logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर जिले की महिला को मिला अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समारोह में किया 51 हजार की राशि से पुरस्कृत ब्यावर। सामाजिक न्याय व अधिकारिता अधिकारी श्री विशाल सिंह सोलंकी ने बताया कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जाति जनजाति महिला के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली जिले के बदनौर की इंद्रा जीनगर को अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार से सम्मानित किया।

3 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
3 hrs ago

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर जिले की महिला को मिला अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समारोह में किया 51 हजार की राशि से पुरस्कृत ब्यावर। सामाजिक न्याय व अधिकारिता अधिकारी श्री विशाल सिंह सोलंकी ने बताया कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जाति जनजाति महिला के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली जिले के बदनौर की इंद्रा जीनगर को अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार से सम्मानित किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ब्यावर पुलिस का बड़ा खुलासा: लूट की झूठी कहानी का 2 दिन में पर्दाफाश ​ब्यावर पुलिस ने एक सनसनीखेज लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए यह साबित कर दिया है कि मामला पूरी तरह से फर्जी था। ​क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता मुकेश कुमार मीना ने 11 अप्रैल को साकेत नगर थाना पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी ममता बाई के साथ लूट हुई है, जिसमें मंगलसूत्र छीने जाने और चोट पहुँचाने का दावा किया गया था। ​पुलिस की जांच में क्या निकला? मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक जांच की। जांच में पाया गया कि पीड़ित महिला मानसिक अवसाद में है और पूरी कहानी मनगढ़ंत थी। लूट की कोई वारदात हुई ही नहीं थी। ​अब आगे क्या? झूठी सूचना देने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में अब शिकायतकर्ता पति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ​ब्यावर पुलिस की सतर्कता और त्वरित जांच से एक बार फिर सच सामने आया। ​#RajasthanPolice #BeawarPolice #CrimeNews #TruthRevealed #PoliceAction #Beawar
    1
    ब्यावर पुलिस का बड़ा खुलासा: लूट की झूठी कहानी का 2 दिन में पर्दाफाश
​ब्यावर पुलिस ने एक सनसनीखेज लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए यह साबित कर दिया है कि मामला पूरी तरह से फर्जी था।
​क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता मुकेश कुमार मीना ने 11 अप्रैल को साकेत नगर थाना पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी ममता बाई के साथ लूट हुई है, जिसमें मंगलसूत्र छीने जाने और चोट पहुँचाने का दावा किया गया था।
​पुलिस की जांच में क्या निकला?
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक जांच की। जांच में पाया गया कि पीड़ित महिला मानसिक अवसाद में है और पूरी कहानी मनगढ़ंत थी। लूट की कोई वारदात हुई ही नहीं थी।
​अब आगे क्या?
झूठी सूचना देने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में अब शिकायतकर्ता पति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
​ब्यावर पुलिस की सतर्कता और त्वरित जांच से एक बार फिर सच सामने आया।
​#RajasthanPolice #BeawarPolice #CrimeNews #TruthRevealed #PoliceAction #Beawar
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बीच रास्ते में दगा दे गई रोडवेज की वॉल्वो अजमेर-ब्यावर मार्ग पर सफर कर रहे यात्रियों को आज उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब राजस्थान रोडवेज की एक AC वॉल्वो बस बीच रास्ते में ही जवाब दे गई। ​घटना आज शाम करीब 5:00 बजे की है। बस संख्या RJ14 PD 6703 अजमेर से ब्यावर की ओर जा रही थी, तभी पिपलाज के पास तकनीकी खराबी के कारण बस अचानक रुक गई। तपती गर्मी और उमस के बीच, वॉल्वो का सफर कर रहे यात्रियों को इस खराबी के कारण काफी देर तक सड़क किनारे खड़ा रहना पड़ा।सवारियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए विभाग ने तत्परता दिखाई और कुछ यात्रियों को पीछे से आ रही रोडवेज की दूसरी बस में शिफ्ट कर ब्यावर के लिए रवाना किया गया। हालांकि, वीआईपी सुविधा के नाम पर वॉल्वो का टिकट लेने वाले यात्रियों में इस अव्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी देखी गई। ​फिलहाल, बस को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन शाम के वक्त हुए इस वाकये ने रोडवेज की मेंटेनेंस व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
    1
    बीच रास्ते में दगा दे गई रोडवेज की वॉल्वो
अजमेर-ब्यावर मार्ग पर सफर कर रहे यात्रियों को आज उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब राजस्थान रोडवेज की एक AC वॉल्वो बस बीच रास्ते में ही जवाब दे गई।
​घटना आज शाम करीब 5:00 बजे की है। बस संख्या RJ14 PD 6703 अजमेर से ब्यावर की ओर जा रही थी, तभी पिपलाज के पास तकनीकी खराबी के कारण बस अचानक रुक गई। तपती गर्मी और उमस के बीच, वॉल्वो का सफर कर रहे यात्रियों को इस खराबी के कारण काफी देर तक सड़क किनारे खड़ा रहना पड़ा।सवारियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए विभाग ने तत्परता दिखाई और कुछ यात्रियों को पीछे से आ रही रोडवेज की दूसरी बस में शिफ्ट कर ब्यावर के लिए रवाना किया गया। हालांकि, वीआईपी सुविधा के नाम पर वॉल्वो का टिकट लेने वाले यात्रियों में इस अव्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी देखी गई।
