logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश* *समाचार* *दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश* *सामूहिक प्रयास से अब बिना बाधा जारी रख सकेगी कक्षा 11वीं की पढ़ाई* गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 27 अगस्त 2026/ गौरेला विकासखंड के दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका कुमारी उर्मिला बैगा को पीएम श्री सेजेस हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में कक्षा 11वीं में प्रवेश दिलाया गया है। साथ ही उसकी पढ़ाई जारी रखने के लिए पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पेण्ड्रा में भी प्रवेश मिला है। उर्मिला के पिता श्री रामचरण बैगा कृषि मजदूरी करते हैं। ग्राम अंधियारखोह में कक्षा 10वीं तक की सुविधा होने के कारण आगे की पढ़ाई उसके लिए कठिन थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से बाहर रहकर पढ़ाई करना भी संभव नहीं था। इस समस्या की जानकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकारी पारा की प्राचार्य श्रीमती मोनिका जैन को मिली। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी को अवगत कराया। उनके मार्गदर्शन में प्राचार्य श्रीमती मोनिका जैन एवं जिला समन्वयक सुश्री सरस्वती यादव ने पहल कर उर्मिला का विद्यालय में प्रवेश कराया। प्राचार्य श्रीमती मोनिका जैन ने प्रवेश शुल्क की व्यवस्था की, जबकि नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा के अध्यक्ष श्री राकेश जलान ने ड्रेस, पुस्तकें, कॉपियां एवं जूते प्रदान किए। जिला शिक्षा अधिकारी के प्रयासों से छात्रावास में प्रवेश मिलने पर उर्मिला अब आवासीय सुविधा के साथ पढ़ाई जारी रख सकेगी। श्री रजनीश तिवारी ने उर्मिला को मन लगाकर पढ़ाई करने और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस पहल से उसके उच्च शिक्षा के सपने को नई दिशा मिली है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री राकेश जलान, श्री राकेश चतुर्वेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा श्री आर.एन. चंद्रा, श्री बालमुकुंद अग्रवाल, श्री आलोक शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

5 hrs ago
user_Lavekesh singh dixit
Lavekesh singh dixit
Voice of people मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago
63bdf5cc-87d2-49c3-a711-54a0f6fb9233

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश* *समाचार* *दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश* *सामूहिक प्रयास से अब बिना बाधा जारी रख सकेगी कक्षा 11वीं की पढ़ाई* गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 27 अगस्त 2026/ गौरेला विकासखंड के दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका कुमारी उर्मिला बैगा को पीएम श्री सेजेस हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में कक्षा 11वीं में प्रवेश दिलाया गया है। साथ ही उसकी पढ़ाई जारी रखने के लिए पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पेण्ड्रा में भी प्रवेश मिला है। उर्मिला के पिता श्री रामचरण बैगा कृषि मजदूरी करते हैं। ग्राम अंधियारखोह में कक्षा 10वीं तक की सुविधा होने के कारण आगे की पढ़ाई उसके लिए कठिन थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से बाहर रहकर पढ़ाई करना भी संभव नहीं था। इस समस्या की जानकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकारी पारा की प्राचार्य श्रीमती मोनिका जैन को मिली। