कीचड़ में फंसा शव वाहन, 11 वर्षीय बच्ची का शव ठेले पर गांव ले जाने को मजबूर हुए परिजन जबलपुर। जिले के बरगी क्षेत्र स्थित मोठार गांव में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण 11 वर्षीय बच्ची का शव वाहन कीचड़ में फंस गया, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को शव हाथ ठेले पर रखकर गांव तक ले जाना पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने सड़क निर्माण नहीं होने पर जनआंदोलन की चेतावनी दी है।जानकारी के अनुसार, मोठार निवासी रामस्वरूप मरावी की 11 वर्षीय बेटी माया मरावी का इलाज मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को परिजन निजी वाहन से शव लेकर गांव लौट रहे थे, लेकिन गांव से पहले जर्जर और कीचड़ से भरे रास्ते में वाहन फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी वाहन नहीं निकल सका, जिसके बाद उसे वापस लौटाना पड़ाइसके बाद ग्रामीण बरगी नगर से हाथ ठेला लेकर आए और बच्ची के शव को उस पर रखकर गांव तक पहुंचाया। इस मार्मिक घटना ने गांववासियों को झकझोर दिया और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 500 की आबादी वाले मोठार गांव में आज तक पक्की सड़क नहीं बनी। बरसात के दिनों में कच्चा रास्ता दलदल में बदल जाता है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। उनका आरोप है कि गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो गांव से जिला मुख्यालय तक जनआंदोलन किया जाएगाइधर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में हुई देरी की जांच कराई जाएगी और ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

- विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प न्यूज़ रिपोर्टर : मोहित संघी मां नर्मदा। विश्व हिन्दू परिषद, जबलपुर विभाग द्वारा मां नर्मदा जिले में बाल संस्कार केन्द्रों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर पूजन एवं आरती के साथ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य समाज की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करना रहा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद प्रांत की वरिष्ठ बहनें विभिन्न जिलों में पहुंचकर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। कार्यक्रम में प्रांत सत्संग प्रमुख श्रीमती मालती रैकवार, प्रांत सह सत्संग प्रमुख श्रीमती प्रमिला दीदी एवं दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका सोनम रवानी ने उपस्थित मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने खेल, गीत, मंत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को संस्कारित करने की प्रभावी पद्धतियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से बाल संस्कार केन्द्र संचालित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभाग मंत्री महेन्द्र सिंह, विभाग सहमंत्री राजेश रैकवार, विभाग संयोजिका अर्पिता दीदी, मां नर्मदा जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष नीरज बरसैंया, जिला उपाध्यक्ष शोभा तिवारी, शक्ति साधना प्रमुख पूजा दीदी, जिला सहसंयोजिका उषा पटेल, दुर्गावती जिला संयोजिका आरती शुक्ला, आयुध जिला संयोजिका प्रियंका ठाकुर,नेहा सोनी मधु सिंह, नीतू संघी, राखी पांडे, शोभा पवार, जिला संयोजिका श्रद्धा झारिया, शताक्षी जायसवाल, सुलेखा दुबे, अर्पिता खम्परिया, बजरंग दल सहसंयोजक राहुल बाकले सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यशाला के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से युक्त भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बाल संस्कार केन्द्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात सभी ने साथ मिलकर स्वालपाहार किया4
- 🚨 जबेरा में शराब दुकान पर बवाल! बैंक, स्कूल और तहसील के बीच क्यों खुली दुकान? | Ground Report 🚨 जबेरा में शराब दुकान को लेकर विवाद तेज! दमोह जिले के जबेरा में संचालित जबेरा 'A' शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि दुकान के आसपास भारतीय स्टेट बैंक, पेट्रोल पंप, ब्लॉक/तहसील कार्यालय, शासकीय मॉडल स्कूल और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, इसलिए इस स्थान पर शराब दुकान नहीं होनी चाहिए। ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने अपनी बात खुलकर कैमरे पर रखी और प्रशासन से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में लगाए गए आरोप संबंधित लोगों के हैं। यदि प्रशासन, आबकारी विभाग या संबंधित लाइसेंसधारक अपना पक्ष रखना चाहते हैं, तो सच हमेशा न्यूज़ उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।1
- 'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?1
- पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने निर्माण कार्य के विषय में सब इंजीनियर ने दिया गोल मोल जवाब1
- गुरु पूर्णिमा पर जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का हुआ भव्य सम्मान, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी गुरु पूर्णिमा पर जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का हुआ भव्य सम्मान, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद जबलपुर। भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह पावन अवसर गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और ज्ञान के महत्व का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व पोली पाथर स्थित जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज के निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं एवं शिष्यों का आगमन प्रारंभ हो गया और दिनभर गुरु दर्शन एवं आशीर्वाद का सिलसिला चलता रहा। इस अवसर पर शिष्यों ने जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का पुष्पमालाओं एवं शॉल से सम्मान किया तथा उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजी ने सभी शिष्यों को धर्म, संस्कार, सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा बताया।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ जबलपुर: मदन महल पुलिस का छापा, 249 लीटर अवैध शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार बरामद शराब की कीमत: करीब 1 लाख 85 हजार रुपये। स्थान: कालीमठ आमनपुर क्षेत्र, मदन महल थाना (जबलपुर)। गिरफ्तार आरोपी: मकान मालिक बिंदु विश्वकर्मा और उनकी पत्नी रजनी विश्वकर्मा। कारवाई: मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज के नेतृत्व में दबिश; आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज। आगे की जांच: सीएसपी अखिलेश गौर के अनुसार, शराब के इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से छानबीन जारी है।1