पलवल: भाजपा नेता प्रवीण-सचिन ग्रोवर के पिता के निधन पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जताया शोक पूर्व विधायक दीपक मंगला भी रहे साथ, परिजनों को बंधाया ढांढस रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999 पलवल, 21 अप्रैल - भाजपा नेता प्रवीण ग्रोवर एवं सचिन ग्रोवर के पिता श्री राम प्रकाश ग्रोवर के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर उनके निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक दीपक मंगला भी उनके साथ मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने श्री राम प्रकाश ग्रोवर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रोवर परिवार का पार्टी और समाज में बड़ा योगदान रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। श्री गुर्जर व पूर्व विधायक दीपक मंगला ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व भाजपा कार्यकर्ता भी शोक व्यक्त करने पहुंचे। भाजपा नेता प्रवीण/सचिन ग्रोवर के पिता श्री राम प्रकाश ग्रोवर का निधन ▪️ शोक जताने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ▪️ पूर्व विधायक दीपक मंगला भी रहे साथ ▪️ परिजनों को बंधाया ढांढस ॐ शांति 🙏
पलवल: भाजपा नेता प्रवीण-सचिन ग्रोवर के पिता के निधन पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जताया शोक पूर्व विधायक दीपक मंगला भी रहे साथ, परिजनों को बंधाया ढांढस रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999 पलवल, 21 अप्रैल - भाजपा नेता प्रवीण ग्रोवर एवं सचिन ग्रोवर के पिता श्री राम प्रकाश ग्रोवर के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर उनके निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक दीपक मंगला भी उनके साथ मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने श्री राम प्रकाश ग्रोवर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रोवर परिवार का पार्टी और समाज में बड़ा योगदान रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। श्री गुर्जर व पूर्व विधायक दीपक मंगला ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व भाजपा कार्यकर्ता भी शोक व्यक्त करने पहुंचे। भाजपा नेता प्रवीण/सचिन ग्रोवर के पिता श्री राम प्रकाश ग्रोवर का निधन ▪️ शोक जताने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ▪️ पूर्व विधायक दीपक मंगला भी रहे साथ ▪️ परिजनों को बंधाया ढांढस ॐ शांति 🙏
- फाइबर कूलर बॉडी से बना रहे पौधा संरक्षण बैंक, दिया पर्यावरण संदेश रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999 पलवल, 21 अप्रैल - मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण अवॉर्डी डॉ. आचार्य राम कुमार बघेल ने *'कबाड़ से जुगाड़'* की अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत वे व्यर्थ पड़ी फाइबर कूलर बॉडी को पौधा संरक्षण के लिए पौधा बैंक के रूप में तैयार कर रहे हैं। *प्रकृति सेवा का संदेश:* डॉ. बघेल ने कहा, _"दिन की शुरुआत प्रकृति माँ की सेवा के साथ हो। बच्चों को यह शिक्षा दें कि प्रकृति पर्यावरण की सुरक्षा करें।"_ उन्होंने *जय हिंद, जय सियाराम* और *माता भूमि: पुत्रोsहं पृथिव्या:* के उद्घोष के साथ *प्रकृति बचाओ अभियान - हरित भारत, स्वस्थ भारत* का आह्वान किया। *क्या है अपील:* 1. *जीओ और जीने दो* के सिद्धांत पर चलें, जीवों पर दया करें 2. *शाकाहारी बनें*, जल संरक्षण करें 3. *वृक्षारोपण* करें और पर्यावरण बचाएं 4. *नारी सम्मान* के साथ प्रकृति की रक्षा करें 5. *"जहाँ हरियाली - वहाँ खुशहाली"* के मंत्र को अपनाएं *जनक्रांति से हरितक्रांति:* 'सन ऑफ नेचर' व 'ग्रीन एम्बेसडर' डॉ. बघेल ने कहा कि _"आओ मिलकर जनक्रांति से हरितक्रांति की ओर चलें।"_ वे लगातार कबाड़ से उपयोगी चीजें बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। _रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999_ --- *सोशल मीडिया पोस्ट:* 🌱 *प्रकृति बचाओ अभियान* 💧🕊️ *हरित भारत - स्वस्थ भारत* ।। जय हिंद, जय सियाराम जी ।। *माता भूमि: पुत्रोsहं पृथिव्या:* _"दिन की शुरुआत - प्रकृति माँ की सेवा के साथ"_ _"बच्चों को दो यह शिक्षा - प्रकृति पर्यावरण की करें सुरक्षा"_ ♻️ *कबाड़ से जुगाड़*: व्यर्थ फाइबर कूलर बॉडी से पौधा संरक्षण बैंक तैयार 🌳 *संदेश*: जीओ और जीने दो, शाकाहारी बनें, जल बचाएं, वृक्ष लगाएं 🌳 *जहाँ हरियाली - वहाँ खुशहाली* 🌳 आओ मिलकर *जनक्रांति से हरितक्रांति* की ओर चलें 🙏 *सन ऑफ नेचर, ग्रीन एम्बेसडर* *डॉ. आचार्य राम कुमार बघेल* अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण अवॉर्डी संस्थापक-अध्यक्ष, मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट, पलवल #PrakritiBachao #GreenIndia #KabadSeJugaad #Environment #TreePlantation #Palwal #DrRamKumarBaghel1