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी को अवगत कराया। उनके मार्गदर्शन में प्राचार्य श्रीमती मोनिका जैन एवं जिला समन्वयक सुश्री सरस्वती यादव ने पहल कर उर्मिला का विद्यालय में प्रवेश कराया। प्राचार्य श्रीमती मोनिका जैन ने प्रवेश शुल्क की व्यवस्था की, जबकि नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा के अध्यक्ष श्री राकेश जलान ने ड्रेस, पुस्तकें, कॉपियां एवं जूते प्रदान किए। जिला शिक्षा अधिकारी के प्रयासों से छात्रावास में प्रवेश मिलने पर उर्मिला अब आवासीय सुविधा के साथ पढ़ाई जारी रख सकेगी। श्री रजनीश तिवारी ने उर्मिला को मन लगाकर पढ़ाई करने और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस पहल से उसके उच्च शिक्षा के सपने को नई दिशा मिली है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री राकेश जलान, श्री राकेश चतुर्वेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा श्री आर.एन. चंद्रा, श्री बालमुकुंद अग्रवाल, श्री आलोक शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नेपाल त्रासदी में फंसी अनूपपुर की दो बेटियां सुरक्षित, सरकार की मदद से पोखरा पहुंचीं पलक-पल्लवी, नेपाल त्रासदी में फंसी अनूपपुर की दो बेटियां सुरक्षित, सरकार की मदद से पोखरा पहुंचीं पलक-पल्लवी, एंकर नेपाल में हुई त्रासदी के बीच अनूपपुर जिले के कोतमा की दो बेटियां फंस गई थीं। कोतमा के मंजू माझी की बेटियां पलक माझी और पल्लवी माझी जो की ग्वालियर में रहकर पढ़ाई और नौकरी कर रहे थे जो की छुट्टी के अवसर पर नेपाल घूमने गई हुई थी वह नेपाल के जल त्रासदी में फस गई थी, नेपाल में फंसने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई थी। दो दिनों से पलक और पल्लवी से कोई संपर्क नहीं हो रहा था, जिसके कारण परिजन काफी परेशान थे और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे। हालांकि अब दोनों बेटियां सुरक्षित हैं। सरकार की मदद से दोनों को सुरक्षित निकालकर नेपाल के पोखरा पहुंचाया गया है। दोनों के कल नेपाल से अपने घर कोतमा के लिए रवाना होने की उम्मीद है। बेटियों के सुरक्षित होने की खबर मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली है। नेपाल में आई त्रासदी के बीच अनूपपुर जिले के कोतमा की रहने वाली मंजू माझी की दो बेटियां पलक माझी और पल्लवी माझी भी फंस गई थीं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में चिंता का माहौल था। हालांकि प्रशासन और सरकार के प्रयासों के बाद दोनों बेटियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल दोनों नेपाल के पोखरा में सुरक्षित हैं। परिजनों के मुताबिक, दोनों बेटियां अब सुरक्षित हैं और कल नेपाल से अपने घर कोतमा के लिए रवाना होंगी। पिता ने फोन पर दोनों बेटियों से बात की है। बेटियों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। नेपाल में फंसी अनूपपुर की दोनों बेटियों को सुरक्षित निकालने में सरकार की मदद से परिवार को बड़ी राहत मिली है। अब परिवार को दोनों के सकुशल घर लौटने का इंतजार है। बाइट रत्नांबर शुक्ला थाना प्रभारी कोतमा। बाईट: मंजू माझी, बच्चियों के पिता। @⁨News Nation Input Sachin Ji⁩ रिपोर्ट, आदर्श दुबे अनूपपुर
    2
    नेपाल त्रासदी में फंसी अनूपपुर की दो बेटियां सुरक्षित, सरकार की मदद से पोखरा पहुंचीं पलक-पल्लवी, 
नेपाल त्रासदी में फंसी अनूपपुर की दो बेटियां सुरक्षित, सरकार की मदद से पोखरा पहुंचीं पलक-पल्लवी, 
एंकर नेपाल में हुई त्रासदी के बीच अनूपपुर जिले के कोतमा की दो बेटियां फंस गई थीं। कोतमा के मंजू माझी की बेटियां पलक माझी और पल्लवी माझी जो की ग्वालियर में रहकर पढ़ाई और नौकरी कर रहे थे जो की छुट्टी के अवसर पर नेपाल घूमने गई हुई थी वह नेपाल के जल त्रासदी में फस गई थी, नेपाल में फंसने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई थी। दो दिनों से पलक और पल्लवी से कोई संपर्क नहीं हो रहा था, जिसके कारण परिजन काफी परेशान थे और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे। हालांकि अब दोनों बेटियां सुरक्षित हैं। सरकार की मदद से दोनों को सुरक्षित निकालकर नेपाल के पोखरा पहुंचाया गया है। दोनों के कल नेपाल से अपने घर कोतमा के लिए रवाना होने की उम्मीद है। बेटियों के सुरक्षित होने की खबर मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली है।
