logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा मंडल मक्सी की संगठनात्मक बैठक संपन्न,बूथ सशक्तिकरण और हर वर्ग की भागीदारी पर जोर शाजापुर - भारतीय जनता पार्टी मंडल मक्सी की महत्वपूर्ण मासिक संगठनात्मक बैठक गत दिनो संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने संगठन की जमीनी मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा की "भारतीय जनता पार्टी का संगठन आज प्रदेश स्तर से लेकर बूथ और पन्ना प्रमुख तक पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। हमें इस आधार को और व्यापक बनाना है। संगठन को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए अब प्रत्येक शक्ति केंद्र पर युवा, किसान और महिला प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। जब समाज का हर वर्ग सीधे संगठन से जुड़ेगा, तभी हम अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।" मक्सी मंडल प्रभारी उमेश टेलर ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आगामी सांगठनिक ढांचे की रूपरेखा रखी: नियमित बैठकें: अब से प्रत्येक माह मंडल की नियमित संगठनात्मक बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी। मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी शक्ति केंद्रों पर प्रभारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए।प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम के दिन प्रत्येक बूथ पर बैठक आयोजित करना अनिवार्य होगा। पश्चिम बंगाल विजय पर हर्ष बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर खुशी का इजहार किया। बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए प्रमुख रूप से जिला प्रभारी प्रभुलाल जाटव, जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, मंडल प्रभारी उमेश टेलर, सह प्रभारी महेश भावसार।किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम जाट, जिला कोषाध्यक्ष हंसराज जैन मंडल अध्यक्ष गोलू पटेल, महामंत्री नानू पांडिया, मोड़सिंह लोधी,मनोज पटेल, पार्षद दिलीप लोधी, दिलीप आरोल, वरिष्ठ नेता नरेंद्र भावसार और मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Govind kumbhkar
Govind kumbhkar
पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
9a141ae9-fc48-42e5-8142-66dd5ff4e30c

