Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंगरौली में अंधविश्वास का खूनी खेल! जादू-टोने की शक में दो लोगों की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से सिर धड़ से किया अलग सिंगरौली में अंधविश्वास का खूनी खेल! जादू-टोने की शक में दो लोगों की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से सिर धड़ से किया अलग
Saud pathan patrakar
सिंगरौली में अंधविश्वास का खूनी खेल! जादू-टोने की शक में दो लोगों की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से सिर धड़ से किया अलग सिंगरौली में अंधविश्वास का खूनी खेल! जादू-टोने की शक में दो लोगों की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से सिर धड़ से किया अलग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डॉ आनंद के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सभी मरीजों को एक ही दवा लिखने का आरोप सिंगरौली। जिले के एक शासकीय अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर आनंद के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को उस समय खुलकर सामने आया, जब बड़ी संख्या में ग्रामवासी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के समक्ष अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर आनंद द्वारा मरीजों की बीमारी चाहे जो भी हो, सभी को एक ही प्रकार की दवा लिख दी जाती है। ग्रामवासियों का कहना है कि अस्पताल में उपचार की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका आरोप है कि मरीजों की सही तरीके से जांच नहीं की जाती और बिना विस्तृत परामर्श के एक जैसी दवा पर्ची पर लिख दी जाती है। इससे मरीजों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अस्पताल आगमन के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अपनी बात रखी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कुछ मरीजों ने अपनी पर्चियां भी अधिकारी को दिखाईं, जिनमें समान दवाओं का उल्लेख होने की बात कही गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल की कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बेहतर और उचित उपचार मिल सके। लोक विचार समाचार उप-संपादक जय प्रकाश द्विवेदी1
- Post by Jk Vishwkarma1
- *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 12.02.2026* *मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता पर विशेष अभियान-* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद सोनभद्र में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर सतर्कता तथा विधिक अधिकारों के प्रति व्यापक जनजागरूकता स्थापित करना रहा। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्राम सभाओं में संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी, आत्मरक्षा के सरल उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं तथा साइबर अपराध के बदलते स्वरूप के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। विशेष रूप से ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग ठगी एवं ओटीपी साझा न करने के संबंध में सतर्क किया गया। अभियान के अंतर्गत यह संदेश भी दिया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस द्वारा प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। *महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:-* 📞 112 – आपातकालीन सेवा 📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 📞 181 – महिला हेल्पलाइन 📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन 📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन *सोनभद्र पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत यह अभियान निरंतर संचालित रहेगा।*3
- दस रुपए का विवाद और पिता की फोड़ दी आंख ? आरोप!1
- सोनभद्र के घोरावल निवासी गिरजा मौर्या ने बताया कि वह अरंगी के निवासी है घुरिया में खेत है गांव के लोग पंशु छोड़क हमारा नुकसान कर देते हैं। घर पर आकर गाली गलौज करते हैं। हम घोरावल थाने में प्रार्थना पत्र दिए कोई सुनवाई नहीं हुई एसपी को भी शिकायत दी गई कोई सुनवाई नहीं हुई छह बार लोग चालान कर दिए। जब हम प्रार्थना पर देते हैं तो कोई जांच और विवेचना होती नहीं उसके बाद जब हम जनसुनवाई पर कंप्लेंट करते हैं तो उसके 20 से 25 दिन के बाद आकर हमारा खुद का चालान कर देते हैं आज तक हमको न्याय नहीं मिला। मैने हाई कोर्ट में पिटीशन डाला है हम चाहते हैं कि हमको न्याय मिल जाए हमको न्याय मिले जो दोषी है उनको सजा मिले।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel2
- चितरंगी कन्या स्कूल के सामने का अर्तिक्रमण हटाया गया1
- जियावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही 07 भैंसों समेत पिकअप वाहन जब्त सिंगरौली (जियावन)। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा तथा एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जियावन थाना पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को 07 नग भैंसों सहित जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11/02/2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरगवां की ओर से एक पिकअप वाहन क्रमांक MP66ZB1496 में भैंस लोड कर देवसर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम जोगिनी में घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका और जांच की। जांच के दौरान वाहन में 07 नग भैंस (06 भैंस एवं 01 पड़वा) क्रूरता पूर्वक भरे हुए पाए गए, जिन्हें विधि विरुद्ध तरीके से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल पिकअप वाहन एवं भैंसों को जब्त कर थाना लाया। मामले में आरोपी चालक गुलफान मोहम्मद पिता सिराजुद्दीन, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम उमरहर थाना जियावन जिला सिंगरौली (म.प्र.) के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त किए गए वाहन एवं भैंसों को सुरक्षार्थ थाना परिसर में रखा गया है तथा भैंसों को चारा-पानी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सउनि. तेजबहादूर सिंह, आरक्षक दिनेश कुमार एवं आरक्षक अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सराहा जा रहा है तथा अवैध पशु परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लोक विचार समाचार उप संपादक जय प्रकाश द्विवेदी1
- Post by Jk Vishwkarma1