नेपाल में आई त्रासदी के बीच अनूपपुर जिले के कोतमा की रहने वाली मंजू माझी की दो बेटियां पलक माझी और पल्लवी माझी भी फंस गई थीं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में चिंता का माहौल था।
हालांकि प्रशासन और सरकार के प्रयासों के बाद दोनों बेटियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल दोनों नेपाल के पोखरा में सुरक्षित हैं। परिजनों के मुताबिक, दोनों बेटियां अब सुरक्षित हैं और कल नेपाल से अपने घर कोतमा के लिए रवाना होंगी। पिता ने फोन पर दोनों बेटियों से बात की है। बेटियों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। नेपाल में फंसी अनूपपुर की दोनों बेटियों को सुरक्षित निकालने में सरकार की मदद से परिवार को बड़ी राहत मिली है। अब परिवार को दोनों के सकुशल घर लौटने का इंतजार है।
बाइट रत्नांबर शुक्ला थाना प्रभारी कोतमा।
बाईट: मंजू माझी, बच्चियों के पिता।
@⁨News Nation Input Sachin Ji⁩ 
रिपोर्ट, आदर्श दुबे अनूपपुर
    user_आदर्श दुबे
    आदर्श दुबे
    Yoga instructor अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अमरकंटक में मनाया गया श्रावणी पर्व पुरोहितों-ब्राह्मणों ने मां नर्मदा के रामघाट में लगाई पुण्य की डुबकी शास्त्रोक्त विधि से किया श्रावणी कर्म अनूपपूर/अमरकंटक - प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में श्रावण मास की पूर्णाहुति के अवसर पर शुक्रवार, 28 अगस्त 26 को श्रावण पूर्णिमा एवं शतभिषा नक्षत्र के पावन संयोग में श्रावणी पर्व श्रद्धा, आस्था और वैदिक परंपराओं के अनुरूप मनाया गया। इस अवसर पर नगर के पुरोहितों, ब्राह्मणों, पंडितों एवं विप्रजनों ने पतित पावनी पुण्य सलिला मां नर्मदा के रामघाट तट पर विधि-विधानपूर्वक श्रावणी कर्म संपन्न किया। भारतीय सनातन परंपरा में श्रावण पूर्णिमा का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व माना गया है। यह दिवस वैदिक संस्कारों, ऋषि परंपरा, स्वाध्याय, संकल्प और आत्मशुद्धि से जुड़ा हुआ है। ब्राह्मण समाज द्वारा इस अवसर पर श्रावणी कर्म एवं उपाकर्म की परंपरा का निर्वहन किया जाता है। वैदिक परंपरा में श्रावण पूर्णिमा को ऋषियों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने, वेदाध्ययन की पुनर्स्मृति तथा आत्मिक शुद्धि का पावन अवसर माना गया है। मां नर्मदा के पावन तट पर वैदिक परंपरा का निर्वहन श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातःकाल से ही रामघाट पर धार्मिक वातावरण दिखाई दिया। मां नर्मदा के तट पर पहुंचे पुरोहितों एवं ब्राह्मणों ने सर्वप्रथम पुण्य सलिला नर्मदा का स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक स्नान किया। नर्मदा की पवित्र जलधारा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद शास्त्रोक्त विधि से श्रावणी कर्म प्रारंभ किया गया। मान्यता है कि नदियां भारतीय संस्कृति में केवल जलधारा नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की आधारभूमि रही हैं। वहीं अमरकंटक में मां नर्मदा का उद्गम होने के कारण नर्मदा तट का धार्मिक महत्व और भी विशिष्ट हो जाता है। यहां मां नर्मदा के तट पर किया गया स्नान, पूजन, जप, तप और धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए विशेष पुण्यदायी माना जाता है। रामघाट पर मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी कर्म का आयोजन हुआ। वैदिक ऋचाओं एवं मंत्रों की गूंज से नर्मदा तट का वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो प्राचीन ऋषि परंपरा और वैदिक संस्कृति स्वयं मां नर्मदा के तट पर साकार हो उठी हो। लगभग एक सैकड़ा विप्रजनों ने लिया हिस्सा स्थानीय मृत्युंजय आश्रम के पुरोहितों एवं ब्राह्मणों सहित नगर के बड़ी संख्या में विप्रजन इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। लगभग एक सैकड़ा विप्रजनों ने श्रावणी कर्म में सहभागिता की। शांति कुटी आश्रम के प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी रामभूषण दास जी महाराज, मृत्युंजय आश्रम के पंडित योगेश दुबे, बिहारी लाल तिवारी, पंडित संदीप उपाध्याय सहित अनेक पुरोहित एवं विप्रजन उपस्थित रहे। रामघाट में श्रावणी कर्म का आयोजन पंडित रवि महाराज द्वारा शास्त्रोक्त विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उपस्थित ब्राह्मणों ने परंपरागत विधि से संकल्प लेकर श्रावणी कर्म किया। नर्मदा उद्गम कुंड में भी गूंजे वैदिक मंत्र श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर मां नर्मदा के उद्गम स्थल परिसर स्थित पवित्र नर्मदा कुंड में भी श्रावणी कर्म का आयोजन किया गया। नर्मदा मंदिर के पुजारी कामता प्रसाद द्विवेदी (नीलू महाराज) की उपस्थिति एवं नेतृत्व में ब्राह्मणों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया। इस अवसर पर उमेश द्विवेदी (बंटी महाराज), राजेश द्विवेदी (बल्लू महाराज), कमलेश द्विवेदी, जीतेंद्र द्विवेदी धर्मेंद्र द्विवेदी हर्ष द्विवेदी रूपेश द्विवेदी उत्तम द्विवेदी सहित अन्य विप्रजन उपस्थित रहे। नर्मदा उद्गम कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं धार्मिक कर्मकांड के साथ श्रावणी पर्व की परंपरा निभाई गई। ऋषि परंपरा और वेद संस्कृति से जुड़ा है श्रावणी पर्व श्रावणी पर्व भारतीय संस्कृति में गुरु, ऋषि और वेद परंपरा के प्रति कृतज्ञता का पर्व भी माना जाता है। प्राचीन काल में इसी समय ऋषि-मुनियों के आश्रमों में वेदाध्ययन एवं स्वाध्याय की परंपराओं को विशेष रूप से महत्व दिया जाता था। ब्राह्मणों के लिए यह आत्मसंस्कार, स्वाध्याय, संयम और अपने धार्मिक दायित्वों के पुनः स्मरण का अवसर रहा है। श्रावणी कर्म के माध्यम से सनातन परंपरा में यह भाव व्यक्त किया जाता है कि ज्ञान की परंपरा निरंतर चलती रहे, वेदों की वाणी पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुरक्षित रहे और समाज में धर्म, संस्कार एवं सदाचार की भावना बनी रहे। इसी वैदिक भावभूमि के कारण श्रावणी पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ऋषि-स्मरण, वेद-संरक्षण, आत्मशुद्धि और सनातन संस्कारों के पुनर्स्मरण का अवसर मानी जाती है। अमरकंटक में जीवंत हुई सनातन संस्कृति श्रावण मास के अंतिम दिवस अमरकंटक में रामघाट से लेकर नर्मदा उद्गम कुंड तक धार्मिक आस्था और वैदिक परंपरा का अद्भुत संगम दिखाई दिया। एक ओर मां नर्मदा की कल-कल बहती पावन धारा, दूसरी ओर वैदिक मंत्रों की गूंज और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान—पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना रहे थे। पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं के बीच श्रावणी पर्व का यह आयोजन सनातन संस्कृति की जीवंत विरासत का प्रतीक बना। ब्राह्मणों एवं पुरोहितों द्वारा परंपरागत रूप से किए गए श्रावणी कर्म ने नई पीढ़ी को भी वैदिक संस्कारों और ऋषि परंपरा से जोड़ने का संदेश दिया। मां नर्मदा के पावन तट पर श्रद्धा और वैदिक मंत्रों के मध्य संपन्न श्रावणी पर्व के साथ ही श्रावण मास का धार्मिक अनुष्ठानिक क्रम भी पूर्ण हुआ। पूरे आयोजन में धर्म, वेद, संस्कार, प्रकृति और मां नर्मदा के प्रति आस्था का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