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सड़क हादसे में गंभीर घायल को 112 से सीएचसी लाया, एंबुलेंस नहीं मिलने से निजी गाड़ी से ले गए शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा के समीप रविवार शाम 7 बजे के करीब बाइक सवार भेरूलाल पिता कालूराम प्रजापति उम्र 40 वर्ष के करीब निवासी पालखेड़ी जिला आगर अपनी बाइक से मांडू ब्यावरा से अपने गांव पालखेड़ी जा रहे थे, तभी धतरावदा के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 112 से पायलेट जगदीश सोनी और थाने से अनिल सेन और संतोष मालवीय की मदद से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, जहां घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया, सूचना पर घायल के परिजन करीब 8.30 बजे मोहन बड़ोदिया सीएचसी पहुंचे इसके उपरांत घायल को एम्बुलैंस के अभाव में परिजन निजी गाड़ी से रविवार 9 बजे आगर जिला अस्पताल ले गए
    1
    सड़क हादसे में गंभीर घायल को 112 से सीएचसी लाया, एंबुलेंस नहीं मिलने से निजी गाड़ी से ले गए
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा के समीप रविवार शाम 7 बजे के करीब बाइक सवार भेरूलाल पिता कालूराम प्रजापति उम्र 40 वर्ष के करीब निवासी पालखेड़ी जिला आगर अपनी बाइक से मांडू ब्यावरा से अपने गांव पालखेड़ी जा रहे थे, तभी धतरावदा के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 112 से पायलेट जगदीश सोनी और थाने से अनिल सेन और संतोष मालवीय की मदद से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, जहां घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया, सूचना पर घायल के परिजन करीब 8.30 बजे मोहन बड़ोदिया सीएचसी पहुंचे इसके उपरांत घायल को एम्बुलैंस के अभाव में परिजन निजी गाड़ी से रविवार 9 बजे आगर जिला अस्पताल ले गए
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाजापुर के विनायक कोल्ड स्टोर के पास एक बदबूदार गंदे पानी के टैंक में फंसे नंदी महाराज को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला। विषम परिस्थितियों के बावजूद, बरवाल टीम के सदस्यों ने साहस दिखाते हुए रस्सियों की मदद से इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू को अंजाम दिया।
    4
    शाजापुर के विनायक कोल्ड स्टोर के पास एक बदबूदार गंदे पानी के टैंक में फंसे नंदी महाराज को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला। विषम परिस्थितियों के बावजूद, बरवाल टीम के सदस्यों ने साहस दिखाते हुए रस्सियों की मदद से इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू को अंजाम दिया।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शाजापुर के मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से एक बोरवेल मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय दमकल न होने से बड़ागांव से टीम देर से पहुंची, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। इस घटना ने फिर से क्षेत्र में दमकल की कमी को उजागर किया है।
    1
    शाजापुर के मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से एक बोरवेल मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय दमकल न होने से बड़ागांव से टीम देर से पहुंची, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। इस घटना ने फिर से क्षेत्र में दमकल की कमी को उजागर किया है।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दतिया के नए एसपी मयूर खंडेलवाल ने कमान संभालते ही खुद सड़क पर उतरकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को हेलमेट बांटे और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की।
    1
    दतिया के नए एसपी मयूर खंडेलवाल ने कमान संभालते ही खुद सड़क पर उतरकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को हेलमेट बांटे और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाजापुर के मोमन बड़ोदिया स्थित सिमरोल गाँव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी को लेकर बैठक हुई। इस दौरान कुओं, बावड़ियों और मंदिरों की साफ-सफाई का प्रस्ताव रखा गया और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे भी रखे गए, जिसमें जन अभियान परिषद के सदस्य शामिल हुए।
    1
    शाजापुर के मोमन बड़ोदिया स्थित सिमरोल गाँव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी को लेकर बैठक हुई। इस दौरान कुओं, बावड़ियों और मंदिरों की साफ-सफाई का प्रस्ताव रखा गया और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे भी रखे गए, जिसमें जन अभियान परिषद के सदस्य शामिल हुए।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उज्जैन के माकड़ोन नगर में डीजे की तेज आवाज़ और बेस के शोर से स्थानीय दुकानदार प्रतिदिन परेशान हैं। इस लगातार शोरगुल के कारण उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे उन्हें रोज़ाना आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
    1
    उज्जैन के माकड़ोन नगर में डीजे की तेज आवाज़ और बेस के शोर से स्थानीय दुकानदार प्रतिदिन परेशान हैं। इस लगातार शोरगुल के कारण उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे उन्हें रोज़ाना आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
    user_विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    Video Creator मकड़ोन, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शुजालपुर में गेहूं तुलाई केंद्र पर विवाद। ट्रैक्टर पंचर होने के बाद पहले तौल कराने की बात पर दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले। घटना में 12 किसान घायल, 3 गंभीर। पुलिस ने दर्ज किया मामला। शुजालपुर में गेहूं तुलाई केंद्र पर विवाद। ट्रैक्टर पंचर होने के बाद पहले तौल कराने की बात पर दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले। घटना में 12 किसान घायल, 3 गंभीर। पुलिस ने दर्ज किया मामला।
    1
    शुजालपुर में गेहूं तुलाई केंद्र पर विवाद।

ट्रैक्टर पंचर होने के बाद पहले तौल कराने की बात पर दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले। घटना में 12 किसान घायल, 3 गंभीर। पुलिस ने दर्ज किया मामला।

शुजालपुर में गेहूं तुलाई केंद्र पर विवाद।
ट्रैक्टर पंचर होने के बाद पहले तौल कराने की बात पर दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले। घटना में 12 किसान घायल, 3 गंभीर। पुलिस ने दर्ज किया मामला।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    21 min ago
  • मोहन बड़ोदिया पुलिस ने तीन दिन के भीतर एक नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को उसकी कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    मोहन बड़ोदिया पुलिस ने तीन दिन के भीतर एक नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को उसकी कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.