- पलवल पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पलवल में एक व्यापारी के घर में लूट की वारदात का अंजाम दिया गया था। जिसमें 300 ग्राम सोना व लगभग 30 लाख रुपए केश डकैतों के द्वारा लूटे गए थे। पलवल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा 7 आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे 17 लाख रुपए व 150 ग्राम गोल्ड की रिकवरी की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार दिल्ली,एक हरियाणा के झज्जर जिले, एक पश्चिम बंगला व एक पलवल जिला का रहने वाला है। आरोपी पिछले तीन महीने से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करने के लिए करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए इस वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है। वारदात में शामिल मास्टरमांइड धर्मवीर दिल्ली का रहने वाला है जो आपराधिक पृष्ठभूमि का है,जिसके ऊपर 26 मामले दर्ज है। जो वर्ष 2011 से लूट व डकैती की वारदात में शामिल है। आरोपी बिजेंद्र कुमार पर 17 मामले दर्ज है। अन्य आरोपियों पर भी दर्जन भर मामले दर्ज है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की रडार पर कई आरोपी है,जिनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जो बकाया राशि है उसकी भी रिकवरी की जाएगी1
- शाहुपुरा गांव के शहीद पैरा कमांडो मोहित शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए उमडा जन सैलाब... आज हो रहा अंतिम संस्कार... बहुत भारी भीड़ देख रहे हैं आप इतना बड़ा सैलाब इस नौजवान के लिए मोहित शर्मा ने देश की आन बान शान के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।2
- 🔴 जिम्मेदारों का अता-पता नहीं ?1
- पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात थाना पलवल के प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह व उनकी टीम द्वारा आज DAV पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, पलवल में विशाल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। *कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:* 1. *ट्रैफिक नियमों की पाठशाला:* निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को अत्यंत सरल भाषा में ट्रैफिक लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग, रोड साइन, हेलमेट व सीट बेल्ट* के महत्व के बारे में बताया। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने व मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने के खतरों को उदाहरण सहित समझाया गया। 2. *रोड सेफ्टी डेमो:* यातायात टीम ने प्रोजेक्टर वीडियो डेमो के माध्यम से सड़क पार करने का सही तरीका, साइकिल चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियां के टिप्स दिए। 3. *स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) में नामांकन:* कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत 23 इच्छुक छात्र-छात्राओं का नामांकन। निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को SPC की भूमिका, कर्तव्यों व फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि SPC कैडेट न केवल खुद नियमों का पालन करेंगे, बल्कि अपने स्कूल, परिवार व मोहल्ले में ‘रोड सेफ्टी एम्बेसडर’ बनकर दूसरों को भी जागरूक करेंगे। 4. *शपथ व संकल्प:* कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों व स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने, दूसरों को करवाने व सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान थाना यातायात पलवल प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने कहा कि “सड़क दुर्घटना में एक गलती पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बच्चे हमारे सबसे अच्छे दूत हैं। ये आज जो सीखेंगे, कल अपने माता-पिता को भी टोकेंगे कि ‘पापा हेलमेट लगाओ, मम्मी सीट बेल्ट बांधो’। स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम व कानून का सम्मान पैदा करना है। DAV स्कूल के बच्चों का उत्साह देखकर लगा कि पलवल का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।” *स्कूल प्रबंधन का सहयोग:* DAV स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सीमा राजवंशी एवं स्कूल प्रबंधन ने यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने का आग्रह किया। *पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का कथन:* “सभी को सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ट्रैफिक सेंस बचपन से ही आना चाहिए।अभिभावकों से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें और खुद भी नियमों का पालन कर बच्चों के सामने उदाहरण पेश करें।”1