    1
    वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अमरकंटक में मनाया गया श्रावणी पर्व


पुरोहितों-ब्राह्मणों ने मां नर्मदा के रामघाट में लगाई पुण्य की डुबकी शास्त्रोक्त विधि से किया श्रावणी कर्म
अनूपपूर/अमरकंटक  -  
प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में श्रावण मास की पूर्णाहुति के अवसर पर शुक्रवार, 28 अगस्त 26 को श्रावण पूर्णिमा एवं शतभिषा नक्षत्र के पावन संयोग में श्रावणी पर्व श्रद्धा, आस्था और वैदिक परंपराओं के अनुरूप मनाया गया। इस अवसर पर नगर के पुरोहितों, ब्राह्मणों, पंडितों एवं विप्रजनों ने पतित पावनी पुण्य सलिला मां नर्मदा के रामघाट तट पर विधि-विधानपूर्वक श्रावणी कर्म संपन्न किया।
भारतीय सनातन परंपरा में श्रावण पूर्णिमा का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व माना गया है। यह दिवस वैदिक संस्कारों, ऋषि परंपरा, स्वाध्याय, संकल्प और आत्मशुद्धि से जुड़ा हुआ है। ब्राह्मण समाज द्वारा इस अवसर पर श्रावणी कर्म एवं उपाकर्म की परंपरा का निर्वहन किया जाता है। वैदिक परंपरा में श्रावण पूर्णिमा को ऋषियों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने, वेदाध्ययन की पुनर्स्मृति तथा आत्मिक शुद्धि का पावन अवसर माना गया है।
मां नर्मदा के पावन तट पर वैदिक परंपरा का निर्वहन श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातःकाल से ही रामघाट पर धार्मिक वातावरण दिखाई दिया। मां नर्मदा के तट पर पहुंचे पुरोहितों एवं ब्राह्मणों ने सर्वप्रथम पुण्य सलिला नर्मदा का स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक स्नान किया। नर्मदा की पवित्र जलधारा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद शास्त्रोक्त विधि से श्रावणी कर्म प्रारंभ किया गया।
मान्यता है कि नदियां भारतीय संस्कृति में केवल जलधारा नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की आधारभूमि रही हैं। वहीं अमरकंटक में मां नर्मदा का उद्गम होने के कारण नर्मदा तट का धार्मिक महत्व और भी विशिष्ट हो जाता है। यहां मां नर्मदा के तट पर किया गया स्नान, पूजन, जप, तप और धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए विशेष पुण्यदायी माना जाता है।
रामघाट पर मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी कर्म का आयोजन हुआ। वैदिक ऋचाओं एवं मंत्रों की गूंज से नर्मदा तट का वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो प्राचीन ऋषि परंपरा और वैदिक संस्कृति स्वयं मां नर्मदा के तट पर साकार हो उठी हो।
लगभग एक सैकड़ा विप्रजनों ने लिया हिस्सा
स्थानीय मृत्युंजय आश्रम के पुरोहितों एवं ब्राह्मणों सहित नगर के बड़ी संख्या में विप्रजन इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। लगभग एक सैकड़ा विप्रजनों ने श्रावणी कर्म में सहभागिता की।
शांति कुटी आश्रम के प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी रामभूषण दास जी महाराज, मृत्युंजय आश्रम के पंडित योगेश दुबे, बिहारी लाल तिवारी, पंडित संदीप उपाध्याय सहित अनेक पुरोहित एवं विप्रजन उपस्थित रहे।
रामघाट में श्रावणी कर्म का आयोजन पंडित रवि महाराज द्वारा शास्त्रोक्त विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उपस्थित ब्राह्मणों ने परंपरागत विधि से संकल्प लेकर श्रावणी कर्म किया।
नर्मदा उद्गम कुंड में भी गूंजे वैदिक मंत्र
श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर मां नर्मदा के उद्गम स्थल परिसर स्थित पवित्र नर्मदा कुंड में भी श्रावणी कर्म का आयोजन किया गया। नर्मदा मंदिर के पुजारी कामता प्रसाद द्विवेदी (नीलू महाराज) की उपस्थिति एवं नेतृत्व में ब्राह्मणों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।
