logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पितृपक्ष मेला को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने स्टेशन परिसर का किया निरीक्षण दिए निर्देश *जिला परिवहन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी यात्री से निर्धारित दर से अधिक राशि लेने की सूचना प्राप्त होगी तो संबंधित वाहन पर कार्रवाई करे* गया जी आगामी विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओ, जो खासकर विभिन्न ट्रेन के माध्यम से गया आएंगे, उनकी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर तथा सुगमता बनाने के उद्देश्य से आजअध्यक्ष, बिहार विधान सभा डॉ प्रेम कुमार, जिला पदाधिकारी, गया शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया सुशील कुमार तथा अन्य सम्बन्धित प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, रेलवे अधिकारी सहित अन्य उपस्थित हुए हैं। इस वर्ष पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2026 तक निर्धारित है। इसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेल मार्ग से गया जी आते हैं। इस बैठक मेंअध्यक्ष, बिहार विधान सभा डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव हर स्तर पर सुविधा प्रदान किया जाए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी स्तर पर तैयारी करनी होगी। उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी प्लेटफार्म पर मूलभूत सुविधाएं यथा पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराया जाए। वही रेल समय सारणी को भी जगह जगह प्रदर्शित करवाया जाये ताकि रेल यात्रियों को वह बाहर से आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल सके। वही डिस्प्ले बोर्ड लगाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए साइन बोर्ड भी लगवाये। इसज्ञबैठक में स्टेशन मास्टर, गया रेलवे स्टेशन द्वारा बताया गया कि 40 हजार से 50 हजार यात्री प्रतिदिन गया रेलवे स्टेशन से यात्रा कर रहे हैं। गत वर्ष पितृपक्ष मेला के समय लगभग 80 हजार से 90 हजार यात्री प्रतिदिन गया जी आये थे फुटफॉल आंकड़ा के अनुसार) इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा हरियाणा राज्य से ज्यादातर तीर्थयात्री आते हैं, अधिकतर ट्रेनें रात्रि 09 से सुबह 04 बजे समय के बीच ही आती है। यात्रियों की सुविधा हेतु कुल पर्याप्त टॉयलेट की व्यवस्था है, जिसमें कुछ रेलवे प्लेटफार्म पर तथा कुछ बाहर परिसर में हैं। जिला पदाधिकारी, गया शशांक शुभंकर ने निर्देश दिया कि सभी शौचालयों को नियमित साफ-सफाई अच्छे तरीके से करवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही आवश्यकतानुसार मोबाइल टॉयलेट का संस्थापन कराने का निर्देश दिया गया। रेलवे अपना सारा व्यवस्था को दुरुस्त रखे। मेला अवधि में लगातार टॉयलेट तथा परिसर की सफाई सुनिश्चित करवाये। पेयजल के संबंध में निर्देश दिया है कि प्लेटफार्म पर पेयजल की व्यवस्था पर्याप्त संख्या में करवाये। इसके अलावा प्लेटफार्म के बाहरी परिसर में भी पेयजल की व्यवस्था रखना सुनिश्चित करें। पेयजल की व्यवस्था एवं टॉयलेट की व्यवस्था जहां-जहां पर रखी जानी है, यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त साइनेज लगवा दें ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। इसके अलावा एंट्री गेट एवं एग्जिट गेट कहां-कहां पर हैं इसका भी साइनेज लगवाएं। प्लेटफार्म के सीढियो पर चढ़ने के दौरान विष्णुपद मंदिर किस दिशा में पड़ता है, किस दिशा में जाना है इत्यादि संबंधित भी साइनेज प्लेटफार्म पर लगवाएं ताकि यात्रियों को पूरी मदद मिल सके। वर्तमान समय में गया रेलवे स्टेशन का नए सिरे से निर्माण करवाया जा रहा है, जिसे लेकर थोड़ी बहुत परेशानी हो रही है। यात्रियों के आवागमन एवं उनकी सुरक्षा को पूरा ध्यान में रखते हुए अनुपयोगी उपकरणों को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करवाए ताकि यात्रियों का मूवमेंट पूरी अच्छी तरीके से रहे। यात्रियों के सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति करें। