पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली विद्यालय में कराया गया रंग रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्य* एटा,: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली विद्यालय में कराया गया रंग रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्य। माध्यमिक शिक्षा विभाग में चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली, एटा की प्रधानाचार्य डॉ० राखी देवी द्वारा अपने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपने स्वयं के निजी प्रयासों से विद्यालय को एक नवीन स्वरूप प्रदान किया गया है , विद्यालय में चलाए जा रहे स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान के संबंध में जानकारी लिए जाने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद मुख्यालय पर स्थापित राजकीय इंटर कॉलेज एटा के 100 वर्ष से अधिक पुराने ऐतिहासिक विद्यालय भवन को पुरातन छात्रों एवं जनसहयोग के माध्यम से पुराने स्वरूप में लाने हेतु प्रारंभ मुहिम एवं डॉ इंद्रजीत जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प से प्रेरित होकर ही उनके द्वारा विद्यालय में सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ किया गया है प्रधानाचार्य डा० राखी देवी ने बताया कि विद्यालय बच्चों के सपनों का मंदिर होता है। यदि वातावरण स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायक हो तो बच्चों के मन में सीखने की इच्छा स्वतः जागृत होती है। इसी भावना के साथ विद्यालय परिसर में रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। उद्देश्य केवल दीवारों को रंगना नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों में नए रंग भरना है। रंग रोगन के द्वारा विद्यालय को सुंदर एवं आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया, जिससे बच्चे गर्व और खुशी के साथ विद्यालय आएँ तथा पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़े। डॉ० इंद्रजीत जिला विद्यालय निरीक्षक , प्रधानाचार्य श्री सुभाष सिंह चाहर, डॉ० सुधीर गुप्ता,नीतू सिंह ,मनोज कुमार तिवारी,नीरजा यादव, डॉ शिवानी यादव ,चिंतामणि वशिष्ठ, कौशलेंद्र यादव, राकेश बाबू, विशांत कुलश्रेष्ठ,सहित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में कराए गए रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता कार्य की प्रशंसा की गई
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली विद्यालय में कराया गया रंग रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्य* एटा,: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली विद्यालय में कराया गया रंग रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्य। माध्यमिक शिक्षा विभाग में चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली, एटा की प्रधानाचार्य डॉ० राखी देवी द्वारा अपने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपने स्वयं के निजी प्रयासों से विद्यालय को एक नवीन स्वरूप प्रदान किया गया है , विद्यालय में चलाए जा रहे स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान के संबंध में जानकारी लिए जाने
पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद मुख्यालय पर स्थापित राजकीय इंटर कॉलेज एटा के 100 वर्ष से अधिक पुराने ऐतिहासिक विद्यालय भवन को पुरातन छात्रों एवं जनसहयोग के माध्यम से पुराने स्वरूप में लाने हेतु प्रारंभ मुहिम एवं डॉ इंद्रजीत जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प से प्रेरित होकर ही उनके द्वारा विद्यालय में सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ किया गया है प्रधानाचार्य डा० राखी देवी ने बताया कि विद्यालय बच्चों के सपनों का मंदिर होता है। यदि वातावरण स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायक हो तो बच्चों के मन में सीखने की इच्छा स्वतः जागृत होती है। इसी भावना के साथ विद्यालय परिसर में
रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। उद्देश्य केवल दीवारों को रंगना नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों में नए रंग भरना है। रंग रोगन के द्वारा विद्यालय को सुंदर एवं आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया, जिससे बच्चे गर्व और खुशी के साथ विद्यालय आएँ तथा पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़े। डॉ० इंद्रजीत जिला विद्यालय निरीक्षक , प्रधानाचार्य श्री सुभाष सिंह चाहर, डॉ० सुधीर गुप्ता,नीतू सिंह ,मनोज कुमार तिवारी,नीरजा यादव, डॉ शिवानी यादव ,चिंतामणि वशिष्ठ, कौशलेंद्र यादव, राकेश बाबू, विशांत कुलश्रेष्ठ,सहित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में कराए गए रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता कार्य की प्रशंसा की गई
- उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद की धनसिंहपुर ग्राम पंचायत के सचिवालय में रात के अंधेरे में बाहरी लोगों द्वारा लेनदेन किए जा रहे थे। मौके पर ग्राम प्रधान महावीर और पंचायत सहायक सोमनाथ की मौजूदगी से इन 'लेनदेन' पर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के भागीपुर मोहल्ले में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर छेनी से हमला कर दिया गया। सूरज नामक युवक को गंभीर रूप से घायल कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Post by Harveer Singh1
- सड़क हादसे में दादी-नाती गंभीर घायल, अर्टिगा कार ने मारी टक्कर,, सड़क हादसे में दादी-नाती गंभीर घायल, अर्टिगा कार ने मारी टक्कर बेवर। थाना क्षेत्र के नगला ताल निवासी राजकुमारी पत्नी बालक राम (उम्र करीब 60 वर्ष) अपने 8 वर्षीय नाती शिवकुमार पुत्र अरविंद कुमार के साथ पुरेया से अपने गांव नगला ताल लौट रही थीं। बताया गया कि सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दादी-नाती को जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाली अर्टिगा कार का नंबर UP 74 AM 3678 बताया जा रहा है, खबर लिखे जाने तक कोई भी तहरीर नहीं लिखी गई,,1
- कासगंज में महाराणा प्रताप की जयंती पर कल एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सजीव झांकियां और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा आकर्षण का केंद्र रहे, 'जय राजपूताना' के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। हजारों लोगों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।1
- मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र स्थित एक गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है नवविवाहिता प्रेमी संग हुई फ़रार,, मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बताते चले शादी के महज 18 दिन बाद गहने समेटकर प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन, पीड़ित पति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार* मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में वैवाहिक रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक नवविवाहिता शादी के मात्र 18 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुलीपुर की है, जहाँ के निवासी जितेंद्र कुमार की शादी बीते 21 अप्रैल को कन्नौज की रहने वाली अचला के साथ हुई थी। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें सोने की चेन, अंगूठी और उसकी बहन के आभूषण भी शामिल थे, लेकर रफूचक्कर हो गई है। जितेंद्र के अनुसार, उसकी पत्नी का गांव के ही अरुण कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे लगातार संपर्क में थे। आरोप है कि 8 मई की रात अचला अपने प्रेमी के साथ निकल गई, जिसमें अरुण के परिजनों और दोस्तों ने भी साथ दिया। पीड़ित का दावा है कि उसे मोबाइल पर उसकी पत्नी और अरुण की आपत्तिजनक तस्वीरें भी भेजी गई हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में उचित कार्रवाई न किए जाने और केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहने से क्षुब्ध होकर, अब पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।2
- पत्रकार सुरजीतदिनदहाड़े महिला पर बर्बर हमला, क्या लोग बस देखते रहे?, उत्तर प्रदेश में दिनदहाड़े एक महिला पर बेरहमी से हमला करने का वीडियो सामने आया है। इस घटना ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पत्रकार सुरजीतदिनदहाड़े महिला पर बर्बर हमला, क्या लोग बस देखते रहे?, उत्तर प्रदेश में दिनदहाड़े एक महिला पर बेरहमी से हमला करने का वीडियो सामने आया है। इस घटना ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।1
- उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ में बीच सड़क पर ट्रक चालकों ने एक बस ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। @etahpolice से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।1