​फिलहाल, बस को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन शाम के वक्त हुए इस वाकये ने रोडवेज की मेंटेनेंस व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • रियाबड़ी में पत्रकारों की एकजुटता का दिखा शानदार उदाहरण, उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बैठक रियाबड़ी क्षेत्र में विवार का दिन पत्रकारिता से जुड़े साथियों के लिए खास और यादगार रहा। उपखंड की प्रमुख एवं रजिस्टर्ड संस्था सिटी प्रेस क्लब सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक मुरली जी के बड़ला स्थित रामद्वारा में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के नए अध्यक्ष का चयन करना था, जिसके लिए सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पत्रकारों ने अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार नितिन सिंह को सिटी प्रेस क्लब सोसाइटी का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम पर सभी सदस्यों की सहमति बनने से चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से पूरी हुई। नितिन सिंह के अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही बैठक में खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह, भाईचारा और संगठनात्मक एकता साफ नजर आई। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन सिंह ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि रियाबड़ी क्षेत्र के पत्रकारों को एक मजबूत और प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जहां उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी साथियों का सहयोग जरूरी है और वे सभी को साथ लेकर चलने की भावना से कार्य करेंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राठी सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हित में मिलकर कार्य करने के दृढ़ संकल्प के साथ किया गया।
    3
    रियाबड़ी में पत्रकारों की एकजुटता का दिखा शानदार उदाहरण, उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बैठक रियाबड़ी क्षेत्र में विवार का दिन पत्रकारिता से जुड़े साथियों के लिए खास और यादगार रहा। उपखंड की प्रमुख एवं रजिस्टर्ड संस्था सिटी प्रेस क्लब सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक मुरली जी के बड़ला स्थित रामद्वारा में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के नए अध्यक्ष का चयन करना था, जिसके लिए सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पत्रकारों ने अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार नितिन सिंह को सिटी प्रेस क्लब सोसाइटी का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम पर सभी सदस्यों की सहमति बनने से चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से पूरी हुई।
नितिन सिंह के अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही बैठक में खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह, भाईचारा और संगठनात्मक एकता साफ नजर आई।
अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन सिंह ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि रियाबड़ी क्षेत्र के पत्रकारों को एक मजबूत और प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जहां उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी साथियों का सहयोग जरूरी है और वे सभी को साथ लेकर चलने की भावना से कार्य करेंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राठी सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हित में मिलकर कार्य करने के दृढ़ संकल्प के साथ किया गया।
    user_Rupa ram
    Rupa ram
    रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रिया बड़ी में आज मुरली जी के बडला स्थित रिया सिटी प्रेस क्लब की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति/बहुमत से नितिन सिंह को रिया सिटी प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया।इस अवसर पर सभी सदस्यों एवं पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन सिंह ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता को मजबूत करने और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि रिया क्षेत्र के पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान किया जाएगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राठी,पवन कुमार सागर, रूपेश कुमार, मुरली पारीक,नंदकिशोर कुमावत, महेंद्र नाथ योगी,सुनील दगदी, मदनलाल, प्रेम सिंह शेखावत,एडवोकेट सत्यनारायण कुमावत, लुकमान खान, वसीम कुरेशी सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    2
    रिया बड़ी में आज मुरली जी के बडला स्थित रिया सिटी प्रेस क्लब की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति/बहुमत से नितिन सिंह को रिया सिटी प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया।इस अवसर पर सभी सदस्यों एवं पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन सिंह ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता को मजबूत करने और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि रिया क्षेत्र के पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान किया जाएगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राठी,पवन कुमार सागर, रूपेश कुमार, मुरली पारीक,नंदकिशोर कुमावत, महेंद्र नाथ योगी,सुनील दगदी, मदनलाल, प्रेम सिंह शेखावत,एडवोकेट सत्यनारायण कुमावत, लुकमान खान, वसीम कुरेशी
सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department Riyan Badi, Nagaur•
    16 hrs ago
