगों का किसी प्रकार का हनन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा अध्यक्ष द्वारा कमेटी के गठन पर विचार विमर्श करते हुए नए दायित्व को देने की भूमिका को जल्द ही बनाया जाएगा
    4
    औरैया के पोरवाल सभा के कमेटी द्वारा नवयुक्त निर्विरोध अध्यक्ष बने आनंदनाथ गुप्ता का समाज के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत समाज के बड़े बुजुर्ग भाई बहनों युवाओं द्वारा नए अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया परिवर्तन की दिशा में अध्यक्ष के द्वारा संबोधन में कहा समाज की किसी भी श्रेणी के लोगों का किसी प्रकार का हनन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा अध्यक्ष द्वारा कमेटी के गठन पर विचार विमर्श करते हुए नए दायित्व को देने की भूमिका को जल्द ही बनाया जाएगा
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • औरैया। पोरवाल समाज में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मंगलवार को नवनियुक्त अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता का समारोहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया। समाज के सभी वर्गों—युवा, व्यापारी, वरिष्ठजन और पदाधिकारियों—ने उन्हें फूल-मालाओं, शॉल और बुके के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह और एकता दोनों का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल पोरवाल ने किया। मंच पर आनंद गुप्ता डाबर, अखिलेश पोरवाल, मनोज गुप्ता, शिवकुमार पुरवार और रमन पोरवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आनंदनाथ गुप्ता का संकल्प– समाज को नई दिशा देंगे स्वागत समारोह के दौरान अपने संबोधन में अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता ने कहा— “समाज ने जो भारी विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी पारदर्शिता, सामंजस्य और समर्पण के साथ समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेता हूँ। युवाओं को अवसर, महिलाओं को सशक्त भूमिका और वरिष्ठों को सम्मान—ये तीनों हमारे संगठन की प्राथमिकता होंगी। मैं सभी को साथ लेकर समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सहयोग और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समाज में दिखी एकजुटता स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि नेतृत्व परिवर्तन से पोरवाल समाज में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई सक्रियता का संचार हुआ है। कई सदस्यों ने इसे “परिवर्तन की शुरुआत” बताया।
    4
    औरैया। पोरवाल समाज में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मंगलवार को नवनियुक्त अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता का समारोहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया। समाज के सभी वर्गों—युवा, व्यापारी, वरिष्ठजन और पदाधिकारियों—ने उन्हें फूल-मालाओं, शॉल और बुके के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह और एकता दोनों का अनोखा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल पोरवाल ने किया।
मंच पर आनंद गुप्ता डाबर, अखिलेश पोरवाल, मनोज गुप्ता, शिवकुमार पुरवार और रमन पोरवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
आनंदनाथ गुप्ता का संकल्प– समाज को नई दिशा देंगे
स्वागत समारोह के दौरान अपने संबोधन में अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता ने कहा—
“समाज ने जो भारी विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी पारदर्शिता, सामंजस्य और समर्पण के साथ समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेता हूँ। युवाओं को अवसर, महिलाओं को सशक्त भूमिका और वरिष्ठों को सम्मान—ये तीनों हमारे संगठन की प्राथमिकता होंगी। मैं सभी को साथ लेकर समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”
उन्होंने आगे कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सहयोग और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
समाज में दिखी एकजुटता
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि नेतृत्व परिवर्तन से पोरवाल समाज में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई सक्रियता का संचार हुआ है। कई सदस्यों ने इसे “परिवर्तन की शुरुआत” बताया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • विद्यालय में वार्षिकोत्सव, चेयरमैन ने किया पुरस्कार वितरण, सम्मान समारोह औरैया जिले के कस्बा बिधूना में सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बिधूना में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा, खण्ड शिक्षा अधिकारी अलकेश कुमार सकलेचा, सभासद सतेन्द्र यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक बृजमोहन सिंह एवं पूर्व प्रधानाध्यापक यशीराम वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार वितरित किए गए। बच्चों ने गीत, जूडो-कराटे सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर उ. प्र.अ. संजय कुमार सिंह, कृष्ण कुमार यादव, दिनेश कुमार सिंह, श्रीमती रेनू देवी, श्रीमती अनीता चौहान, श्रीमती अलिका, श्रीमती रूबी पाल एवं राजेश कुमार भी मौजूद रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने विद्यालय में सेल्फी प्वाइंट बनवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को अंक तालिकाएं, प्रशस्ति पत्र, नेस्ले के फल एवं बिस्किट वितरित किए गए।
    1
    विद्यालय में वार्षिकोत्सव, चेयरमैन ने किया पुरस्कार वितरण, सम्मान समारोह 
औरैया जिले के कस्बा बिधूना में सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बिधूना में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा, खण्ड शिक्षा अधिकारी अलकेश कुमार सकलेचा, सभासद सतेन्द्र यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक बृजमोहन सिंह एवं पूर्व प्रधानाध्यापक यशीराम वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार वितरित किए गए। बच्चों ने गीत, जूडो-कराटे सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर उ. प्र.अ. संजय कुमार सिंह, कृष्ण कुमार यादव, दिनेश कुमार सिंह, श्रीमती रेनू देवी, श्रीमती अनीता चौहान, श्रीमती अलिका, श्रीमती रूबी पाल एवं राजेश कुमार भी मौजूद रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने विद्यालय में सेल्फी प्वाइंट बनवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को अंक तालिकाएं, प्रशस्ति पत्र, नेस्ले के फल एवं बिस्किट वितरित किए गए।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मनाया जायेगा बलिदान दिवस-: ऋषभ चौहान औरैया के मुरादगंज क्षेत्र महान क्रान्तिकारी योद्धा डा. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मुरादगंज क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में बलिदान दिवस मनाया जा रहा है, यह बलिदान दिवस स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी के त्याग, संघर्ष और उनके बलिदान को डा. महेश सिंह स्मारक समिति उन्हें यादगार बनाये रखने के सिमित नहीं रहेगा बल्कि अपने समाज और क्षेत्र उनके त्याग, बलिदान से प्रेणा लेकर उनक पद चिंन्हो पर चलते समाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करेगा, श्री महेश सिंह चौहान जी के नाती ऋषभ चौहान नें कहा कि यह बलिदान दिवस सिर्फ एक परिवार के लिये नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है। इस दिन पूरे क्षेत्र की जनता की नम आंखों से उन्हें याद करता है, बच्चे, युवा और बुजुर्ग उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने महान क्रन्तिकारी को सच्चे श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। इस वर्ष से यह कार्यक्रम केवल एक दिवस नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान, संस्कार और कर्तव्य का प्रतीक है। जिसके लिये हम निरंतर संघर्ष करेंगे, ऋषभ चौहान नें अपने दादा स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी की इस पावन अवसर पर श्रद्धांजलि में सम्लित होनें की अपील की है
