जुन्नारदेव में 13 मई को होगा भव्य श्री श्याम कीर्तन का आयोजन, भक्तिमय संध्या में झूमेगा नगर जुन्नारदेव। नगर के वार्ड क्रमांक 2 स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास आगामी 13 मई 2026, बुधवार को भव्य “श्री श्याम कीर्तन – एक शाम बाबा के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति एवं विश्वकर्मा परिवार द्वारा क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में खाटू श्याम बाबा की भक्ति से सराबोर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं धार्मिक वातावरण से सजाया जाएगा, जहां देर रात तक बाबा श्याम के भजनों की स्वर लहरियां गूंजेंगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम शाम 8 बजे से प्रारंभ होकर “बाबा की इच्छा तक” जारी रहेगा। इस भव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध यूट्यूब सिंगर रिंकी मर्सकोले अपनी मधुर आवाज में श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगी। वहीं आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कलाकार सीताराम सांवरा इटारसी भी भक्तिमय भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य निवेदक श्री अनिल-किरण विश्वकर्मा ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के श्रद्धालु भी इस भक्ति आयोजन का आनंद ले सकें।
जुन्नारदेव में 13 मई को होगा भव्य श्री श्याम कीर्तन का आयोजन, भक्तिमय संध्या में झूमेगा नगर जुन्नारदेव। नगर के वार्ड क्रमांक 2 स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास आगामी 13 मई 2026, बुधवार को भव्य “श्री श्याम कीर्तन – एक शाम बाबा के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति एवं विश्वकर्मा परिवार द्वारा क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में खाटू श्याम बाबा की भक्ति से सराबोर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं धार्मिक वातावरण से सजाया जाएगा, जहां देर रात तक बाबा श्याम के भजनों की स्वर लहरियां गूंजेंगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम शाम 8 बजे से प्रारंभ होकर “बाबा की इच्छा तक” जारी रहेगा। इस भव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध यूट्यूब सिंगर रिंकी मर्सकोले अपनी मधुर आवाज में श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगी। वहीं आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कलाकार सीताराम सांवरा इटारसी भी भक्तिमय भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य निवेदक श्री अनिल-किरण विश्वकर्मा ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के श्रद्धालु भी इस भक्ति आयोजन का आनंद ले सकें।
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पिछले दो महीने से गरीबों को सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर वापस भेजा जा रहा है, जिससे वे महंगे बाजार से अनाज खरीदने को मजबूर हैं। दुकान संचालकों का कहना है कि कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारी संख्या के कारण यह समस्या आ रही है, जिसकी जानकारी खाद्य विभाग को दी गई है।1
- भैंसदेही में बाइक दुर्घटना में मौत के बाद सरकारी अस्पताल में हुआ बड़ा हंगामा1
- बनखेड़ी पुलिस टीम ने साइबर क्राइम अपराधियों को किया झारखण्ड से गिरफ्तार नर्मदापुरम बनखेड़ी पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में बनखेड़ी पुलिस टीम ने 2 साइबर ठगों को झारखंड से गिरफ्तार किया है दिनांक - 11/06/26 दिनांक 17.03.2026 को फरियादी छोटेलाल कुशवाह पिता हरिसिंह कुशवाह (उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर , थाना बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम) ने अपने बैंक अकाउंट से *कुल 03,09,917/- रूपए* का साइबर फ़्रॉड होने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर थाना बनखेड़ी मे अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 318(4),318(1) BNS* के तहत मामला दर्ज कर बनखेड़ी पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी थी जिला नर्मदापुरम मे लगातार साइबर अपराध मे वृद्धि को देखते हुए अपराध रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया मोहित कुमार यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बनखेड़ी निरीक्षक विजय सनस दवारा टीम गठित की गई। दिनांक 02/05/2026 को सेमरी चौकी व उमरधा चौकी, साइबर सेल नर्मदापुरम की संयुक्त टीम झारखण्ड के लिए रवाना हुई थी, टीम द्वारा आरोपियो के निवास के आसपास लगातार 04 दिन तक भेस/हुलिया बदलकर आरोपियों पर नज़र रखी, जिसके फलस्वरूप दिनांक 07/05/2026 को देर रात्रि करीब 01:00 बजे टीम द्वारा साइबर क्रिमिनल के घर पर दबिश देकर आरोपीगण उमेश दास पिता शंकर दास उम्र 30 साल निवासी ग्राम बिल्ली, मधुपुर, जिला देवघर, झारखण्ड और उत्तम कुमार दास पिता मनोज कुमार दास उम्र 23 साल निवासी ग्राम गुनियासोल, मधुपुर, जिला देवघर, झारखण्ड को गिरफ्तार किया। आरोपीयो के कब्जे से अपराध मे प्रयुक्त मोबाइल, पासबुक, ATM जप्त किये गये। