कसया थाना क्षेत्र के दिनापट्टी गांव के समीप ईट भट्ठे पर कार्य कर रहे मजदूरों के तीन बच्चे गड्ढे में गिरकर डूबे। कसया थाना क्षेत्र दीनापट्टी गांव के समीप चल रहे पंकज ईंट उद्योग पर छत्तीसगढ़ से आए मजदूर परिवार मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे मजदूर अपने कार्य में लगे हुए थे ।उनके बच्चे पास में खेल रहे थे,इसी दौरान अभय (3 वर्ष) पुत्र पंचु निवासी फरहदा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़, अनन्या (7 वर्ष) पुत्री लखन निवासी अकलतारा जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ तथा अनुष्का (ढाई वर्ष) पुत्री सुखन निवासी फरहदा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक अन्य बच्ची के साथ खेलते-खेलते उस गड्ढे के पास पहुंच गए, जहां ईंट के लिए मिट्टी निकाली गई थी और उसमें बरसात का पानी भरा हुआ था। खेलते समय चारों बच्चे अचानक गहरे पानी में गिर गए। इनमें से एक बच्ची किसी तरह बाहर निकलने में सफल रही। वह रोते-बिलखते मजदूरी कर रहे परिजनों के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन व आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भट्ठे पर मौजूद अन्य मजदूरों की आंखें भी नम हो गईं।

- कुशीनगर थाना कोतवाली पडरौना में समाधान दिवस पर सुनी गई फरियादियों की फरियाद1
- भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण पडरौना नगर में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित की। भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने युवा पीढ़ी से महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने "महाराणा प्रताप अमर रहें" और "भारत माता की जय" जैसे नारे लगाए। प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई की गई और पुष्प अर्पित कर महाराणा प्रताप के योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में नितीश सिंह शुभम, किसन चौधरी, सत्यम पाठक, सूरज सिंह, प्रभात सिंह, विकास सिंह, बबिल ऋतिक सिंह, शुभम सिंह, नागेश्वर, वीर, संगम राव, दिव्यांश सिंह, अंश सिंह, अनुराग सिंह, नितिन यादव, राहुल यादव, अंश जायसवाल, सुमित यादव, अंशुमान सिंह, शिवम् सिंह, सत्यम शर्मा, अर्पित तिवारी, नितीश मिश्रा, राज यादव, शुभम चौहान, कृष खरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- पडरौना कोतवाली में आज थाना दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें राजस्व से संबंधित कई मामले सामने आया ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर पडरौना कोतवाली में आज थाना दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें राजस्व से संबंधित कई मामले सामने आया कई मामलो का तत्काल निस्तारण भी हूवा आये मामलों को फरियादियों की समस्या का निस्तारण करते ज्वाईं मजिस्ट्रेड मयंक त्रिपाठी. मोके पर मौजूद रहे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पडरौना ओम प्रकाश तिवारी. संबंधित लेखपाल कानूनगो के साथ मोके पर मौजूद रहे उप निरीक्षक प्रिंसि पाण्डेय. इंस्पेक्टर कराइम महेंद्र प्रताप सिंह.हेड कंस्टेबल राजेश यादव. कंस्टेबल उमेश कुमार सिंह साथ में अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे3
- *पडरौना ,कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूमों की मौत1
- भीषण सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत तीन लोग घायल ट्रक ने कुचला ब्रेकिंग कुशीनगर, - भीषण सड़क हादसे में दो की मौत तीन लोग घायल - एक ही बाइक पर सवार पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत- गैस लदी तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाईकों में टक्कर मार हुआ फरार - गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय सीएससी से जिला अस्पताल किया गया रेफर - कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास की घटना2
- लोकेशन पुलिस प्रशासन महिलाओं को कर रही थी जागरूक जागरूक के दौरान भारद्वाज ने क्या कहा आईए सुनते हैं1
- कुशीनगर के जटहा बाजार थानाक्षेत्र में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ से मचा हड़कंप1
- बाइक सवारों को मारी टक्कर जोरदार टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल #कुशीनगर:भीषण सड़क हादसे में दो की मौत तीन घायल तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर जोरदार टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल सभी घायलों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी डंपर चालक मौके से हुआ फरार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास की घटना! #kushinagarpol UP Police1