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व से संस्थापित सीसीटीवी कैमरे की जांच कर ले यदि कोई खराब स्थिति में है, तो उसकी मरम्मती करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार जगह-जगह पर यात्री शेड का निर्माण करेंगे। जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर पार्किग स्थल समतल कराने एवं बेहतर बनवाने का निर्देश दिए हैं ताकि छोटी बड़ी वाहनों को कतारबद्ध में लगाया जा सके। पितृपक्ष मेला में रेलवे स्टेशन पर भीड़ की निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में हाई रेजोल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरा लगवाने एवं उसकी मॉनिटरिंग जिला नियंत्रण कक्ष में करवाने की व्यवस्था हेतु रेलवे के अधिकारियों को जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है। पितृपक्ष मेला अवधि में रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम बनवाने का निर्देश दिया है। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से तीर्थयात्रियों को ट्रेन से संबंधित हर तरह की जानकारी मुहैया करवाने के लिए निर्देश दिया है। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से भी रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क का निर्माण करवाया जाता है। जहां तीर्थ यात्रियों को विभिन्न वेदियों तक पहुंचाने के लिए उन्हें मदद कराई जाती है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर लगातार अनाउंसमेंट की सुविधा रखने को कहा है ताकि समय-समय पर लगातार जरूरी जानकारियां उन्हें दी जा सके। *जिला पदाधिकारी ने कहा कि रेलवे स्टेशन एवं प्लेटफार्म पर पेंटिंग तथा सांग सजा पर विशेष ध्यान दें।* उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला अवधि में रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर भी उपलब्ध रखें तथा जरूरतमंद लोगों को पूरी आसानी से व्हीलचेयर मुहैया करवाये। रेलवे स्टेशन एवं प्लेटफार्म पर फायर सेफ्टी, बिजली सेफ्टी, प्लंबरिंग सेफ्टी इत्यादि की पूरी व्यवस्था रखें ताकि कहीं कोई जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत समाधान किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने रेलवे प्रशासन को निर्देश दिया कि भीड़ नियंत्रण को बेहतर तरीके से अनुपालन कराएंगे। सभी तीर्थ यात्रियों के साथ कुशल व्यवहार अपनाएंगे। विभिन्न जीआरपी, आरपीएफ तथा अन्य पदाधिकारियों को अच्छे तरीके से प्रतिनियुक्ति करें। उन्होंने कहा कि जिस किसी पाथवे या प्लेटफार्म पर आवाजाही के दौरान चौड़ाई कम है, इसका आकलन कर वहां पर आवश्यक साइनेज की व्यवस्था करावे ताकि यात्रियों को कहीं कोई दिक्कत नहीं रहे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रेलवे के पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी संयुक्त रूप से पूरे रेलवे परिसर का घूम कर निरीक्षण कर ले और जहां कहीं भी आवागमन के दौरान ऊंचा नीचा गड्ढा इत्यादि दिखाई दे उसे पूरी तरह तुरंत समतल करवा दें ताकि तीर्थ यात्रियों को कहीं कोई असुविधा नहीं हो। साइनेज में कहीं कोई कमी नहीं रखें क्योंकि स्टेशन का निर्माण हो रहा है। इस दौरान साइनेज ही एक महत्वपूर्ण साधन है, जो तीर्थ यात्रियों को मदद पहुंच सकेगा। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पूरी तरह दुरुस्त रखें नियमित रूप से लगातार सभी आवश्यक जानकारी लोगों को उपलब्ध कराते रहे। प्लेटफार्म संख्या एक पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ट्रेनों के आवागमन की जानकारी प्रसारित करवाया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त 6- 7 स्थान को चिन्हित करते हुए उन स्थानों पर भी टीवी के माध्यम से ट्रेन के आवागमन को प्रसारित करवाये। जिला पदाधिकारी ने कहा कि रेलवे स्टेशन के अंदर वाली परिसर एवं बाहरी परिसर में रोशनी की जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी रोशनी या ब्लैक स्पॉट रहेगी, वहां पर तत्काल लाइट लगवा दे ताकि कहीं कोई डार्क स्पॉट नहीं रहे। इसके अलावा सभी पार्किंग स्थलों को भी समतलीकरण करवा दें। जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा पर निर्धारित दर को प्रदर्शित करा दें ताकि यात्री उसी अनुरूप भुगतान कर सके। रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में भी पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगा दें तथा लगातार अनाउंसमेंट करवाते रहें। स्टेशन के बाहरी एरिया में अतिक्रमण देख डीएम ने अतिक्रमण अभियान चलाने का निर्देश दिए हैं, ताकि वाहनों की मूवमेंट सही से रहे। जिला परिवहन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी यात्री से निर्धारित दर से अधिक राशि लेने की सूचना प्राप्त होगी तो संबंधित वाहन पर कार्रवाई करे। सीरियल नंबर के साथ स्टेशन परिसर में वाहनों को एंट्री करावे यह सुनिश्चित करें ताकि ट्रैफिक का कोई समस्या उत्पन्न ना हो। *रेलवे स्टेशन से निकलने वाले विभिन्न एप्रोच रोड में रोशनी की व्यवस्था मुकम्मल रखने का निर्देश दिए हैं।* जिला पदाधिकारी ने स्टेशन मैनेजर को स्पष्ट निर्देश दिया कि तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशन परिसर के अंदर एवं स्टेशन परिसर के बाहर पर्याप्त साफ-सफाई, पेयजल की उत्तम व्यवस्था, शौचालयों की निरंतर साफ-सफाई अनिवार्य रूप से करावे। गया रेलवे स्टेशन मैनेजर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के अंदर एवं बाहरी परिसर में राऊंड द क्लाक कंट्रोल रूम चलाया जाएगा। रेलवे के सभी विभागों के 1-1 पदाधिकारी तथा रेलवे के स्टेशन मैनेजर भी खुद कंट्रोल रूम में रहेंगे। वर्तमान समय में 10 रिजर्वेशन काउंटर चल रहे हैं। पितृपक्ष मेला के दौरान अतिरिक्त काउंटर बनाए जाते हैं। रेलवे इंक्वायरी सेंटर भी round-the-clock चलेगा। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम तथा हेल्पलाइन का दूरभाष संख्या पर्याप्त जगह पर प्रदर्शित करें और इसके साथ ही जीआरपी आरपीएफ इत्यादि का भी नंबर प्रदर्शित करें। इस पितृपक्ष मेला के दौरान एंबुलेंस सहित मेडिकल टीम स्टेशन पर मौजूद रहे, इसे सुनिश्चित करवाये । मेडिकल टीम के पास आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित करवाये।

7 hrs ago
user_Dhiraj KumarGupta repoter
Dhiraj KumarGupta repoter
Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
7 hrs ago
6d01ed6a-ba76-48e0-9603-f4273fc8f059

पितृपक्ष मेला को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने स्टेशन परिसर का किया निरीक्षण दिए निर्देश *जिला परिवहन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी यात्री से निर्धारित दर से अधिक राशि लेने की सूचना प्राप्त होगी तो संबंधित वाहन पर कार्रवाई करे* गया जी आगामी विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओ, जो खासकर विभिन्न ट्रेन के माध्यम से गया आएंगे, उनकी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर तथा सुगमता बनाने के उद्देश्य से आजअध्यक्ष, बिहार विधान सभा डॉ प्रेम कुमार, जिला पदाधिकारी, गया शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया सुशील कुमार तथा अन्य सम्बन्धित प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, रेलवे अधिकारी सहित अन्य उपस्थित हुए हैं। इस वर्ष पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2026 तक निर्धारित है। इसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेल मार्ग से गया जी आते हैं। इस बैठक मेंअध्यक्ष, बिहार विधान सभा डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव हर स्तर पर सुविधा प्रदान किया जाए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी स्तर पर तैयारी करनी होगी। उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी प्लेटफार्म पर मूलभूत सुविधाएं यथा पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराया जाए। वही रेल समय सारणी को भी जगह जगह प्रदर्शित करवाया जाये ताकि रेल यात्रियों को वह बाहर से आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल सके। वही डिस्प्ले बोर्ड लगाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए साइन बोर्ड भी लगवाये। इसज्ञबैठक में स्टेशन मास्टर, गया रेलवे स्टेशन द्वारा बताया गया कि 40 हजार से 50 हजार यात्री प्रतिदिन गया रेलवे स्टेशन से यात्रा कर रहे हैं। गत वर्ष पितृपक्ष मेला के समय लगभग 80 हजार से 90 हजार यात्री प्रतिदिन गया जी आये थे फुटफॉल आंकड़ा के अनुसार) इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा हरियाणा राज्य से ज्यादातर तीर्थयात्री आते