Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाबा के गुर्गों की दबंगई! दलित परिवार की जमीन पर कब्जे की कोशिश, क्या मिलेगी न्याय की आस? आज की इस रिपोर्ट में देखिए कैसे ग्राम ओवा के पास स्थित ऐसा दाऊजी महाराज मंदिर के पीछे की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। दलित परिवार (केवल सिंह और सुरेश चंद्र) का आरोप है कि उन्हें 'सत्ता और बाबाओं की सरकार' के नाम पर धमकाया जा रहा है। मौके पर पहुँचे लेखपाल ने क्या कहा? और क्यों बाबा नागरीदास भी दलित परिवार के समर्थन में उतरे? पूरी सच्चाई इस वीडियो में। पीड़ित: केवल सिंह और सुरेश चंद्र (दलित परिवार)। स्थान: ग्राम ओवा, शेरगढ़, मथुरा। आरोपी: बाबा श्याम दास के गुर्गे। प्रशासनिक अपडेट: लेखपाल द्वारा जमीन की नापतोल और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट।
GD NEWS NETWORK
बाबा के गुर्गों की दबंगई! दलित परिवार की जमीन पर कब्जे की कोशिश, क्या मिलेगी न्याय की आस? आज की इस रिपोर्ट में देखिए कैसे ग्राम ओवा के पास स्थित ऐसा दाऊजी महाराज मंदिर के पीछे की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। दलित परिवार (केवल सिंह और सुरेश चंद्र) का आरोप है कि उन्हें 'सत्ता और बाबाओं की सरकार' के नाम पर धमकाया जा रहा है। मौके पर पहुँचे लेखपाल ने क्या कहा? और क्यों बाबा नागरीदास भी दलित परिवार के समर्थन में उतरे? पूरी सच्चाई इस वीडियो में। पीड़ित: केवल सिंह और सुरेश चंद्र (दलित परिवार)। स्थान: ग्राम ओवा, शेरगढ़, मथुरा। आरोपी: बाबा श्याम दास के गुर्गे। प्रशासनिक अपडेट: लेखपाल द्वारा जमीन की नापतोल और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना नगला सिंघी के गांव घुरुकुआ बिजली फीडर पर महिलाओं ने किया जोरदार हंगामा।1
- मैनपुरी जिले में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर किसान सेवा संगठन के लोगों ने स्मार्ट मीटर को लेकर पुतला दहन किया बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं मैनपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र के तांगा स्टैंड पर पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें संगठन के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे हैं और के की सरकार इस अपने आदेश को वापस ले ले2
- चीफ ब्यूरो पत्रकार सुरजीत जनपद मैनपुरी ,मैनपुरी जिले में सपा सांसद डिंपल यादव पहुंची मैनपुरी और किशनी क्षेत्र में किया भ्रमण, मैनपुरी जिले में सपा सांसद डिंपल यादव पहुंची मैनपुरी और किशनी क्षेत्र में किया भ्रमण रविवार को समाजवादी पार्टी की विधानसभा किसने क्षेत्र में pDA पहर कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंची मैनपुरी सांसद डिंपल यादव उन्होंने कहा है कि पड़ा कि सरकार बनने जा रही है और 2027 में समाजवादी पार्टी सरकार होगी सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से अपने जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनाव में भी कहा है कि टीएमसी की जीत होगी1
- उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के जरवल थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुदन रोड स्थित 'भारत ब्रिक फील्ड' ईंट भट्ठे पर दबंगों और चोरों ने मिलकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। भट्ठा मालिक मोहम्मद अहमद उर्फ चुन्नू का आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में पार्टनर और उनके सहयोगियों ने ऑफिस का ताला तोड़कर करीब 1 लाख ईंटें, 200 क्विंटल लकड़ी, ऑफिस के जरूरी कागजात और टिन शेड तक गायब कर दिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों को शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट। प्रमुख बिंदु: जरवल रोड थाना क्षेत्र की घटना। भारत ब्रिक फील्ड से लाखों का माल गायब। मुख्यमंत्री पोर्टल पर न्याय की गुहार। पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे1
- बेवर नगर पंचायत का रात्रिकालीन सफाई अभियान जारी बेवर नगर पंचायत द्वारा कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए रात्रि में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाईकर्मियों ने बेवर सदर चौराहा और मुख्य बाजार क्षेत्र में सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया। नगर पंचायत की इस पहल से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने की मांग की।2
- *एटा: भाकियू किसान ने जलेसर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ किया तहसील का घेराव, उग्र आंदोलन की चेतावनी।* एटा। जलेसर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में राष्ट्रीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया। अबागढ़ मंडी समिति से बड़ी संख्या में किसान काफिले के रूप में एकत्र होकर तहसील जलेसर के लिए रवाना हुए। काफिले में शामिल किसानों ने रास्ते भर नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया और अपनी एकजुटता का परिचय दिया। अवागढ़ से किसानों के साथ कूच करते हुए संगठन ने तहसील पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की। साथ ही मांगों के समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने आरोप लगाया कि जलेसर तहसील में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लेखपाल से लेकर उच्च अधिकारियों तक अधिकांश कर्मचारी एक ही व्यवस्था का हिस्सा बन गए हैं और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ठाकुर ने दावा किया कि कई लेखपाल रिश्वत के पैसे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के पास इन आरोपों के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें वह सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों की प्रमुख समस्याओं में बिजली आपूर्ति की अनियमितता, जमीन की पैमाइश से जुड़े विवाद, और बिजली हादसों में घायल या अंगभंग हुए लोगों को मुआवजा दिलाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर तहसील प्रशासन से ठोस और समयबद्ध समाधान की मांग की गई है। किसान नेता ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा कानून के दायरे में रहकर जन समस्याओं को उठाता रहा है और आगे भी किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। रिपोर्ट: रवेन्द्र जादौन एटा।3
- कृपया आंधी तूफान और बारिश के समय बड़े वृक्षों से दूरी बनाकर रखें1
- चीफ ब्यूरो पत्रकार सुरजीत जनपद मैनपुरी से ,,,इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मैनपुरी के देवी रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही पति-पत्नी और महिला के भाई की जान चली गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक फिरोजाबाद के ककरौआ क्षेत्र के रहने वाले थे और अपने ताऊ की गमी में शामिल होने के लिए मैनपुरी के ग्राम तावेपुर आ रहे थे। तभी काली माता मंदिर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, टक्कर मारने वाली कार मौके से फरार हो गई है। पुलिस आरोपी वाहन की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में शोक का माहौल है। इस खबर पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है। वाइट,, मृतक के परिजन की वाइट,, sp city गणेश प्रसाद शाह1
- गाजियाबाद - गौर ग्रीन एवेन्यू में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा तफरी, दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों की मदद से आग पर पाया गया काबू, फ्लैट में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया, कई घंटो की कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया गया,1