Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ भदोही में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता भदोही जनपद के डीघ विकास खंड में आज सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हुई, जिससे क्षेत्र में ठंडक तो बढ़ी लेकिन किसानों की चिंता भी गहरा गई। इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है और किसान कटाई व मढ़ाई के कार्य में जुटे हुए हैं। ऐसे में अचानक हुई बारिश से फसल के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। खेतों में रखी कटी हुई फसल भीगने से नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह बना रहा तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। वे जल्द मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाया जा सके। फिलहाल मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और वे लगातार आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
Ram sajivan pandey
ब्रेकिंग न्यूज़ भदोही में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता भदोही जनपद के डीघ विकास खंड में आज सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हुई, जिससे क्षेत्र में ठंडक तो बढ़ी लेकिन किसानों की चिंता भी गहरा गई। इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है और किसान कटाई व मढ़ाई के कार्य में जुटे हुए हैं। ऐसे में अचानक हुई बारिश से फसल के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। खेतों में रखी कटी हुई फसल भीगने से नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह बना रहा तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। वे जल्द मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाया जा सके। फिलहाल मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और वे लगातार आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- टोल प्लाजा पर बेहोशी हालत में मिला युवक, जहरखुरानी की आशंका गोपीगंज थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। उसकी पहचान वाजिद (पुत्र मोहम्मद सिद्दीक), निवासी रेहथु कटहरा हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वाजिद दुबई से मुंबई हवाई मार्ग से पहुंचे थे और वहां से ट्रेन द्वारा प्रयागराज आए। प्रयागराज से वह बस के जरिए हंडिया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में उन्हें लाल नगर टोल प्लाजा पर बेहोशी की हालत में उतार दिया गया। बस और उससे जुड़े लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास तीन बैग थे, जो मौके पर नहीं मिले हैं। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।3
- हेडलाइन: 22 वर्षों से सामान्य नहीं हुआ वार्ड 16, जनरल कराने की मांग तेज समाचार: भदोही जनपद के डीघ विकास खण्ड अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 16 की सीट लगभग 22 वर्षों से सामान्य (जनरल) नहीं हो पाई है, जिससे क्षेत्र के सामान्य वर्ग के लोगों में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड में सामान्य वर्ग की आबादी अधिक होने के बावजूद उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों और क्षेत्रीय नागरिकों ने इस मुद्दे को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में सभी वर्गों को समान अवसर मिलना चाहिए, लेकिन लंबे समय से एक ही श्रेणी में सीट आरक्षित रहने के कारण कई योग्य उम्मीदवार चुनावी प्रक्रिया से वंचित हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि आगामी चुनाव में वार्ड नंबर 16 की सीट को सामान्य घोषित किया जाए, ताकि सभी वर्गों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर सकें और जनता को बेहतर विकल्प मिल सके। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और युवाओं का भी मानना है कि यदि सीट को जनरल किया जाता है तो इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस मांग पर क्या निर्णय लेते हैं।1
- Post by Devesh pandey समाचार संपादक B1
- रेलवे स्टेशन पर अवैध अग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार गोपीगंज। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिस ने पवन एक्सप्रेस मे अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से लगभग तेरह लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है।पकड़ा गया युवक छतमी गांव का निवासी है, आला अधिकारियो के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान जी आर पी कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजोल नागर चौकी प्रभारी ज्ञानपुर रोड आनंद कुमार यादव कांस्टेबल रोशन चौहान के साथ रेलवे मंगलवार को स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान पवन एक्सप्रेस कोच संख्या एस 8 के पास संदिग्ध युवक पिट्ठू बैग के साथ खड़ा दिखाई दिया उसे हिरासत में ले कर जांच पड़ताल की गई तो उसके बैग से 72 क्वार्टर अग्रेजी शराब बरामद हुआ, पकड़ा गया युवक विनायक पांडेय छतमी गांव का निवासी बताया गया,नाजायज शराब बरामदी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है,बरामद शराब की कीमत 12 हजार 240 रुपया बताया गया।1
- ज्वाला प्रसाद गौतम भावी विधायक प्रत्याशी विधानसभा 394 औराई भदोही मिशन 20271
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- Post by Rajesh Tiwari1
- भदोही में कुश्ती को नई दिशा देने की पहल, जिला इकाई का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत गोपीगंज। भदोही जनपद में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन मंगलवार को सारीपुर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस पर किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के महासचिव सुरेशचन्द उपाध्याय ने किया, जिसमें जनपद के अनेक खेलप्रेमी और कुश्ती से जुड़े लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, राम प्रकट दुबे और अब्दुल माबूद खान को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर श्याम धर बटुकनाथ मिश्रा का चयन हुआ। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद कुमार मालवीय और जितेंद्र कुमार को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उत्कर्ष कौशिक को दी गई। कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप कुमार गुप्ता, जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दिनेश सिंह ने कहा कि भदोही जनपद में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जनपद में कुश्ती खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भदोही के पहलवान देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे1