12 मार्च को घड़साना में न्याय की हुंकार सुदेश कुमारी के लिए होगा बड़ा आंदोलन 12 मार्च को घड़साना में न्याय की हुंकार, सुदेश कुमारी के लिए होगा बड़ा आंदोलन बहन सुदेश कुमारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 12 मार्च को घड़साना में बड़ा और निर्णायक आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन की ताकत से प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया जाएगा। अब अन्याय के खिलाफ चुप बैठने का समय नहीं है, बल्कि एकजुट होकर संघर्ष करने का समय है। साथियों, यह लड़ाई सिर्फ एक परिवार की नहीं बल्कि हम सभी की लड़ाई है। हमें सुदेश कुमारी के परिवार का सदस्य बनकर इस आंदोलन में उतरना होगा। हमारी एकजुटता और संघर्ष ही इस अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत है। अगर हम सब मजबूती से खड़े रहे तो न्याय की यह लड़ाई जरूर जीती जाएगी और दोषियों को उनके किए की सजा मिलेगी। ✊🔥 #खानुवाली #रावला #घडसाना #अनूपगढ #गंगानगर #JusticeForSudeshKumari #वायरलपोस्ट2025 #justiceforsudesh #बेटी_को_न्याय_दो #चिकित्सामंत्री #dmsriganganagar #वायरलन्यूज़ #खबरें24 #खबरकाअसर #राजस्थानन्यूज़ #गोपीबेनीवाल
12 मार्च को घड़साना में न्याय की हुंकार सुदेश कुमारी के लिए होगा बड़ा आंदोलन 12 मार्च को घड़साना में न्याय की हुंकार, सुदेश कुमारी के लिए होगा बड़ा आंदोलन बहन सुदेश कुमारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 12 मार्च को घड़साना में बड़ा और निर्णायक आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन की ताकत से प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया जाएगा। अब अन्याय के खिलाफ चुप बैठने का समय नहीं है, बल्कि एकजुट होकर संघर्ष करने का समय है। साथियों, यह लड़ाई सिर्फ एक परिवार की नहीं बल्कि हम सभी की लड़ाई है। हमें सुदेश कुमारी के परिवार का सदस्य बनकर इस आंदोलन में उतरना होगा। हमारी एकजुटता और संघर्ष ही इस अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत है। अगर हम सब मजबूती से खड़े रहे तो न्याय की यह लड़ाई जरूर जीती जाएगी और दोषियों को उनके किए की सजा मिलेगी। ✊🔥 #खानुवाली #रावला #घडसाना #अनूपगढ #गंगानगर #JusticeForSudeshKumari #वायरलपोस्ट2025 #justiceforsudesh #बेटी_को_न्याय_दो #चिकित्सामंत्री #dmsriganganagar #वायरलन्यूज़ #खबरें24 #खबरकाअसर #राजस्थानन्यूज़ #गोपीबेनीवाल
- 🚨 खानुवाली दुखांतिका पर गरजे प्रशासक दिनेश कुमार सोनी – अब दोषियों को बचाने की कोशिश मत करना! 🚨 खानुवाली की दर्दनाक सुदेश कुमारी प्रकरण ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस मामले पर रावला के प्रशासक दिनेश कुमार सोनी ने बेहद तीखे तेवर दिखाते हुए साफ कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सोनी ने कहा कि एक बेगुनाह बहन की जान चली गई और अगर अब भी प्रशासन की कार्रवाई धीमी रहती है तो यह न्याय के साथ खुला खिलवाड़ होगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सुदेश कुमारी को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को कानून के शिकंजे में लाकर सलाखों के पीछे डाला जाए। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। अगर दोषियों को बचाने की कोशिश हुई या कार्रवाई में देरी की गई तो जनता का गुस्सा सड़कों पर फूटेगा और बड़ा आंदोलन खड़ा होगा। ⚡ अब यह सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज की इज्जत और न्याय की लड़ाई बन चुका है। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक आवाज उठती रहेगी और संघर्ष जारी रहेगा। 🔥 न्याय चाहिए… और अभी चाहिए!1
- वृद्ध आश्रम अनूपगढ़ जिला श्रीगंगानगर राजस्थान 96721853661
