डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं बदायूँ: 31 जुलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा-2026 के लिए की गई तैयारियों के सम्बंध में शुक्रवार को कछला घाट पर नाव द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि घाट पर पर्याप्त लाइट जैकेट, पब्लिक एडेªस सिस्टम, जल भरने की उचित व्यवस्था, गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में सेक्टर व जोन बनाते हुए वहां मजिस्ट्रेट/अधिकारी नामित किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रकाश की बेहतर व्यवस्था दुरुस्त रहे तथा सीसीटीवी से निरन्तर निगरानी की जाती रहे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 पर भी किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ----

- kabulpura gotiya badayun pakdi wali jarat ke pass pura road gir Rakha Hai ise hatwaya jaaye bahut pareshani Hoti Hai sabko namajon ki bahut pareshani hoti hai1
- दिल्ली पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी1
- जनपद बदायूं के आलापुर बिजली घर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ जनपद बदायूं के अलापुर बिजलीघर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ। संवाददाता हुकुम सिंह बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्युत केंद्रों पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मियों की बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 निर्धारित करने तथा अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की। 28 जुलाई को शक्ति भवन लखनऊ प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन और संगठन पदाधिकारी के बीच की वार्ता समस्याओं का समाधान न होने के कारण विफल की गई थी इसके बाद ई इको गार्डन लखनऊ में लगातार संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन चल रहा है इसके समर्थन में शनिवार को 3:00 बजे से लेकर 5 बजे तक जनपद बदायूं के प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उसी के चलते विद्युत उप केंद्र अलापुर पर सभी आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया इसमें उन्होंने अपनी सभी मांगों को रखा। संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सांकेतिक प्रदर्शन लखनऊ के इको गार्डन में लगातार चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 तय करना तथा अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान शामिल है। विरोध प्रदर्शन में विद्युत उपकेंद्र अलापुर के संतोष पाल एसएसओ,उमेश कुमार लाइनमैन, विनोद कुमार,राकेश कुमार, प्रदीप कुमार,आदि सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे2
- पुलिस हमारी बाप है, चोरी करना पाप है'... कानपुर नगर 25 हजार का इनामी फरार चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला 'पुलिस हमारी बाप है, चोरी करना पाप है'... कानपुर नगर 25 हजार का इनामी फरार चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला1
- खेत से लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा शाहजहांपुर - कांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कमलनैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौतम मौर्य काम खत्म करने के बाद खेत देखकर घर लौट रहा था।इसी दौरान सड़क किनारे पहले से मौजूद चार हमलावरों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीछा कर हमलावरों में से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।1