- प्रेमानंद महाराज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधिकारी को निलंबित करने की उठी मांग। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्ख याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने भी इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रेमानंद महाराज जी ने करोड़ों युवाओं को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। इस बिषय पर आज वृन्दावन स्थित राधा नंद गिरी आश्रम में साधु संतों की अहम बैठक हुई ,बैठक में महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जी हमारे ब्रिज भूमि की धरोहर हैं, उनके खिलाफ जिस अधिकारी ने अभद्र टिप्पणी की है ,उस अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जी ने करोड़ों युवाओं को सद मार्ग दिखाया है और बुरी आदतों से दूर किया है, ऐसे दिव्य संत के बारे में यह टिप्पणी बहुत ही अशोभनीय है। बांके बिहारी की पत्नी इंदुलेखा जी ने कहा कि जिस भी अधिकारी ने यह गलत टिप्पणी की है वह निंदा का विषय है, ऐसे अधिकारी तो नास्तिक ही हो सकते हैं। प्रेमानंद जी के खिलाफ आईपीएस अधिकारी की टिप्पणी से साधु संतों में भारी रोष व्याप्त है और यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन भी किया जा सकता है।1
- good morning all friends baithane ki chhode Yahan Tak to Khade hone Ki Jagan nahi Nahin Hoti1
- नारी समाज और राष्ट्र की प्रगति की प्रमुख धुरी : डीआईपीआरओ* *- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टियां समाज में महिलाओं की भागीदारी को कर रही हैं रेखांकित* *पलवल, 20 अप्रैल।* सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान विभिन्न सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए महिलाओं सहित आम जनमानस तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाकर जागरूकता की अलख जगा रहा है। सरकार की ओर से चलाए जा रहे का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिला में नारी शक्ति वंदन अभियान प्रभावी रूप से जारी है। विभाग की महिपाल एंड भजन पार्टी ने गांव जैनपुर तथा सूचीबद्ध भजन पार्टियों में डिगम्बर एंड पार्टी ने गांव जटोली, ओमप्रकाश एंड पार्टी नेे गांव खटेला, विरेंद्र सिंह एंड पार्टी ने गांव अल्लीका, चतर सिंह एंड पार्टी ने गांव मानपुर और दिनेश कुमार एंड पार्टी ने गांव मांदकोल में पहुंचकर ‘हरियाणा सरकार नै भई सम्मान दियो बड़ो नारी है...’ जैसे लोकगीतों के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विभागीय और सूचीबद्ध भजन पार्टियां प्रचार अभियान के अंतर्गत गांव-गांव, शहर-शहर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को रेखांकित करती नजर आ रही है। भजन पार्टियों द्वारा भजनों और लोकगीतों के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की भी प्रमुख धुरी है। कार्यक्रमों में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण व महिला आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को विशेष रूप से शामिल किया जा रहा है। डीआईपीआरओ ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के दौरान भजन पार्टी पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मधुर स्वर के साथ ऐसे गीत प्रस्तुत करती है, जो समाज में सकारात्मक सोच का संचार करते हैं। गीतों में यह संदेश दिया जाता है कि बेटी बोझ नहीं, बल्कि भविष्य की शक्ति है और महिलाओं को समान अवसर देना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही, लोगों को महिला सम्मान से जुड़े कानूनों और योजनाओं की जानकारी भी सरल भाषा में दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का यह प्रयास न केवल मनोरंजन के माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान समाज में समानता, सम्मान और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। भजन पार्टी के जरिए दिया गया संदेश लोगों के दिलों में गहराई तक उतरता है और उन्हें एक बेहतर, समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। 0001