Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक ही चेहरे से 84 सिम एक्टिवेट! देवास में फर्जी सिम रैकेट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार देवास में “ऑपरेशन F.A.C.E.” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड रैकेट का खुलासा किया है. एक ही व्यक्ति के चेहरे का इस्तेमाल कर 84 सिम कार्ड जारी किए गए थे. पुलिस ने मामले में आरोपी अबरार उर्फ अरबाज निवासी गंधर्वपुरी, सोनकच्छ को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद और POS एजेंटों की मदद से फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कराए. जांच में सामने आया है कि इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल अलग-अलग नाम और पते से किया जा रहा था. मामले में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है. पुलिस ने सिम विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
पत्रकार करीम खान H. p
एक ही चेहरे से 84 सिम एक्टिवेट! देवास में फर्जी सिम रैकेट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार देवास में “ऑपरेशन F.A.C.E.” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड रैकेट का खुलासा किया है. एक ही व्यक्ति के चेहरे का इस्तेमाल कर 84 सिम कार्ड जारी किए गए थे. पुलिस ने मामले में आरोपी अबरार उर्फ अरबाज निवासी गंधर्वपुरी, सोनकच्छ को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद और POS एजेंटों की मदद से फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कराए. जांच में सामने आया है कि इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल अलग-अलग नाम और पते से किया जा रहा था. मामले में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है. पुलिस ने सिम विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- कुदरत का करिश्मा या माँ की दुआ का असर? इंदौर का एक घर, जो कुछ दिन पहले तक दर्द और खामोशी से भरा था… आज वहीं खुशियों की किलकारियाँ गूँज रही हैं। राजा रघुवंशी के जाने से टूटा यह परिवार अब एक नई उम्मीद के सहारे फिर से खड़ा हो रहा है। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है—और पूरा परिवार उसे अपने “राजा” का ही रूप मान रहा है। संयोग भी ऐसा कि रोंगटे खड़े कर दे—जिस ग्यारस के दिन राजा ने आखिरी सांस ली थी, उसी ग्यारस के दिन नन्हा मेहमान इस घर आया। और समय? सिर्फ दो मिनट का फर्क। 2:40 पर एक माँ की गोद सूनी हुई… और 2:42 पर उसी घर में फिर से जीवन की पहली पुकार सुनाई दी। माँ उमा रघुवंशी की आँखों में आँसू हैं—लेकिन इस बार उन आँसुओं में दर्द नहीं, एक भरोसा है… कि उनका राजा कहीं गया नहीं, बस नए रूप में लौट आया है। एक तरफ इंसाफ की लड़ाई जारी है, और दूसरी तरफ ये छोटी सी मुस्कान पूरे परिवार के टूटे दिलों को फिर से जोड़ रही है। कभी-कभी कुदरत चुप रहकर भी सबसे बड़ी बातें कह जाती है… और शायद माँ की दुआ सच में कभी खाली नहीं जाती।1
- इंदौर में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन के घर पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष करीब एक घंटे तक सत्तन और नगर अध्यक्ष में चली बंद कमरे चर्चा मां नर्मदा के चौथे चरण के कार्यक्रम में पहुंचे थे सत्तन लिस्ट में नाम नहीं था जिस कारण से बैठक व्यवस्था नहीं उपलब्ध कराई पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन वापस लौट आए थे कार्यक्रम से नाराजगी को दूर करने के लिए भाजपा विधायक पहुंचे थे घर भाजपा विधायक का कहना है कि संगठनात्मक बातों को लेकर चर्चा हुई सत्यनारायण सत्यम का कहना है कि घर का मामला है हम निपट लेंगे महापौर के द्वारा भी फोन लगाकर आमंत्रित किया था कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री सहित विधायक पूर्व विधायक सांसद भाजपा नेता थे उनका कह रहा है कि कार्यकर्ता के हाथ में लिस्ट थी लिस्ट में नाम नहीं था इंदौर के दशहरा मैदान में हुए मां नर्मदा के चौथे चरण के कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन के घर पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सत्तन कल कार्यक्रम छोड़ नाराज़ होकर लौट आए थे उन्होंने कहा मेरे घर का रोना है में किसे इसकी शिकायत करूंगा नई पीढ़ी को जैसा लगे वैसा करे। वियो दरअसल इंदौर के दशहरा मैदान पर मां नर्मदा के चौथे चरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी तुलसी सिलावट सहित भाजपा के कई विधायक पार्षद महापौर उपस्थित थे कार्यक्रम नगर निगम द्वारा आयोजित किया गया था इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्यम भी शिरकत करने के लिए पहुंचे थे लेकिन जब वह वहां पर पहुंचे तो मंच के नजदीकी मौजूद लिस्ट के अनुसार लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था इस दौरान दीपेश नामक युवक के द्वारा सत्यनारायण सत्तन