इस अवसर पर उमेश द्विवेदी (बंटी महाराज), राजेश द्विवेदी (बल्लू महाराज), कमलेश द्विवेदी, जीतेंद्र द्विवेदी धर्मेंद्र द्विवेदी हर्ष द्विवेदी रूपेश द्विवेदी उत्तम द्विवेदी सहित अन्य विप्रजन उपस्थित रहे। नर्मदा उद्गम कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं धार्मिक कर्मकांड के साथ श्रावणी पर्व की परंपरा निभाई गई।
ऋषि परंपरा और वेद संस्कृति से जुड़ा है श्रावणी पर्व
श्रावणी पर्व भारतीय संस्कृति में गुरु, ऋषि और वेद परंपरा के प्रति कृतज्ञता का पर्व भी माना जाता है। प्राचीन काल में इसी समय ऋषि-मुनियों के आश्रमों में वेदाध्ययन एवं स्वाध्याय की परंपराओं को विशेष रूप से महत्व दिया जाता था। ब्राह्मणों के लिए यह आत्मसंस्कार, स्वाध्याय, संयम और अपने धार्मिक दायित्वों के पुनः स्मरण का अवसर रहा है।
श्रावणी कर्म के माध्यम से सनातन परंपरा में यह भाव व्यक्त किया जाता है कि ज्ञान की परंपरा निरंतर चलती रहे, वेदों की वाणी पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुरक्षित रहे और समाज में धर्म, संस्कार एवं सदाचार की भावना बनी रहे।
इसी वैदिक भावभूमि के कारण श्रावणी पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ऋषि-स्मरण, वेद-संरक्षण, आत्मशुद्धि और सनातन संस्कारों के पुनर्स्मरण का अवसर मानी जाती है।
अमरकंटक में जीवंत हुई सनातन संस्कृति
श्रावण मास के अंतिम दिवस अमरकंटक में रामघाट से लेकर नर्मदा उद्गम कुंड तक धार्मिक आस्था और वैदिक परंपरा का अद्भुत संगम दिखाई दिया। एक ओर मां नर्मदा की कल-कल बहती पावन धारा, दूसरी ओर वैदिक मंत्रों की गूंज और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान—पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना रहे थे।
पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं के बीच श्रावणी पर्व का यह आयोजन सनातन संस्कृति की जीवंत विरासत का प्रतीक बना। ब्राह्मणों एवं पुरोहितों द्वारा परंपरागत रूप से किए गए श्रावणी कर्म ने नई पीढ़ी को भी वैदिक संस्कारों और ऋषि परंपरा से जोड़ने का संदेश दिया।
मां नर्मदा के पावन तट पर श्रद्धा और वैदिक मंत्रों के मध्य संपन्न श्रावणी पर्व के साथ ही श्रावण मास का धार्मिक अनुष्ठानिक क्रम भी पूर्ण हुआ। पूरे आयोजन में धर्म, वेद, संस्कार, प्रकृति और मां नर्मदा के प्रति आस्था का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेपाल की त्रासदी में फंसीं कोतमा की दो बच्चियां, सुरक्षित स्थान पर होने की सूचना कोतमा। नेपाल में हुई त्रासदी के बीच कोतमा की दो बच्चियां पिछले 3 से 4 दिनों से वहां फंसी हुई हैं। इस खबर के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। हालांकि, कोतमा थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के लोगों से मिली सूचना के अनुसार दोनों बच्चियां सुरक्षित स्थान पर हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक, बच्चियों की सुरक्षित वापसी को लेकर सरकार स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा नेपाल स्थित भारतीय दूतावास (Embassy) से लगातार संपर्क कर जानकारी ली जा रही है तथा बच्चियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बच्चियों के परिजन उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासन और सरकार की ओर से भी पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।
    1
    नेपाल की त्रासदी में फंसीं कोतमा की दो बच्चियां, सुरक्षित स्थान पर होने की सूचना
