वाराणसी: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-एनडीआरएफ ने सुरक्षित उतारा Varanasi के चोलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना गोसाईपुर चौकी अंतर्गत पलहीपट्टी चौराहे की है, जहां युवक की हरकत देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही Uttar Pradesh Police, फायर ब्रिगेड और National Disaster Response Force (NDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पारिवारिक विवाद से था परेशानपारिवारिक विवाद से था परेशान जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान अजय कुमार मौर्य के रूप में हुई है, जो चोलापुर के भैठोली गांव का निवासी है। वह अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ रहता है, जबकि उसकी पत्नी इन दिनों मायके में रह रही है। अजय एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और पत्नी के अलग रहने के कारण वह मानसिक तनाव में था। उसने परिजनों से जमीन बेचकर 10 लाख रुपये देने की मांग की थी, लेकिन परिवार ने इससे इनकार कर दिया। टावर पर चढ़कर रखीं शर्तें गुरुवार शाम अजय घर से निकलकर करीब 500 मीटर दूर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने के लिए कई शर्तें रखने लगा। उसने पत्नी को मौके पर बुलाने और गिरवी रखी बाइक छुड़ाने की मांग की।

- थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा मारपीट कर लूट की घटनाकारित करने वाले गिरोह सरगना सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व 03 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ऑपरेशन त्रिनेत्र के मदद से किया गया घटना का सफल अनावरण गिरफ्तार व पुलिस अभिरक्षा में लिये अभियुक्त व बाल अपचारी के कब्जे से 25000/- रुपये की गयी बरामदगी।1
- वाराणसी: "फारूक मर गया, अब तुम्हें भी खत्म कर देंगे"... होटल 'बनारस कोठी' के मालिक के परिवार को जान से मारने की धमकी, 51 लाख की ठगी का भी आरोप वाराणसी: उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी वाराणसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल 'बनारस कोठी' के मालिक स्वर्गीय मोहम्मद फारूक खान के छोटे भाई खुर्शीद ज़फर ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। खुर्शीद ने इलाके के कुछ दबंगों पर ₹51.50 लाख की धोखाधड़ी और खुलेआम जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? शिकायती पत्र के अनुसार, घटना 29 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। खुर्शीद ज़फर अपने भतीजे शाहरुख़ खान के साथ वरुणा पुल स्थित पार्क के पास बैठे थे, तभी गोपाल यादव अपने कई साथियों (राहुल, रोहित, मोहित, बाला, कालू और 8 अज्ञात) के साथ वहां पहुँचा। आरोप है कि इन लोगों ने खुर्शीद को घेर लिया और भद्दी गालियां देते हुए कहा— "फारूक तो मर गया, अब तुम लोगों को भी खत्म कर देंगे।" ₹51.50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि इन दबंगों ने उनके दिवंगत भाई से जमीन के नाम पर ₹51,50,000 (चेक और डीडी के माध्यम से) लिए थे। लेकिन न तो जमीन दी गई और न ही पैसे वापस किए गए। अब जब पीड़ित परिवार अपना पैसा वापस मांग रहा है, तो उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वीडियो साक्ष्य और पुलिस से सुरक्षा की गुहार खुर्शीद ज़फर ने पत्र में स्पष्ट किया है कि उनके पास इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य (Video Evidence) मौजूद है, जिसे वह जांच के लिए पुलिस को सौंपने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि: आरोपियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। भविष्य में परिवार को होने वाली किसी भी शारीरिक या मानसिक क्षति की जिम्मेदारी नामजद आरोपियों की होगी। जनसुनवाई में दर्ज हुआ मामला इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित ने इसे जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराया है । अब देखना यह है कि वाराणसी पुलिस इन दबंगों के खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई करती है।4
- कैथी संगम घाट के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के पास संगम घाट पर गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, कैथी के मार्कण्डेय महादेव स्थित जंगल क्षेत्र में एक बबूल के पेड़ पर काले रंग के गमछे के सहारे युवक का शव लटका देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। वह काले और सफेद रंग की चेकदार शर्ट और जींस पहने हुए था। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कैथी चौकी इंचार्ज पवन राय अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। देखें हमारे संवादाता पंकज कुमार की खास रिपोर्ट1
- Post by डॉ सतीश कुमार कसेरा4
- हो भी छात्र बीएड करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं छात्रवृत्ति आधारित बराबर, कुल 5100 फीस 1 वर्ष का, कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं, किसी भी श्रेणी का हो1
- #ट्रिपल_इंजन_रामराज की बात वाले #BJP_योगी #ज्योतिषी_अशोक_खैरात #महिला_आयोग_अध्यक्ष सेक्स खामोश क्यो?1
- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1
- *UP पुलिस के 112 नंबर पर कॉल करते ही जो आवाज आती है, ये वही लड़कियां हैं। कम सैलरी मिलने पर आज ये लखनऊ में CM ऑफिस पर प्रोटेस्ट करने जा रही थीं। पुलिस ने बेरिकेडिंग करके रास्ते में रोक लिया और इन्हें बस में भरकर दूसरी जगह ले गई।*1