    1
    स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मनाया जायेगा बलिदान दिवस-: ऋषभ चौहान
औरैया के मुरादगंज क्षेत्र महान क्रान्तिकारी योद्धा डा. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मुरादगंज क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में बलिदान दिवस मनाया जा रहा है, यह बलिदान दिवस स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी के त्याग, संघर्ष और उनके  बलिदान को डा. महेश सिंह स्मारक समिति उन्हें यादगार बनाये रखने के सिमित नहीं रहेगा बल्कि अपने समाज और क्षेत्र उनके त्याग, बलिदान से प्रेणा लेकर उनक पद चिंन्हो पर चलते समाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करेगा, श्री महेश सिंह चौहान जी के नाती ऋषभ चौहान नें कहा कि यह बलिदान दिवस सिर्फ एक परिवार के लिये नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है। इस दिन पूरे क्षेत्र की जनता की नम आंखों से उन्हें याद करता है, बच्चे, युवा और बुजुर्ग उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने महान क्रन्तिकारी को सच्चे श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। इस वर्ष से यह कार्यक्रम केवल एक दिवस नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान, संस्कार और कर्तव्य का प्रतीक है। जिसके लिये हम निरंतर संघर्ष करेंगे, ऋषभ चौहान नें अपने दादा स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी की इस पावन अवसर पर श्रद्धांजलि में सम्लित होनें की अपील की है
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला तीन मंजिला मकान से बाहर की ओर लगे जाल के सहारे नीचे उतरती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
    1
    औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला तीन मंजिला मकान से बाहर की ओर लगे जाल के सहारे नीचे उतरती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Emergency call Emergency call
    1
    Post by Emergency call Emergency call
    user_Emergency call Emergency call
    Emergency call Emergency call
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है गोरखपुर मठ मंदिर से आदरणीय श्री प्रेमपाल महाराज जी को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं विश्व हिंदू महासंघ की एक आवश्यक बैठक कर्म कार्यालय गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर पर आहत हुई बैठक में गोरख पीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी के संस्तुति पर विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिओम पाठक जी ने गोरख पीठ आस्था से जुड़े आदरणीय श्री प्रेम पाल जी महाराज को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया। जिस पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रेमपाल जी महाराज के प्रदेश मंत्री बनने पर अनंत सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं। आप देख रहे इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ जिला संवाददाता की खास रिपोर्ट
    1
    इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है गोरखपुर मठ मंदिर से
आदरणीय श्री प्रेमपाल महाराज जी को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं  विश्व हिंदू महासंघ की एक आवश्यक बैठक कर्म कार्यालय गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर पर आहत हुई बैठक में गोरख पीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देशानुसार  प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी के संस्तुति पर विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिओम पाठक जी ने गोरख पीठ आस्था से जुड़े आदरणीय श्री प्रेम पाल जी महाराज को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया। जिस पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रेमपाल जी महाराज के प्रदेश मंत्री बनने पर अनंत सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं। आप देख रहे इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ जिला संवाददाता की खास रिपोर्ट
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पुलिस ने छात्राओं के साथ औरैया में लगाई दौड़, मिशन शक्ति 5.0 अभियान औरैया में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना दिबियापुर क्षेत्र में छात्राओं के साथ एक प्रेरणादायक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के द्वितीय चरण में जनपद औरैया में लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में थाना कस्बा दिबियापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं के साथ यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर एवं महिला थाना प्रभारी के पर्यवेक्षण में किया गया। दौड़ प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस दौरान छात्राओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस आयोजन से छात्राओं में आत्मरक्षा और जागरूकता की भावना को बल मिला तथा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को मजबूती मिली।
    1
    पुलिस ने छात्राओं के साथ औरैया में लगाई दौड़, मिशन शक्ति 5.0 अभियान
औरैया में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना दिबियापुर क्षेत्र में छात्राओं के साथ एक प्रेरणादायक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के द्वितीय चरण में जनपद औरैया में लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में थाना कस्बा दिबियापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं के साथ यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर एवं महिला थाना प्रभारी के पर्यवेक्षण में किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस दौरान छात्राओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस आयोजन से छात्राओं में आत्मरक्षा और जागरूकता की भावना को बल मिला तथा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को मजबूती मिली।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.