- श्रीगंगानगर से बड़ी खबर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 6.462 किलो हेरोइन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार श्रीगंगानगर जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस और बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना समेजा कोठी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाई जा रही 6.462 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत नशे के कारोबार में लिप्त तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर धरपकड़ की जा रही है। बताया गया कि 8-9 मार्च 2026 की रात गश्त के दौरान बीएसएफ को भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन जैसे यंत्र के आने की सूचना मिली। इसके बाद बीएसएफ ने तुरंत पुलिस थाना समेजा कोठी की थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस प्रियंका को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सिमरजीत सिंह (36 वर्ष) पुत्र गुरु दयाल सिंह निवासी गांव पंबा बडू, तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 पैकेट में कुल 6.462 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है।1
- Post by Duc News Rajsthan चैनल1
- Post by Vinod Rajput1
- इंदिरा गांधी नहर बनाने में काम में लिए गए थे यह रूसीयन ट्रक1
- गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने कार्यकाल के दौरान लालगढ़ जाटान में खेल अकादमी की घोषणा की थी, लेकिन1
- “अब चुप्पी नहीं, न्याय चाहिए!” — रामेश्वर बाबल की भावुक अपील ने भरी आंदोलन में आग खानुवाली की दुखांतिका में बहन सुदेश कुमारी की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले को लेकर समाजसेवी रामेश्वर बाबल ने एक बेहद भावुक, मार्मिक और आक्रामक अपील करते हुए साफ कहा कि अब यह लड़ाई सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई बन चुकी है। रामेश्वर बाबल ने कहा कि 12 मार्च को घड़साना SDM ऑफिस के सामने एक विशाल महापड़ाव और जनआंदोलन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हर व्यक्ति को शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “हमारी लड़ाई एक बहुत बड़ी ताकत से है, लेकिन अगर समाज एकजुट हो जाए तो कोई भी ताकत न्याय की आवाज को दबा नहीं सकती।” बाबल ने तीखे शब्दों में कहा कि जिस अस्पताल में इलाज के नाम पर मौत मिली, वह अस्पताल नहीं बल्कि ‘मौत का कुआं’ बन चुका है। उनका कहना था कि जब तक राजेश गौड़ का अस्पताल बंद नहीं होता, तब तक बहन सुदेश कुमारी को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं मानी जा सकती। उन्होंने प्रशासन और कानून व्यवस्था से कहा कि गौड पर सख्त कार्रवाई करे बाबल ने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि राजेश गौड़ को तुरंत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाए और कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति लापरवाही या लालच में किसी की जिंदगी से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके। अपनी अपील के अंत में रामेश्वर बाबल बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “बहन सुदेश कुमारी का घर उजड़ चुका है। मैं नहीं चाहता कि इस समाज में किसी और बहन का घर इस तरह उजड़े। इसलिए 12 मार्च को हर इंसान को न्याय की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना होगा।” अब पूरा इलाका 12 मार्च के घड़साना महापड़ाव की ओर देख रहा है। लोगों में गुस्सा है, पीड़ा है और एक ही मांग गूंज रही है — “सुदेश कुमारी को न्याय दो… दोषियों को सजा दो!” #खानुवाली #रावला #घडसाना #अनूपगढ #गंगानगर #JusticeForSudeshKumari #वायरलपोस्ट2025 #justiceforsudesh #बेटी_को_न्याय_दो #चिकित्सामंत्री #dmsriganganagar #वायरलन्यूज़ #खबरें24 #खबरकाअसर #राजस्थानन्यूज़ #गोपीबेनीवाल1