  • पाली जयपुर में मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आऊवा गांव के दिनेश पंवार को सम्मानित किया गया। उन्हें भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में पंवार को सम्मानित किया गया। दिनेश पंवार को समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए चुना गया था। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें जरूरतमंदों की सहायता, जनसमस्याओं का समाधान और समाज में जागरूकता फैलाने जैसे कार्य शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि दिनेश पंवार पाली के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं।
    2
    पाली
जयपुर में मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आऊवा गांव के दिनेश पंवार को सम्मानित किया गया। उन्हें भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में पंवार को सम्मानित किया गया।
दिनेश पंवार को समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए चुना गया था। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें जरूरतमंदों की सहायता, जनसमस्याओं का समाधान और समाज में जागरूकता फैलाने जैसे कार्य शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि दिनेश पंवार पाली के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • नागौर। जिले की पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर DST के एक कांस्टेबल और तस्करी के आरोपी के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। ऑडियो में पैसों के लेन-देन और नाम निकालने को लेकर बातचीत की बात सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    नागौर। जिले की पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर DST के एक कांस्टेबल और तस्करी के आरोपी के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। ऑडियो में पैसों के लेन-देन और नाम निकालने को लेकर बातचीत की बात सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी अम्बेडकर जयंती पर रायपुर में रक्तदान शिविर, ब्यावर टीम का विशेष सहयोग रायपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर सेवा भारती रायपुर के तत्वावधान में उपजिला चिकित्सालय रायपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्यावर से आई“रक्तदान” टीम का विशेष सहयोग रहा। टीम में डॉ. करण , डॉ. मेगांश , दिनेश कुमार भाटी, डूंगाराम बागड़ी (बर), हरीश गहलोत, अरविंद सिंह, सुनील गंदेल, सुनील चौधरी, नरेंद्र सिंह एवं सु मनीषा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने रक्तदान करवाने के साथ स्वयं भी सेवा कार्य में योगदान दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के संदेश को आत्मसात करते हुए रक्तदान जैसा पुनीत कार्य ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविर में स्थानीय नागरिकों एवं अस्पताल स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाया।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
अम्बेडकर जयंती पर रायपुर में रक्तदान शिविर, ब्यावर टीम का विशेष सहयोग
रायपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर सेवा भारती रायपुर के तत्वावधान में उपजिला चिकित्सालय रायपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ब्यावर से आई“रक्तदान” टीम का विशेष सहयोग रहा। टीम में डॉ. करण , डॉ. मेगांश , दिनेश कुमार भाटी, डूंगाराम बागड़ी (बर), हरीश गहलोत, अरविंद सिंह, सुनील गंदेल, सुनील चौधरी, नरेंद्र सिंह एवं सु
मनीषा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने रक्तदान करवाने के साथ स्वयं भी सेवा कार्य में योगदान दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के संदेश को आत्मसात करते हुए रक्तदान जैसा पुनीत कार्य ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
शिविर में स्थानीय नागरिकों एवं अस्पताल स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ब्यावर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार | Beawar News ​विवरण: ब्यावर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 'शेरा की बावड़ी' (दलवाड़ा) का है, जहाँ अज्ञात चोरों द्वारा करीब 25 लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी की गई थी। ​पुलिस अधीक्षक (ब्यावर) की देखरेख में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले को सुलझाया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित के परिवार से परिचित और फोटोग्राफी का काम करने वाला ही निकला।
    1
    ब्यावर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार | Beawar News
​विवरण:
ब्यावर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 'शेरा की बावड़ी' (दलवाड़ा) का है, जहाँ अज्ञात चोरों द्वारा करीब 25 लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी की गई थी।
​पुलिस अधीक्षक (ब्यावर) की देखरेख में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले को सुलझाया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित के परिवार से परिचित और फोटोग्राफी का काम करने वाला ही निकला।
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • डीडवाना-कुचामन जिले में अशोक गहलोत के आगमन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही गहलोत डीडवाना पहुंचे, चारों ओर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम स्थल पर भीड़ का तांता लग गया। सामाजिक न्याय और समानता के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए #ashok #डीडवाना कुचामन#cm#राजस्थान
    1
    डीडवाना-कुचामन जिले में अशोक गहलोत के आगमन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
जैसे ही गहलोत डीडवाना पहुंचे, चारों ओर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम स्थल पर भीड़ का तांता लग गया। सामाजिक न्याय और समानता के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
#ashok #डीडवाना कुचामन#cm#राजस्थान
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department Riyan Badi, Nagaur•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.