जालौन शटडाउन के दौरान करंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत l - मरम्मत कार्य के बीच लाइन में दौड़ा करंट, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल गोहन (जालौन)। गोहन थाना क्षेत्र में शनिवार को शटडाउन लेकर विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य कर रहे एक प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पुलिस के अनुसार गोहन फीडर से कुरसेड़ा जाने वाली विद्युत लाइन पर 25 वर्षीय आकाश कुमार शाक्यवार शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कर रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार्य शुरू होने से पहले लाइन का शटडाउन लिया गया था, लेकिन किसी स्तर पर अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। इससे आकाश तेज करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं बिजली विभाग से भी यह जानकारी ली जा रही है कि शटडाउन के दौरान विद्युत आपूर्ति कैसे बहाल हुई। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जालौन शटडाउन के दौरान करंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत l - मरम्मत कार्य के बीच लाइन में दौड़ा करंट, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल गोहन (जालौन)। गोहन थाना क्षेत्र में शनिवार को शटडाउन लेकर विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य कर रहे एक प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पुलिस के अनुसार गोहन फीडर से कुरसेड़ा जाने वाली विद्युत लाइन पर 25 वर्षीय आकाश कुमार शाक्यवार शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कर रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार्य शुरू होने से पहले लाइन का शटडाउन लिया गया था, लेकिन किसी स्तर पर अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। इससे आकाश तेज करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं बिजली विभाग से भी यह जानकारी ली जा रही है कि शटडाउन के दौरान विद्युत आपूर्ति कैसे बहाल हुई। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- राजमिस्त्री ठेकेदार पर दबंगों का हमला, मारपीट में फोड़ा सिर—मौके से फरार हुए आरोपी! उरई में दबंगई का मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित विधि महाविद्यालय के पास राजमिस्त्री ठेकेदार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने ठेकेदार के साथ मारपीट की और उसके सिर में चोट पहुंचाई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने उरई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे क्या वजह रही और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। सवाल यह है कि आखिर खुलेआम मारपीट करने वाले दबंगों पर पुलिस कब शिकंजा कसेगी? #BreakingNews #Jalaun #Urai #UraiNews #JalaunNews #CrimeNews #UPNews #UttarPradesh #UraiKotwali #Police #Crime #BreakingJalaun #JalaunPolice #मारपीट #दबंगई #उरई #जालौन #क्राइम #पुलिस #कानूनव्यवस्था #कोंचरोड #विधिमहाविद्यालय #राजमिस्त्री #ठेकेदार #घटना #तहरीर #कार्रवाई #दबंग #ViralNews #LatestNews1
- श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शनिवार करीब 3 बजे जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने डेरापुर स्थित प्राचीन श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कांवड़ मार्ग पर प्रभावी पुलिस तैनाती, यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल प्रभाव से निपटा जा सके। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्याय) दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, तहसीलदार डेरापुर, नगर पंचायत डेरापुर के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।1
- सिकंदरा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 43 शिकायतें आईं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे अपर जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस दोपहर करीब 2 बजे तक चला, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी उषा सिंह, क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा, नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक, राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी, थाना प्रभारी अमराहट महेश कुमार, चौकी प्रभारी संदलपुर अरविंद मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा। #Big_Breaking_News 🚨समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा।🚨 🚨कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा में #समाधान_दिवस पर ग्राम बलियापुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!🚨 ➡️ #kanpurdehat_बिजली_विभाग की घोर लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी, जिससे प्रार्थी की दो भैंसें और सामान जल गया।आरोप है कि लाइनमैन बिना पैसे लिए टूटा तार नहीं जोड़ता।इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ➡️ #मुख्यमंत्री_जी @myogiadityanath और उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि इस भ्रष्ट लाइनमैन पर कार्रवाई की जाए,ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर बदला जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।3
- 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे कानपुर देहात के राजपुर में शनिवार को जैनपुर और सट्टी पावर हाउस से जुड़े कुल 14 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 33 केवी मुख्य लाइन के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। जैनपुर पावर हाउस के अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि जैनपुर पावर हाउस से राजपुर, भाल अफसरिया, जैनपुर और कुंवरपुर सहित 10 फीडर प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, सट्टी पावर हाउस के चार फीडरों पर भी बिजली नहीं रहेगी। यह विद्युत कटौती 33 केवी मुख्य लाइन पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है। साहू ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कर लें।1
- माती कोर्ट ने महिला को छत से गिरा देने और इलाज के दौरान मौत होने के मामले में अभियुक्त को सात वर्ष कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 के अर्थदंड से किया दंडित महिला को छत से गिरा देने और इलाज के दौरान मौत होने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय एडीजे 4 ने अभियुक्त लवकेश पुत्र राकेश निवासी ग्राम चाँदापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 7 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 अर्थदंड से दंडित किया।1
- कुढ़ावल मंदिर विवाद मामले में ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिया शिकायती पत्र, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप कुढ़ावल मंदिर विवाद मामले में ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिया शिकायती पत्र, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप डेरापुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार करीब एक बजे कुढ़ावल गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी सुरक्षा की मांग की हैं । ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर विवाद के बाद उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने और धमकाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। शिकायती पत्र के अनुसार, गांव के राजा पुत्र मुक्ताप्रसाद, सचिन पुत्र राजेश, विनय कुमार पुत्र नेकपाल, श्रीकृष्ण पुत्र रामेश्वर तथा अश्वनी पुत्र रामचंद्र सहित कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को सार्वजनिक मंदिर में ताला लगाकर भीम आर्मी का झंडा लगाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा मंदिर का ताला खुलवाकर स्थिति को सामान्य कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि ताला खुलने के बाद उक्त लोग गांव के लोगों को अनुसूचित जाति उत्पीड़न समेत अन्य झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह करीब 30–40 लोगों के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों पर दबाव बनाया गया तथा दोबारा झंडा लगाने की बात कही गई, जिससे गांव के लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा ग्रामीणों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रशासन ने शिकायती पत्र प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक एवं नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- 🎤jalaun : अचानक प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी,पठन-पाठन व्यवस्था का लिया जायजा🖥️ 📍DM जालौन ने स्वम् ब्लैकबोर्ड पर लिखा प्रश्न, विद्यार्थियों से पूछा उत्तर 📍पहाड़े, कविता,अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान सुनकर जिलाधिकारी ने की बच्चों की सराहना जनपद जालौन में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई2
- थाना रुरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 6 साल से फरार से चल रहे ₹ 20,000 के इनामिया अंतर्जनपदीय शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सटीक सूचना पर 6 साल फरार से चल रहे ₹ 20,000 के इनामिया अंतर्जनपदीय शातिर चोर विजय राजपूत पुत्र राजेन्द्र बाबू निवासी झपटियापुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया उम्र करीब 23 वर्ष को थाना रुरा क्षेत्र के ग्राम डगराहा की तरफ जाने वाले मोड के पास गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1