हैं, अधिकतर ट्रेनें रात्रि 09 से सुबह 04 बजे समय के बीच ही आती है। यात्रियों की सुविधा हेतु कुल पर्याप्त टॉयलेट की व्यवस्था है, जिसमें कुछ रेलवे प्लेटफार्म पर तथा कुछ बाहर परिसर में हैं। जिला पदाधिकारी, गया शशांक शुभंकर ने निर्देश दिया कि सभी शौचालयों को नियमित साफ-सफाई अच्छे तरीके से करवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही आवश्यकतानुसार मोबाइल टॉयलेट का संस्थापन कराने का निर्देश दिया गया। रेलवे अपना सारा व्यवस्था को दुरुस्त रखे। मेला अवधि में लगातार टॉयलेट तथा परिसर की सफाई सुनिश्चित करवाये। पेयजल के संबंध में निर्देश दिया है कि प्लेटफार्म पर पेयजल की व्यवस्था पर्याप्त संख्या में करवाये। इसके अलावा प्लेटफार्म के बाहरी परिसर में भी पेयजल की व्यवस्था रखना सुनिश्चित करें। पेयजल की व्यवस्था एवं टॉयलेट की व्यवस्था जहां-जहां पर रखी जानी है, यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त साइनेज लगवा दें ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। इसके अलावा एंट्री गेट एवं एग्जिट गेट कहां-कहां पर हैं इसका भी साइनेज लगवाएं। प्लेटफार्म के

7d0cc38a-dcbe-4a12-972c-959bd025b5ea

सीढियो पर चढ़ने के दौरान विष्णुपद मंदिर किस दिशा में पड़ता है, किस दिशा में जाना है इत्यादि संबंधित भी साइनेज प्लेटफार्म पर लगवाएं ताकि यात्रियों को पूरी मदद मिल सके। वर्तमान समय में गया रेलवे स्टेशन का नए सिरे से निर्माण करवाया जा रहा है, जिसे लेकर थोड़ी बहुत परेशानी हो रही है। यात्रियों के आवागमन एवं उनकी सुरक्षा को पूरा ध्यान में रखते हुए अनुपयोगी उपकरणों को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करवाए ताकि यात्रियों का मूवमेंट पूरी अच्छी तरीके से रहे। यात्रियों के सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति करें। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व से संस्थापित सीसीटीवी कैमरे की जांच कर ले यदि कोई खराब स्थिति में है, तो उसकी मरम्मती करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार जगह-जगह पर यात्री शेड का निर्माण करेंगे। जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर पार्किग स्थल समतल कराने एवं बेहतर बनवाने का निर्देश दिए हैं ताकि छोटी बड़ी वाहनों को कतारबद्ध में लगाया जा सके। पितृपक्ष मेला में रेलवे स्टेशन पर भीड़ की निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में हाई रेजोल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरा लगवाने एवं उसकी मॉनिटरिंग जिला नियंत्रण कक्ष में करवाने की व्यवस्था हेतु रेलवे के अधिकारियों को जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है। पितृपक्ष मेला अवधि में रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम बनवाने का निर्देश दिया है। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से तीर्थयात्रियों को ट्रेन से संबंधित हर तरह की जानकारी मुहैया करवाने के लिए निर्देश दिया है। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से भी रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क का निर्माण करवाया जाता है। जहां तीर्थ यात्रियों को विभिन्न वेदियों तक पहुंचाने के लिए उन्हें मदद कराई जाती है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर लगातार अनाउंसमेंट की सुविधा रखने को कहा है ताकि समय-समय पर लगातार जरूरी जानकारियां उन्हें दी जा सके। *जिला पदाधिकारी ने कहा कि रेलवे स्टेशन एवं प्लेटफार्म पर पेंटिंग तथा सांग सजा पर विशेष ध्यान दें।* उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला अवधि में रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर भी उपलब्ध रखें तथा जरूरतमंद लोगों को पूरी आसानी से व्हीलचेयर मुहैया करवाये। रेलवे स्टेशन एवं प्लेटफार्म पर फायर सेफ्टी, बिजली सेफ्टी, प्लंबरिंग सेफ्टी इत्यादि की पूरी व्यवस्था रखें ताकि कहीं कोई जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत समाधान किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने रेलवे प्रशासन को निर्देश दिया कि भीड़ नियंत्रण को बेहतर तरीके से अनुपालन कराएंगे। सभी तीर्थ यात्रियों के साथ कुशल व्यवहार अपनाएंगे। विभिन्न जीआरपी, आरपीएफ तथा अन्य पदाधिकारियों को अच्छे तरीके से प्रतिनियुक्ति करें। उन्होंने कहा कि जिस किसी पाथवे या प्लेटफार्म पर आवाजाही के दौरान चौड़ाई कम है, इसका आकलन कर वहां पर आवश्यक साइनेज की व्यवस्था करावे ताकि यात्रियों को कहीं कोई दिक्कत नहीं रहे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रेलवे के पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी संयुक्त रूप से पूरे रेलवे परिसर का घूम कर निरीक्षण कर ले

