वार्षिकोत्सव में कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित, विद्यालय को दी सौगात अल्मोड़ा। सलौंज स्थित पीएम श्री शहीद कैप्टन बहादुर कैड़ा अटल उत्कर्ष गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। मंत्री ने कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने का आधार है और बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं और इससे महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मंत्री ने विद्यालय में 10 हजार लीटर क्षमता के पेयजल टैंक निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तथा फर्नीचर के लिए दो लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सुंदर सिंह राणा, राजेंद्र कैड़ा, भुवन जोशी, कृष्णा भंडारी, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, भीमराम, उमा वर्मा, हेमा पांडे, कमल कैड़ा, अनिल राणा, विवेक, हिमांशु मैनाली, खड़क सिंह नेगी, दिलीप रौतेला, मोहन सिंह, बहादुर सिंह बिष्ट, पंकज बजेली, वंदना आर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- नैनीताल 10 अप्रैल, 2026 सूवि। *ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई: जनपद में मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण, ₹3.05 लाख का जुर्माना वसूला गया* जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशन में जनपद में प्राप्त हो रही ओवररेटिंग की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को तहसील क्षेत्र नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल एवं लालकुआं में संचालित मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देशी मदिरा दुकान रानीखेत रोड रामनगर, लालकुआं, हल्द्वानी तथा विदेशी मदिरा दुकान कालाढूंगी, मंडी तीनपानी बाईपास, मुखानी, जवाहर नगर, हल्द्वानी, लालकुआं, भवानीगंज, बैलपड़ाव, तल्लीताल आदि क्षेत्रों में अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक दरों पर मदिरा विक्रय किए जाने सहित अन्य अनियमितताएं पाई गईं। इन अनियमितताओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के अंतर्गत संबंधित विक्रेताओं पर कुल ₹3 लाख 05 हजार का जुर्माना आरोपित कर तत्काल सरकारी राजस्व में जमा कराया गया। प्रशासन द्वारा समस्त मदिरा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित एमआरपी के अनुसार ही मदिरा का विक्रय सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। *जनपद प्रशासन आमजन से भी अपील करता है कि यदि कहीं ओवररेटिंग अथवा अन्य अनियमितता पाई जाती है, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।*1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- 18000 सैलरी के लिए धरना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद पंत के नेतृत्व में कालाढूंगी नगर मे बुक सेलरो की दुकानों पर की छापेमारी1
- नैनीताल:एक पल की चूक बनी जानलेवा, पानी की टंकी में डूबा मासूम1
- विडियो देखें- नोएडा (उत्तर प्रदेश) किराये के 10 रुपये मांगे तो कर दिया लहूलुहान, पुलिस चौकी में ई रिक्शा सवार पर सवारी ने किया हमला, नोएडा के सेक्टर 12 - 22 पुलिस चौकी में अपने किराये ना देने की फरियाद करना ई रिक्शा सवार को भारी पड़ गया, सवारी ने पुलिस चौकी में ही ई रिक्शा चालक को मार पीटकर लहुलुहान कर दिया, यही नही हमलावर चौकी से फरार भी हो गया, जिसके बाद वहां मौजूद SI ने लगभग 200 मीटर दोड़ कर पीछा कर पकड़ा. घटना वहां उपस्थित मीडिया कर्मियों के कैमरो में रिकार्ड भी हो गयी,1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- नासा के आर्टेमिस मिशन के स्पेस क्राफ्ट ओरियन कैप्सूल में सवार अंतरिक्ष 10 अप्रैल की रात प्रशांत महासागर में लैंड करेंगे। लैंडिंग के दौरान स्पेस क्राफ्ट ओरियन की परीक्षा तब होगी , जब उसे 1,650 डिग्री सेल्सियस तापमान से होकर गुजरना होगा। चारों यात्री तेज रफ्तार के साथ पृथ्वी की ठीक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। नासा ने प्रेस रिलीज कर आर्टेमिस 2 की ताजा जानकारी दी है। नासा के अनुसार इस मिशन में उन्होंने चंद्रमा के ऐतिहासिक निकट से गुजरते हुए मानव दूरी का नया रिकॉर्ड बनाया है। अंतरिक्ष यात्रियों का दल हाई स्पीड से आग के गोले की तरह पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने जा रहा है। शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2026 को प्रशांत महासागर में उतरेंगे। इस पल की सफलता का सभी को बेसब्री से इंतजार है। अंतरिक्ष यात्री धरती पर उतरने के लिए जरूरी उपकरणों की जांच कर रहे हैं। साथ ही विकिरण प्रयोग कर रहे हैं। इनके अलावा ओरियन कैप्सूल के मैन्युअल उड़ान परीक्षण भी कर रहे हैं। यह तैयारियां बेहद जरूरी हैं और वैज्ञानिकों का कहना है कि चारों अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षित हैं और इन तैयारियों को खूब समझते हैं। नासा को इस मिशन की सफलता का पूरा भरोसा है और लैंडिंग तक कोई दिक्कत नहीं आएगी। आर्टेमिस ll मिशन पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर जीवन बसाने को लेकर पहला कदम है। सफलता का यह प्रयास अमेरिका का नहीं बल्कि समूचे विश्व का है। वर्तमान में दुनिया का हर कोई देश चांद और मंगल पर पहुंचने की ख्वाइश रखता है। इस दिशा में इसरो भी पीछे नहीं रहना चाहता, जबकि जापान और चायना भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।1