सावन में पौधारोपण कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज, अटेवा कार्यकर्ताओं ने सरकार से OPS लागू करने की उठाई आवाज आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को सावन माह के पावन अवसर पर तमसा तट स्थित सुख शांति धाम, नरौली में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे रोपकर अनूठे ढंग से अपनी मांग दोहराई। जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि अटेवा के शिक्षक एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी पौधारोपण के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग लगातार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। जिला महामंत्री ओंकार नाथ ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवान अपने प्राणों की आहुति देते हैं, इसलिए उनके लिए भी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ने अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में यह आंदोलन पूरे देश में चल रहा है और कर्मचारियों की यह लड़ाई उनके अधिकार मिलने तक जारी रहेगी। ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, कार्यालय सचिव सुनील सिंह और ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के जीवन का आधार है और सरकार को इसे पुनः लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से यह जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकार नाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, कार्यालय सचिव सुनील सिंह, ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान, महेंद्र शर्मा, पुनीत यादव, आशीष कुमार, रामबचन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सावन में पौधारोपण कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज, अटेवा कार्यकर्ताओं ने सरकार से OPS लागू करने की उठाई आवाज आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को सावन माह के पावन अवसर पर तमसा तट स्थित सुख शांति धाम, नरौली में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे रोपकर अनूठे ढंग से अपनी मांग दोहराई। जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि अटेवा के शिक्षक एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी पौधारोपण के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग
लगातार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। जिला महामंत्री ओंकार नाथ ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवान अपने प्राणों की आहुति देते हैं, इसलिए उनके लिए भी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ने अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में यह आंदोलन पूरे देश में चल रहा है और कर्मचारियों की यह लड़ाई उनके
अधिकार मिलने तक जारी रहेगी। ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, कार्यालय सचिव सुनील सिंह और ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के जीवन का आधार है और सरकार को इसे पुनः लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से यह जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकार नाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, कार्यालय सचिव सुनील सिंह, ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान, महेंद्र शर्मा, पुनीत यादव, आशीष कुमार, रामबचन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- BJP सरकार पर धर्मेंद्र यादव का हमला, बोले- भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी से जनता परेशान आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक एवं आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की BJP सरकार पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और वादाखिलाफी को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट का माहौल बना हुआ है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सरकार में बैठे मंत्री, अधिकारी और उनके प्रतिनिधि जनता की सेवा के बजाय लूट में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। गोरखपुर में बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ पहले भी खड़ी थी और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। साथ ही आरोप लगाया कि घटना के बाद सरकार का कोई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा। पुलिस सुधार के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि पुलिस सुधार लंबे समय से चर्चा का विषय है, लेकिन सरकार की नीयत ठीक नहीं होने के कारण सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं के आंदोलनों को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि युवाओं के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन युवाओं की एकजुटता के कारण सरकार अपने मंसूबों में सफल नहीं हुई। उन्होंने 6 जून को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उठाए गए "मंदिर चंदा चोरी" के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि दो महीने बीतने के बाद भी सरकार ने किसी दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सरकार पर "पिक एंड चूज" की नीति अपनाने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े मुद्दे को पार्टी जनता के बीच लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सरकार जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी। इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।1
- श्रावण मास कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर सिंह ने पैदल रूट मार्च किया आगमी त्यौहारो, श्रवण मास/ कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर, क्षेत्राधिकारी घोसी, थानाध्यक्ष कोपागंज व भारी पुलिस बल के साथ कस्बा कोपागंज में रुट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा। साथ ही ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।2
- सरकारी स्कूल में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल एवं एनजीओ में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, पुरानी बस्ती (रोडवेज) निवासी सुजाता जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रितेश वर्मा, संदीप गुप्ता और उनके साथियों ने सरकारी स्कूल व एनजीओ में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति 1.35 लाख रुपये वसूले। इसके बाद 'मैक्स आइडिया' के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर थाना मुबारकपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। शनिवार को चौकी प्रभारी कस्बा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रोडवेज तिराहे से वांछित आरोपी रितेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करता था। पुलिस को गिरोह द्वारा कई अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।1
- आजमगढ़ : जीयनपुर में टिनशेड लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो घायल आजमगढ़ l जिले के जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव में रविवार की सुबह एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दीवार पर टिनशेड डालने को लेकर दो सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए, और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब छह बजे कोड़रा गांव में दो भाइयों के परिवारों के बीच दीवार पर टिनशेड लगाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल, आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण में घायलों के शरीर पर कोई गंभीर कटने-फटने के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन अंदरूनी चोटें आने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई और जांच जारी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ की है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भी जांच का एक अहम हिस्सा बनाया गया है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बीएनएसएस (BNSS) की धारा 125 और 135 के तहत कार्रवाई की है। पीड़ित पक्ष की ओर से लाटघाट पुलिस चौकी पर इस संबंध में तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित शिकायत देने को कहा है, और प्राप्त शिकायतों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1