d0a32e7c-c85f-429a-adb6-2bbab3b1b933

और जहां कहीं भी आवागमन के दौरान ऊंचा नीचा गड्ढा इत्यादि दिखाई दे उसे पूरी तरह तुरंत समतल करवा दें ताकि तीर्थ यात्रियों को कहीं कोई असुविधा नहीं हो। साइनेज में कहीं कोई कमी नहीं रखें क्योंकि स्टेशन का निर्माण हो रहा है। इस दौरान साइनेज ही एक महत्वपूर्ण साधन है, जो तीर्थ यात्रियों को मदद पहुंच सकेगा। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पूरी तरह दुरुस्त रखें नियमित रूप से लगातार सभी आवश्यक जानकारी लोगों को उपलब्ध कराते रहे। प्लेटफार्म संख्या एक पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ट्रेनों के आवागमन की जानकारी प्रसारित करवाया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त 6- 7 स्थान को चिन्हित करते हुए उन स्थानों पर भी टीवी के माध्यम से ट्रेन के आवागमन को प्रसारित करवाये। जिला पदाधिकारी ने कहा कि रेलवे स्टेशन के अंदर वाली परिसर एवं बाहरी परिसर में रोशनी की जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी रोशनी या ब्लैक स्पॉट रहेगी, वहां पर तत्काल लाइट लगवा दे ताकि कहीं कोई डार्क स्पॉट नहीं रहे। इसके अलावा सभी पार्किंग स्थलों को भी समतलीकरण करवा दें। जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा पर निर्धारित दर को प्रदर्शित करा दें ताकि यात्री उसी अनुरूप भुगतान कर सके। रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में भी पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगा दें तथा लगातार अनाउंसमेंट करवाते रहें। स्टेशन के बाहरी एरिया में अतिक्रमण देख डीएम ने अतिक्रमण अभियान चलाने का निर्देश दिए हैं, ताकि वाहनों की मूवमेंट सही से रहे। जिला परिवहन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी यात्री से निर्धारित दर से अधिक राशि लेने की सूचना प्राप्त होगी तो संबंधित वाहन पर कार्रवाई करे। सीरियल नंबर के साथ स्टेशन परिसर में वाहनों को एंट्री करावे यह सुनिश्चित करें ताकि ट्रैफिक का कोई समस्या उत्पन्न ना हो। *रेलवे स्टेशन से निकलने वाले विभिन्न एप्रोच रोड में रोशनी की व्यवस्था मुकम्मल रखने का निर्देश दिए हैं।* जिला पदाधिकारी ने स्टेशन मैनेजर को स्पष्ट निर्देश दिया कि तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशन परिसर के अंदर एवं स्टेशन परिसर के बाहर पर्याप्त साफ-सफाई, पेयजल की उत्तम व्यवस्था, शौचालयों की निरंतर साफ-सफाई अनिवार्य रूप से करावे। गया रेलवे स्टेशन मैनेजर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के अंदर एवं बाहरी परिसर में राऊंड द क्लाक कंट्रोल रूम चलाया जाएगा। रेलवे के सभी विभागों के 1-1 पदाधिकारी तथा रेलवे के स्टेशन मैनेजर भी खुद कंट्रोल रूम में रहेंगे। वर्तमान समय में 10 रिजर्वेशन काउंटर चल रहे हैं। पितृपक्ष मेला के दौरान अतिरिक्त काउंटर बनाए जाते हैं। रेलवे इंक्वायरी सेंटर भी round-the-clock चलेगा। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम तथा हेल्पलाइन का दूरभाष संख्या पर्याप्त जगह पर प्रदर्शित करें और इसके साथ ही जीआरपी आरपीएफ इत्यादि का भी नंबर प्रदर्शित करें। इस पितृपक्ष मेला के दौरान एंबुलेंस सहित मेडिकल टीम स्टेशन पर मौजूद रहे, इसे सुनिश्चित करवाये । मेडिकल टीम के पास आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित करवाये।

More news from Manpur and nearby areas
  • हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है। हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है। गर्भपात किया है। मारपीट की गई है।बावजूद इसके पुलिस ने 3 आरोपियों को केस से बाहर कर दिया है। बेटी की हालत इतनी खराब है कि खड़ी भी नहीं हो पा रही। महिला पुलिसकर्मी ने शांत रहने को कहा, डीसी ने ऑफिस में मिलने का आश्वासन दिया। घटना यमुना नगर की है।