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है। साइबर अपराध की कार्य प्रणाली आरोपीयो द्वारा फरियादी के मोबाइल मे apk file भेजकर उसके नंबर की esim तैयार की गयी, esim के माध्यम से रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट नंबर से कुल 03,09,917/- रूपए को अलग अलग बैंक खातों मे transection किया गया। जिसमें लगभग 52 खातों में ट्रांजेक्शन होना बताया गया है जिनमें साईवर द्वारा खातों में होल्ड लगवा दिया गया है जिसमें मुख्य भूमिका में बनखेड़ी थाना निरीक्षक विजय सनस, उनि मनमोहन सिंह ठाकुर , उनि विवेक यादव (सेमरी चौकी प्रभारी) , आर. सेवक अहिरवार (सेमरी चौकी ) आर. रामाधर , आर. संदीप, आर. प्रशांत, आर. सागर (साइबर सेल), NRS अनिल पटेल की भूमिका सराहनीय रही।3
- पिपरिया मंडी में चना चोरी, शेड से 8 बोरी गायब, मंडी परिसर में चना चोरों का आतंक सामने आया है। पिपरिया मंडी में चना चोरी, शेड से 8 बोरी गायब नर्मदापुरम् पिपरिया 11/5/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया, पिपरिया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत रबी विपणन वर्ष 2026-27 में शासकीय चना उपार्जन का कार्य कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित किया जा रहा है। मंडी स्थित रत्नागर्भा कृषक उत्पादक सहकारी समिति गढ़ाघाट पिपरिया द्वारा चना खरीदी की जा रही है। इसी बीच मंडी परिसर में चना चोरों का आतंक सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंडी शेड में मुर्गा जाली से चारों ओर कवर कर रखी गई चना की बोरियों में से अज्ञात चोरों ने 50-50 किलो की 8 बोरी छल्ली से निकालकर पार कर दी। चोरी गया चना करीब 4 क्विंटल बताया जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग 22 हजार रुपए आंकी गई है। घटना के बाद मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों और समिति कर्मचारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि खरीदी केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से आए दिन चोरी की घटनाओं का खतरा बना रहता है। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। अब देखना होगा कि मंडी प्रशासन चोरों तक पहुंचने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाता है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कोरोना काल के कामकाज के तरीके अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इनहाउस मीटिंग और ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि देश के आर्थिक संसाधनों को बचाया जा सके।1
- 11 दोहे रामायण पाठ और हनुमान चालीसा पाठ मनीष राठौर के निवास पर। बैतूल/ 11 मई सोमवार का रामायण पाठ और हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम मनीष जी राठौर के विनोबा वार्ड निवास पर 11 दोहे पाठ समिति के द्वारा किया गया जिसमें समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।3
- छिंदवाड़ा कलेक्टर ने ली फसल उपार्जन की समीक्षा बैठक अधिकारियों को सख्त निर्देश छिंदवाड़ा कलेक्टर ने ली फसल उपार्जन की समीक्षा बैठक अधिकारियों को सख्त निर्देश छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने आज सोमवार शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में गेहूं, चना, मसूर उपार्जन और सरसों भावांतर योजना की समीक्षा बैठक ली।उन्होंने खरीदी कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने फसल खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की कमी न रहने पर जोर दिया, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिले। यह बैठक जिले में चल रही फसल खरीदी को गति देने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।1
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे गरीब परिवारों को पिछले दो महीने से राशन नहीं मिल पा रहा है। सरकारी दावों के बावजूद, उन्हें 'कल आना' कहकर लौटाया जा रहा है और बाजार से महंगा राशन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दुकान संचालक कम आवंटन को इसकी वजह बता रहे हैं, जबकि 'वन नेशन वन कार्ड' योजना से हितग्राहियों की संख्या बढ़ रही है।1
- साईंखेड़ा में झोपड़ी में लगी आग, स्कॉर्पियो भी चपेट में आई साईंखेड़ा में झोपड़ी में लगी आग, स्कॉर्पियो भी चपेट में आई मुलताई। आज दोपहर लगभग 2:50 बजे ग्राम साईंखेड़ा के बाजार चौक के पास एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटों की चपेट में पास में खड़ी एक स्कॉर्पियो कार भी आ गई, जिससे वाहन को भी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। फायर टीम में कर्मचारी धनराज पवार, विजय बडघरे एवं सुमित पुरी मौजूद रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।3