Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना सोहरामऊ क्षेत्रांतर्गत हुई सड़क दुर्घटना के संदर्भ में श्री अरविंद कुमार क्षेत्राधिकारी हसनगंज द्वारा दी गई बाइट -कल रात लगभग 11:30थाना सोहरामऊ की तरफ से कानपुर जा रहे ट्रक ने भल्ला फार्म कट पर मोड रहे ट्रक को मारी टक्कर एवं आगे जा रहे दंपति के ऊपर से निकल गया ट्रक जिसमें पति-पत्नी और दो छोटे बच्चों की मौके पर हुई मौत l
सोमेंद्र नाथ
थाना सोहरामऊ क्षेत्रांतर्गत हुई सड़क दुर्घटना के संदर्भ में श्री अरविंद कुमार क्षेत्राधिकारी हसनगंज द्वारा दी गई बाइट -कल रात लगभग 11:30थाना सोहरामऊ की तरफ से कानपुर जा रहे ट्रक ने भल्ला फार्म कट पर मोड रहे ट्रक को मारी टक्कर एवं आगे जा रहे दंपति के ऊपर से निकल गया ट्रक जिसमें पति-पत्नी और दो छोटे बच्चों की मौके पर हुई मौत l
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *यूपी के एक और "अमिताभ ठाकुर"!* बरेली के सस्पैंड सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री 7 फरवरी को हाथरस से दिल्ली प्रधानमंत्री आवास के लिए सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू कर रहे है. अग्निहोत्री की यात्रा का मिशन UGC के नये गाइ़डलाइन और SCST एक्ट को खत्म करना है. उन्होने एक वीडियो जारी करके सवर्णों से इस यात्रा का समर्थन करने का आह्वान किया है.1
- यूपी, कानपुर नगर थाना घाटमपुर क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता द्वारा अपने ही गाँव के एक युवक पर आरोप लगाया गया था कि उसने उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए तथा उसे धर्म परिवर्तन हेतु दबाव बना रहा था। इस सूचना पर थाना घाटमपुर पुलिस द्वारा उचित धाराओं में पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में पीड़िता द्वारा एक–दो अन्य व्यक्तियों के नाम भी बताए गए हैं, जिनके सहयोग की बात सामने आई है। उनके संबंध में गहराई से जांच की जा रही है तथा दोष पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी शीघ्र विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी महोदय की बाइट1
- Bhojpuri सुपर स्टार पवन जी का अजीबो-गरीब कारनामा देखे Exclusive interview1
- 🔴 यूपी | कस्टोडियल डेथ केस में इंसाफ के 22 साल बाद फैसला आजमगढ़ कोर्ट ने UP पुलिस के रिटायर इंस्पेक्टर जैनेन्द्र कुमार सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ▶️ मामला 29 मार्च 2003 का है, जब बैटरी चोरी के आरोप में हरिलाल यादव को पुलिस हिरासत में लिया गया था। ▶️ आरोप है कि तत्कालीन थानेदार जैनेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर दरोगा नरेंद्र बहादुर सिंह ने हरिलाल को लाठियों से बेरहमी से पीटा। ▶️ इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। ▶️ मुलायम सिंह यादव सरकार के दौरान मामले की CBCID जांच कराई गई, जिसमें दोनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। ▶️ ट्रायल के दौरान दरोगा नरेंद्र बहादुर सिंह की मौत हो गई। ▶️ केस में एकमात्र आरोपी बचे पूर्व इंस्पेक्टर जैनेन्द्र कुमार सिंह को आज कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। ⚖️ 22 साल बाद कस्टोडियल डेथ केस में न्याय की बड़ी मिसाल...!!1
- शब-ए-बारात की रात में मुजाहिदे मिल्लत कमेटी के द्वारा बाकर मंडी स्थित कर्नल गजं में एक जलसे का एतमाम किया गया जलसे में इस रात की फजीलत बयान की गई बताया गया शब-ए-बारात की रात इबादत है खुदा की रहमत, गुनाहों से तौबा और दुआओं की कबूलियत कि रात है इस रात में लोग कब्रिस्तान जाकर अपने अजीजों की कब्रों पर दुआएं मगफिरत करते हैं इस इबादत के मौके पर कानपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था।1
- सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने अधिशासी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल कानपुर नगर। कानपुर के घाटमपुर में रहने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया है। वीडियो वायरल होने के चर्चा के बाजार गर्म है।1
- साइबर अपराध नियंत्रण पर कार्यशाला, मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कोतवाली सदर क्षेत्र में साइबर अपराध नियंत्रण विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक विनी सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा, महिला थाना की उपनिरीक्षक कंचन सिंह तथा परिवार परामर्श केंद्र के डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित कई साइबर वॉलिंटियर्स मौजूद रहे। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड से बचने और एआई आधारित ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के साथ महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 181, 1090 और 112 की भी जानकारी साझा की गई।4
- यूपी के ललितपुर में छेड़खानी से परेशान 100 से ज्यादा महिलाओं ने शराब की दो दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। महिलाओं ने पहले रोड जाम कर प्रदर्शन किया। फिर ताला तोड़कर दुकानों के अंदर घुसीं और जमकर तोड़फोड़ की। लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी।1
- यूपी,कानपुर नगर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना बर्रा क्षेत्र अंतर्गत अंधा कुआँ चौराहा एवं पुरन चंद स्कूल परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम/नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों द्वारा बताया गया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा नजदीकी थाने पर संपर्क करें। कानपुर नगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहें, सतर्क रहें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएँ।1