    1
    हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है।
हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है। गर्भपात किया है। मारपीट की गई है।बावजूद इसके पुलिस ने 3 आरोपियों को केस से बाहर कर दिया है।
बेटी की हालत इतनी खराब है कि खड़ी भी नहीं हो पा रही। महिला पुलिसकर्मी ने शांत रहने को कहा, डीसी ने ऑफिस में मिलने का आश्वासन दिया। घटना यमुना नगर की है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    4 hrs ago
  • बिहार पुलिस का बड़ा कदम: बॉडी कैमरा, ई-चालान और जाम नियंत्रण को लेकर नई व्यवस्था लागू
    1
    बिहार पुलिस का बड़ा कदम: बॉडी कैमरा, ई-चालान और जाम नियंत्रण को लेकर नई व्यवस्था लागू
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • कोंच प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक, किसानों को ऋण उपलब्ध कराने पर जोर कोंच प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक, किसानों को ऋण उपलब्ध कराने पर जोर कोंच (गया)। कोंच प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीएम नाबार्ड उदय कुमार ने की। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एलडीएम संतोष कुमार ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से गोदाम निर्माण, मशरूम खेती, कोल्ड स्टोरेज, डेयरी एवं राज्य फसल योजना के अंतर्गत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत करने पर बल दिया, ताकि किसान आधुनिक कृषि एवं स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आय बढ़ा सकें। बैठक में ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा बैंक अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आरसेटीआई गया के निदेशक जन्मजय कुमार, एलडीएम संतोष कुमार, प्रबंधक नीरज कुमार, मुकेश कुमार शर्मा (पीएनबी), मंतोष कुमार (एसबीआई), शैलेश कुमार, निशांत कुमार सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    कोंच प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक, किसानों को ऋण उपलब्ध कराने पर जोर
कोंच प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक, किसानों को ऋण उपलब्ध कराने पर जोर
कोंच (गया)। कोंच प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीएम नाबार्ड उदय कुमार ने की। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान एलडीएम संतोष कुमार ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से गोदाम निर्माण, मशरूम खेती, कोल्ड स्टोरेज, डेयरी एवं राज्य फसल योजना के अंतर्गत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत करने पर बल दिया, ताकि किसान आधुनिक कृषि एवं स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आय बढ़ा सकें।
बैठक में ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा बैंक अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर आरसेटीआई गया के निदेशक जन्मजय कुमार, एलडीएम संतोष कुमार, प्रबंधक नीरज कुमार, मुकेश कुमार शर्मा (पीएनबी), मंतोष कुमार (एसबीआई), शैलेश कुमार, निशांत कुमार सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    13 hrs ago
  • सिद्ध पीठ बाबा लाइनईश्वर महादेव में श्रावणी मेला का उद्घाटन माननीय श्री चिंटू भैया अमर शंकर सिंह वजीरगंज हाई स्कूल के टीचर बाटो बाबू एवं से कमला प्रसाद सिंह के कर कमलो द्वारा शराबी मेला का उद्घाटन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया
    4
    सिद्ध पीठ बाबा लाइनईश्वर महादेव में श्रावणी मेला का उद्घाटन माननीय श्री चिंटू भैया अमर शंकर सिंह वजीरगंज हाई स्कूल के टीचर बाटो बाबू एवं से कमला प्रसाद सिंह के कर कमलो द्वारा शराबी मेला का उद्घाटन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter वजीरगंज, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • स्कूल की बदहाली पर छात्रों का हल्ला बोल ! एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र ! मिड-डे मील से लेकर गंदे शौचालय तक खोली स्कूल की पोल ! टेकारी एसडीएम ने दिए जांच के आदेश !