से कहा गया कि आपका नाम लिस्ट में नहीं है और यह पर बैठक व्यवस्था 10 से 12 लोगों की है इसके चलते वह वहां से वापस अपने घर लौट आए थे जब इसकी जानकारी भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को लगी तो वह सत्यनारायण सत्तन के घर पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की बंद कमरे में करीबन 1 घंटे तक चली चर्चा के दौरान कई विषयों को रखा गया इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सत्तन का कहना था कि मामला हमारा घर का है हम सुलझा लेंगे लेकिन आप जो मीडिया बन कर आए हैं वह सब दूर इसकी बात फैला देंगे उन्होंने वहां पर हुई घटना पर भी बात की साथी उन्होंने कहा कि अब नई पीढ़ी का दौर है वह किस तरीके से संगठन को चलते हैं वह उन पर निर्भर करता है मैं तो पहले चरण का व्यक्ति हूं फिलहाल इस तरीके के कार्यक्रम को लेकर उनका कहना है कि यह कार्यक्रम संगठन का नहीं था और मेरी किसी से नाराजगी नहीं है साथ ही भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का कहना है कि सत्तन हमारे भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं हमारे बुजुर्ग हैं उनसे मेरी चर्चा हुई है आगे से भविष्य में स्टार की गलती ना हो इसको लेकर संगठनात्मक रूप से बात की जाएगी। बाइट सत्यनारायण सत्तन भाजपा वरिष्ठ नेता इंदौर बाइट सुमित मिश्रा नगर अध्यक्ष भाजपा इंदौर1
- Post by Aarti Raikwar1
- इन्दौर टीही–धार नवीन रेलखंड के ओएचई लाइन में 2.2 केवी एंटी-थेफ्ट चार्जिंग इन्दौर 30 मार्च। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। हाल ही में पीथमपुर से धार खंड के मध्य टॉवर वैगन के माध्यम से सफल ट्रायल कर ट्रैक की क्षमता का परीक्षण किया गया था। इसके पश्चात अब इस खंड में विद्युतीकरण कार्य को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। पीथमपुर–धार रेलखंड के अनेक स्थानों पर ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं एंटी-थेफ्ट उपायों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 01 अप्रैल 2026 से ओएचई लाइन में 2.2 केवी वोल्टेज से चार्जिंग करने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह पहल न केवल विद्युतीकरण कार्य को गति प्रदान करेगी, बल्कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए चोरी एवं अन्य अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण भी स्थापित करेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यरत एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे ओएचई लाइन के समीप कार्य करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें। बिना सक्षम अनुमति एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के किसी भी प्रकार का कार्य न किया जाए तथा किसी भी संभावित जोखिम की स्थिति में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं उत्तरदायी होगा। इसके अतिरिक्त, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे विद्युतीकरण क्षेत्र में किसी प्रकार की छेड़छाड़ अथवा अवैध गतिविधि से दूर रहें। ओएचई लाइन में विद्युत प्रवाहित होने के कारण इसके संपर्क में आने पर गंभीर दुर्घटना या करंट लगने का खतरा बना रहेगा।1
- देश में एक तरफ़ आम जनता LPG गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में लगी है वहीं इंदौर माणिकबाग में अफसार नाम का व्यक्ति बिना लायसेंस के 300 रुपए किलो में घर से मशीन द्वारा लोगों को सिलेंडर भर रहा है, हमारी टीम दिनभर से इस मामले की जांच में जुटी थी और मौका मिलते ही अफसार को रंगे हाथों पकड़ा, घबराया अफसार गेट लगा कर मौके से हुआ फरार , यह इलाका अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र है और मजबूरी में गरीब लोग अफसार से 300 रुपए किलो में भी गैस ले रहे थे, आपदा में अपनी ही कॉलोनी वालों को लुट रहा था अफसार, इस मामले में हमने अपनी जान पर खेलकर इस कालाबाजारी को सबके सामने लाया है, अब इंदौर कलेक्टर से और सम्बन्धित थाना अधिकारयों से निवेदन है की ऐसे कालाबाजारी करने वालों को गिरफ्तार किया जाएं।1
- # साभार। प्रत्रकार मोहनसिंह सोलंकी सनातनी।9131950957.9926446331.1
- Post by KRISHNA VERMA1
- ब्रेकिंग इंदौर इंदौर की स्वच्छता को लेकर बड़ा खिलवाड़ एमआईसी मेंबर ने ली आपत्ति इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर स्थित लगाए गए अवैध होर्डिंग एमआईसी मेंबर ने फोन पर बताया डिवाइडर किसी को हैंड आवर नहीं किया मेट्रो के नीचे जो डिवाइडर उनका सौंदर्यकरण का कार्य बाकी है एमआईसी मेंबर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मेट्रो सिटी प्रोजेक्ट के नीचे बनाए गए डिवाइडर पर लगे होडिंग एमआईसी मेंबर जानकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने आपत्ति दर्ज कराई बताया जरा रातों-रात करीबन 20 से 25 होर्डिंग लगाए गए1