Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति जिंदाबाद मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति जिंदाबाद मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति
Bku lokshakti master श्यौराज
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति जिंदाबाद मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति जिंदाबाद मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समय आ गया है किसान बिरादरी का अपना साथ देने का, मास्टर श्यौराज।1
- महिला एवं बाल विभाग पलवल द्वारा पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य और पोष्टिïक आहार को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र रायदासका में गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया गया। आंगनवाड़ी वर्कर बबीता ने बताया कि पोषण माह के दौरान जीरो से लेकर 6 साल के बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान किया जाता है। ताकि उन्हें कुपोषण से बचाया जा सके। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार जैसे हरी सब्जियां,दाल,चावल,दूध,दलिया सहित अन्य खाद्य पदार्थों से बना आहार खिलाया जाता है। उन्होंने बताया कि पोषण माह का उद्देश्य यह है कि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला व माताऐं कुपोषित ना रहे। पोषण पखवाड़े के अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी जाती है। बच्चों व महिलाओं को विटामिन,कैल्शियम की टेबलेट भी प्रदान की जाती है। आंगनवाड़ी सेंटर पर ग्रामीणों को पौष्टिक आहार जैसे फल,दूध,दही के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाती है। बाइट : बबीता आंगनवाड़ी वर्कर गांव रायदासका पलवल फाइल नं 2 आंगनवाडी वर्कर कुसुम लता ने बताया कि पोषण माह के दौरान प्रत्येक दिन अलग अलग पौष्टिक आहार बनाया जाता है। यह पौष्टिक आहार गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को दिया जाता है। ताकि उनमें पोषण की कोई कमी ना रहे। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को टीकाकरण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाती है। कुसुम लता आंगनवाड़ी वर्कर गांव रायदासका पलवल फाइल नं 3 आंगनवाड़ी सेंटर पर आने वाली महिला संतरा ने बताया कि आंगनवाड़ी सेंटर पर गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया जाता है। इसके अलावा गोद भराई भी कराई जाती है। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की भी जांच की जाती है।4
- दिल्ली-NCR में गैंग चलाने वाले दो बदमाशों का पुलिस से एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली दिल्ली-NCR में गैंग चलाने वाले दो बदमाशों का पुलिस से एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी लगी गोली, दोनों तरफ से 5-6 राउंड फायरिंग फरीदाबाद में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, हालांकि वह सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश पिछले करीब दस वर्षों से दिल्ली-NCR क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में लूट और चोरी समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से अपना गैंग चला रहे थे और लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस को उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद देर रात कार्रवाई की गई। इसी दौरान पुलिस टीम और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर काबू कर लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, उनके गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और हाल में की गई वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों बदमाश हाल के दिनों में किन-किन आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। बाइट --वरुण दहिया (ऐसीपी क्राइम 2)1
- खबरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, उठाई समाधान की मांग खबरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, उठाई समाधान की मांग खबरा / बुलंदशहर: ग्रामीण अंचल में सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। खबरा गांव से खुर्जा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर गहरे जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों व ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव होने से मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। खुर्जा जाने वाले दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को हर रोज जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक कीचड़ में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर संबंधित विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मुख्य मार्ग की सुध नहीं ली गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।1
- बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थिति में लहू लुहान अवस्था में मिला ई-रिक्शा चालक1
- छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है। छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है।1
- हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान प्रदेश सरकार आमजन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। अभियान का उद्देश्य सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोडऩा है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर लोक निर्माण विश्राम गृह पलवल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, मेहरचंद गहलोत, प्रवीण ग्रोवर, नरेंद्र नम्बरदार, ईश्वर, गोपीचंद गहलोत, आशा भारद्वाज, उपस्थित रहे। पलवल खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा दिवस के कार्यक्रमों को पूरे एक माह तक व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर एक दर्जन से अधिक विशेष कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में घर-घर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत’ के अंतर्गत स्कूलों में ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों की कल्पनाओं और रचनात्मकता के माध्यम से विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ‘सेवा की कहानी’ के तहत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ के माध्यम से गांवों और क्षेत्रों में सेवा यात्राएं आयोजित कर विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी। प्रदेश के 19,365 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों का सार्वजनिक अभिनंदन भी किया जाएगा। अभियान में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नागरिकों को वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने सहित 25 प्रकार के सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया जाएगा। गंदगी एवं जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर विशेष स्वच्छता महाभियान चलाया जाएगा। साथ ही, 30 दिवसीय अभियान के दौरान हरियाणा को मोतियाबिंद मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ‘सेवा सेतु’ विशेष शिविर प्रत्येक विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर एक सप्ताह लगाए जाएंगे, जहां पात्र लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी। इसके अलावा ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत रंगोलियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत का संदेश प्रदर्शित किया जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ भी आयोजित किए जाएंगे। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और हरियाणा में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेस वे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसी प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही, एक निर्धारित दिन देश के चार प्रमुख शहरों में ‘सुशासन सेवा संवाद’ का आयोजन होगा, जिसमें पंचायत से संसद तक के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। सरकार द्वारा गरीब, वंचित, महिला, किसान और युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कोविड-19 जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी देश ने व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को पूरी तरह जनभागीदारी का अभियान बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समस्त हरियाणा वासियों से आह्वान किया कि वे 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच कम से कम एक सेवा कार्य अवश्य करें और अपने घर, गांव तथा क्षेत्र में सेवा की ज्योति प्रज्वलित करें। सरकार का मूल उद्देश्य ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।4
- पलवल अलीगढ़ रोड गांधी कॉलोनी में एक तीन साल की मासूम बच्ची की सीवर के मेन हाल में गिर कर मौत। पलवल में सीवरेज की व्यवस्था आज भी चरमराई हुई है। ज्यादातर मैंन हॉल पर ढक्कन नहीं है । वार्ड न 3 के गांधी कॉलोनी की बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई है महज तीन साल की बच्ची जिसको दुनिया के बारे अभी कुछ पता नहीं। उसको क्या पता था कि सीवरेज का ये मेन हाल उसका काल है। ये हेल्थ सर्विस व नगरपरिषद कर्मचारियों की घोर लापरवाही का अंजाम गरीब जनता को मिल रहा है। उसके मां बाप पर क्या गुजर रही होगी। जिसकी मासूम बेटी की जान एक गड्ढे ने ले ली। नगर परिषद के पार्षद डॉ दीप चंद जी का कहना है कि में बार बार जा कर नगरपरिषद में कहता हूं पर अफसर शाही सुन ने को तैयार नहीं है। अब शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ऐसे में गरीब परिवार को जा कर सांत्वना दे। और आर्थिक मदद करे। और ऐसे खतरनाक जगह को अपने कर्मचारियों द्वारा चिन्हित कर ढक्कन लगवाने का काम करे। जिससे भविष्य में ऐसी घटना पलवल के अंदर कही न हो।2