Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के बगल घूंसा गांव में सोमवार तड़के तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सुबह करीब 3 बजे एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे बनी मस्जिद में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए और मस्जिद का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार सवार नशे की हालत में था, जिसके चलते वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खंदौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकलवाया।
AGRA NEWS NETWORK
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के बगल घूंसा गांव में सोमवार तड़के तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सुबह करीब 3 बजे एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे बनी मस्जिद में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए और मस्जिद का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार सवार नशे की हालत में था, जिसके चलते वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खंदौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकलवाया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर SSB ने एक 36 वर्षीय अमेरिकी नागरिक जॉर्डन ब्राउन को हिरासत में लिया है। वह बिना पासपोर्ट, वीज़ा और अन्य किसी वैध दस्तावेज़ के नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ के दौरान उसने खुद को पूर्व अमेरिकी नौसेना और स्पेशल फोर्सेस से जुड़ा हुआ बताया है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।1
- ऑल इंडिया रेलवे के महामंत्री शरद चंद्र पुरोहित 10:15 बजे आगरा के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचे, जहां स्टेशन मास्टरों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। हालांकि, इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरपीएफ के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए तीखा आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि आरपीएफ की गुंडागर्दी अब बिल्कुल नहीं चलेगी। इसके साथ ही इस प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र चाहर के लिए इंसाफ की पुरजोर मांग की गई।1
- आगरा में पहली बार जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल देखने को मिला, जब आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्यों का ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों के बीच भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इसमें गूगल बाबा श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज एवं श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर जी महाराज सहित तीन जैन मुनिराजों का आगमन हुआ। इस पावन अवसर पर राज पैराडाइस, सेवला रोड से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो सदर बाजार होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला पहुंची। शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और 108 पाद प्रक्षालन कर मुनिराजों का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा छीपीटोला श्रद्धा और भक्ति से गूंज उठा। अपने प्रवचन के दौरान समत्व सागर जी महाराज ने धर्म, संयम और आत्मकल्याण का संदेश देते हुए कहा कि सच्चा सुख केवल धर्म के मार्ग पर चलने से ही प्राप्त होता है।1
- आगरा में एक फ्रिज के अंदर शिवलिंग जैसी बर्फ की आकृति दिखाई दी है, जिसके दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग स्थित एक गेस्ट हाउस में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पति अपनी पत्नी का पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। पति ने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के साथ गेस्ट हाउस के कमरे में पकड़ लिया, जिसके बाद परिसर में काफी देर तक कहासुनी और हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई। कमला नगर निवासी एक चांदी कारोबारी की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के रिश्तों में खटास चल रही थी। पति का आरोप है कि पत्नी अक्सर उसके रंग-रूप और बढ़े हुए वजन को लेकर तंज कसती थी। बीते सात महीनों से पत्नी का अधिकांश समय मोबाइल और सोशल मीडिया पर गुजरने लगा था और वह देर रात तक चैटिंग करती थी। शक होने पर पति ने अपने एक मित्र की मदद से पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखी। घटना वाले दिन जब पत्नी स्कूटी से घर से निकली, तो पति ने अपने दोस्त की कार से उसका पीछा किया और सीधे दयालबाग के गेस्ट हाउस पहुंच गया। जांच में सामने आया कि महिला की करीब सात महीने पहले फेसबुक पर इस युवक से दोस्ती हुई थी। यह युवक भी शादीशुदा है और चांदी के कारोबार से जुड़ा है। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पत्नी का नंबर देने के बजाय अपने पिता का नंबर दिया, जिसके बाद उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस द्वारा तीनों से अलग-अलग पूछताछ किए जाने के बाद किसी भी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई और आपसी सहमति से मामला शांत हो गया, जिसके बाद सभी अपने घर लौट गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद चर्चा है कि घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराकर महिला अपने पति से हर महीने ₹30,000 वसूल कर रही थी, और अब लोग इस बात को लेकर तंज कस रहे हैं कि वह पैसा आखिर किस काम में लगाया जा रहा था।1
- आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों द्वारा रेलवे के एक अधिकारी की बेरहमी से पिटाई करने और उन्हें घसीटते हुए थाने ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अमृतसर से हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी थी। इस दौरान एक महिला यात्री सामान खरीदने के लिए ट्रेन से नीचे उतरी, लेकिन तभी ट्रेन चलने लगी। महिला को चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते और न चढ़ पाते देख वहां तैनात स्टेशन उपाधीक्षक (DSS) नरेंद्र चाहर ने वॉकी-टॉकी से लोको पायलट को सूचना देकर ट्रेन रुकवा दी। जब ट्रेन की रफ्तार कम होने पर महिला उसमें चढ़ने लगी, तो वहां तैनात आरपीएफ कर्मी ने उसे चेन पुलिंग के आरोप में पकड़ लिया। इस पर DSS नरेंद्र चाहर ने विरोध जताया और बताया कि ट्रेन उन्होंने खुद रुकवाई है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरपीएफ जवान ने अपने साथियों को बुला लिया और नरेंद्र चाहर को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। केबिन स्टाफ के विरोध के बावजूद, चार आरपीएफ कर्मी DSS को हाथ-पैर पकड़कर करीब 300 मीटर तक फर्श पर घसीटते हुए आरपीएफ थाने ले गए। वहीं, आरपीएफ जवानों का आरोप है कि DSS ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद आक्रोशित रेलवे कर्मचारियों ने आरपीएफ थाने के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ के चार कर्मियों—एएसआई मेघराज मीणा, एएसआई बालकिशन, कॉन्स्टेबल बदन सिंह और कॉन्स्टेबल जितेंद्र को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। आगरा रेलवे मंडल के जन सूचना अधिकारी (PRO) संजय गौतम के अनुसार, घटना की निष्पक्ष जांच के लिए स्टेशन डायरेक्टर, आरपीएफ के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर और एओएम (AOM) की एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।1