विश्वकर्मा समाज की बैठक में भाजपा मंत्री के बयान की निंदा, कार्रवाई की मांग उरई (जालौन) अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की एक आवश्यक बैठक रविवार को झांसी रोड स्थित इंजीनियर अविनींद्र ओझा के आवास पर जिला अध्यक्ष महेश चंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के कथित बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विश्वकर्मा समाज पर हो रहे अन्याय और अत्याचार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा समाज एकजुट होकर इसका मुकाबला करेगा। प्रदेश सचिव रामलाल विश्वकर्मा और नवीन विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा हत्याकांड मामले में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल और पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा पर कथित रूप से हमला किया गया, जिसमें राम आसरे विश्वकर्मा घायल हो गए। समाज सेवा समिति (मंदिर समिति उरई) के अध्यक्ष श्याम बाबू विश्वकर्मा, अविनींद्र ओझा, कैलाश विश्वकर्मा और अरविंद विश्वकर्मा ने कहा कि राम आसरे विश्वकर्मा ने समाज को नई पहचान दिलाने का काम किया है और पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। बैठक में कई वक्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाज को एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि समाज के हितों और सम्मान की रक्षा के लिए जागरूकता अभियान गांव-गांव चलाया जाएगा। अंत में महासभा के जिला अध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी महेश चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि गाजीपुर प्रकरण में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए। बैठक में श्याम बाबू विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, दुलीचंद विश्वकर्मा, अयोध्या विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, दयाशंकर विश्वकर्मा, आलोक विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

- परिवार को सांत्वना देने और न्याय दिलाने का भरोसा देने समाजवादी पार्टी के कई नेता सिद्धार्थ नगर कदौरा पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष दीपराज जालौन के कदौरा कस्बे के सिद्धार्थ नगर में उस समय माहौल गमगीन हो गया , जब पुलिस प्रताड़ना और फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने के डर से लापता हुए युवक का शव कालपी की यमुना नदी में बरामद हुआ। मृतक लोकेंद्र (20 वर्ष) पुत्र मुकुंदी लाल ने दिनांक 7 मई 2026 को कालपी में बस से उतरने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने पुलिस पर प्रताड़ना, 8 लाख रुपये मांगने और लक्ष्मी देवी द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया था। वीडियो में युवक ने कहा था कि अब उसके जीने का कोई मकसद नहीं बचा है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही युवक लापता चल रहा था। काफी तलाश के बाद कालपी क्षेत्र की यमुना नदी में युवक का शव पानी में उतराता मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला और लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और न्याय दिलाने का भरोसा देने समाजवादी पार्टी के कई नेता सिद्धार्थ नगर कदौरा पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार, सपा नेता रश्मी पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी अजहर बैग, विजय निस्वा, मुराद बख्श मंसूरी, इस्तियाक अली, अरुण कुमार गौतम, गुड्डू महेवा सहित कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए पुलिस प्रताड़ना और आरोपित लक्ष्मी देवी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की समय रहते गंभीरता से जांच क्यों नहीं की गई? अगर शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई होती, तो क्या एक युवक की जान बच सकती थी?4
- जालौन में सुशासन आपके द्वार के तहत एसडीएम रिंकू सिंह की अनूठी पहल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र से जुड़ी एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जालौन रिंकू सिंह राही ने अनूठी पहल की है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- sarkari bor sarkari bor1
- बंगाल की तस्वीर! 60 से अधिक दुकानों में आग लगा दी गई! ये दुकानें हिंदू और मुस्लिम समुदायों की थी! एक पल में निर्दोष लोगों की रोज़ी-रोटी छिन ली गई! चुनाव के बाद बंगाल की स्थिति बुरी होती जा रही है! बंगाल को मणिपुर न बनाए! बंगाल की तस्वीर! 60 से अधिक दुकानों में आग लगा दी गई! ये दुकानें हिंदू और मुस्लिम समुदायों की थी! एक पल में निर्दोष लोगों की रोज़ी-रोटी छिन ली गई! चुनाव के बाद बंगाल की स्थिति बुरी होती जा रही है! बंगाल को मणिपुर न बनाए!1
- कोंच में नाला निर्माण में मानकविहीन कार्य का आरोप, सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से जांच की मांग कोंच में नाला निर्माण में मानकविहीन कार्य का आरोप, सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से जांच की मांग1
- जालौन। नगर के नारोंभास्कर चौपाला कुआँ के पास पानी की लाइन डाले हुए करीब एक साल बीत चुका है, लेकिन अब तक सड़क पर खोदे गए गड्ढों को बंद नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते क्षेत्र में आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है। सोमवार को भी एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क पर खुले गड्ढों की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा गड्ढे बंद कराने के बजाय लगातार नए गड्ढे खोदे जा रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ती जा रही है। नागरिकों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरवाने की मांग की है ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।1
- जालौन कोतवाली क्षेत्र के जगनेवा गाँव में पुलिस ने देर रात छापा मारकर चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। सूचना पर हुई इस कार्रवाई में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और मजदूरों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।1
- जालौन में जब खुली बैठक में नहीं हुआ आवंटन तो मामला पहुंचा एसडीएम के पास नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम जगनेवा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज खाद्यान्न वितरण की दुकान का खुली बैठक में आवंटन होना था लेकिन सचिव ने बैठक स्थगित कर दी फिर मामला उपजिलाधिकारी के पास पहुंचा देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- जैनपुर स्थित अरविंद फुटवियर कंपनी में वर्करों ने किया हंगामा, कई मांगो को लेकर नाराज वर्करों ने किया काम बंद अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर का है। जहां स्तिथ अरविंद फुटवियर कंपनी में दूसरे दिन नाराज वर्करों ने कई मांगो को लेकर काम बंद कर हंगामा किया। वर्करों ने सैलरी बढ़ाने और अधिक ड्यूटी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्हें समझाने प्रयास किया जा रहा है।1