    1
    स्कूल की बदहाली पर छात्रों का हल्ला बोल ! एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र ! मिड-डे मील से लेकर गंदे शौचालय तक खोली स्कूल की पोल ! टेकारी एसडीएम ने दिए जांच के आदेश !
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • डकैती मामले में फरार चल रहे दोमुहान बोधगया से विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध
    1
    डकैती मामले में फरार चल रहे दोमुहान बोधगया से विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध
    user_Ganesh Prasad  Ganesh Prasad
    Ganesh Prasad Ganesh Prasad
    पत्रकारिता बाराचट्टी, गया, बिहार•
    10 hrs ago
  • जिलाअध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण सिवल सर्जन को दिए निर्देश गया जी।आज जदयू गया जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया है। सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद द्वारा अजय कुशवाहा का स्वागत किया गया है । जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा गैर निबंधित प्राइवेट अस्पतालों पर करवाई करने, परैया प्रखंड के झीकटिया, टाउन ब्लॉक के कुजापी, मोहनपुर प्रखंड के लखैपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में जानकारी लिए एवं सिविल सर्जन के साथ संयुक्त रूप से ओपीडी सहित प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर रोगियों से जानकारी लेकर और सुधार करने का निर्देश संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को दिए। जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे, सीटी स्कैन , निर्माण एवं सिजेरियन प्रसव की सुविधा बेहतर है। अस्पताल परिसर में कई भवन जर्जर स्थिति में देखकर जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने सिविलसर्जन से इसे तुड़वाने को बोले। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि 100 बेड का अस्पताल है किंतु भवन एवं जगह की कमी के कारण 60 बेड उपलब्ध है, इस पर जदयू जिलाध्यक्ष सिविल सर्जन को आश्वासन दिए इस मामले को स्वास्थ सचिव एवं मंत्री को अवगत कराकर जल्द ही समाधान करवाएंगे! इस निरीक्षण में कुंडल वर्मा, धनंजय शर्मा, मधुसूदन राय, अजीत शर्मा, बृजराज पाण्डेय, गौतम रावत, मितांबरा लोहड़े, रिंकू सिंह, गीता वर्मा , वीणा देवी सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहें हैं
    1
    जिलाअध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण सिवल सर्जन को दिए निर्देश
गया जी।आज जदयू गया जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया है। सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद द्वारा अजय कुशवाहा का स्वागत किया गया है । जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा गैर निबंधित प्राइवेट अस्पतालों पर करवाई करने, परैया प्रखंड के झीकटिया, टाउन ब्लॉक के कुजापी, मोहनपुर प्रखंड के लखैपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में जानकारी लिए एवं सिविल सर्जन के साथ संयुक्त रूप से ओपीडी सहित  प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर रोगियों से जानकारी लेकर और सुधार करने का निर्देश संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को दिए।  जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे, सीटी स्कैन , निर्माण एवं सिजेरियन प्रसव की सुविधा बेहतर है। अस्पताल परिसर में कई भवन जर्जर स्थिति में देखकर जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने सिविलसर्जन से इसे तुड़वाने को बोले। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि 100 बेड का अस्पताल है किंतु भवन एवं जगह की कमी के कारण 60 बेड उपलब्ध है, इस पर जदयू जिलाध्यक्ष  सिविल सर्जन को आश्वासन दिए इस मामले को स्वास्थ सचिव एवं  मंत्री  को अवगत कराकर जल्द ही समाधान करवाएंगे!
इस निरीक्षण में कुंडल वर्मा, धनंजय शर्मा, मधुसूदन राय, अजीत शर्मा, बृजराज पाण्डेय, गौतम रावत, मितांबरा लोहड़े, रिंकू सिंह, गीता वर्मा , वीणा देवी सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहें हैं
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.