कोतमा। नेपाल में हुई त्रासदी के बीच कोतमा की दो बच्चियां पिछले 3 से 4 दिनों से वहां फंसी हुई हैं। इस खबर के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। हालांकि, कोतमा थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के लोगों से मिली सूचना के अनुसार दोनों बच्चियां सुरक्षित स्थान पर हैं।
थाना प्रभारी के मुताबिक, बच्चियों की सुरक्षित वापसी को लेकर सरकार स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा नेपाल स्थित भारतीय दूतावास (Embassy) से लगातार संपर्क कर जानकारी ली जा रही है तथा बच्चियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बच्चियों के परिजन उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासन और सरकार की ओर से भी पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आदिवासी छात्र छात्राएं को जाति सूचक गाली देने का मामला सामने आने छात्रों का बयान
    1
    आदिवासी छात्र छात्राएं को जाति सूचक  गाली देने का मामला सामने आने छात्रों का बयान
    user_Santlal Urre
    Santlal Urre
    Waiter/Waitress सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने दी प्रदेश के सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई
    1
    छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने दी प्रदेश के सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य आयोजन, आदिवासी समाज ने किया जुलूस का इस्तेकबाल लुतरा शरीफ। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ का पर्व लुतरा शरीफ में बड़े ही अकीदत, हर्षोल्लास और मोहब्बत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया, जो पूरी बस्ती का भ्रमण करते हुए दरगाह के सामने पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस का आदिवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ इस्तेकबाल किया गया। इस अवसर पर गोंडवाना कर्मचारी संघ लुतरा शरीफ, गोंडवाना समाज लुतरा शरीफ, लावर दल युवा समिति लुतरा शरीफ सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। गोंडवाना कर्मचारी संघ लुतरा शरीफ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार पोर्ते, सचिव पुष्कर सिंह मेरावी, कोषाध्यक्ष चन्दलाल कमरो, उपाध्यक्ष सुहावन सिंह उईके, संरक्षक जैतराम मेरावी, मीडिया प्रभारी टीकम सिंह पोर्ते सहित संतोष कुमार राज, प्रहलाद सिंह पोर्ते, कलेश्वर मेरावी, श्री पन्ना लाल मरावी, रामनारायण varkare महेश राम मेरावी एवं अन्य पदाधिकारियों ने जुलूस का स्वागत किया। आदिवासी समाज लुतरा शरीफ की ओर से सरपंच श्री चन्द्रमणि मेरावी सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं सुन्नी मुस्लिम जमात लुतरा शरीफ के सदर इस्माइल खान, सेक्रेटरी अब्दुल गफ्फार, खजांची सलीमुद्दीन एवं सभी मेंबरान ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों एवं गणमान्य लोगों में हजरत उस्मान खान, यासीन खान, हाजी शरीफ खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 में 11 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की हौसला अफजाई की गई। साथ ही दारुल उलूम फैजाने इंसान अली के तलबा की भी हौसला अफजाई की गई। मदरसे के बच्चों ने अरबी, उर्दू और अंग्रेजी में अपनी शैक्षणिक प्रतिभा एवं इल्म का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। दारुल उलूम फैजाने इंसान अली के नाजिम-ए-आला मुफ्ती कलीमुल्लाह साहब एवं प्रिंसिपल रिजवान सलामी साहब ने बच्चों को बेहतर तालीम और अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल वहाब साहब, हाजी अनवर उल हक साहब, रोशन खान, हाजी अब्दुल करीम (नायब सदर), अब्दुल, अब्दुल शाहनवाज (पत्रकार), कासिम अंसारी साहब, भाजपा मोर्चा अध्यक्ष एजाज खान सहित ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के इस आयोजन ने लुतरा शरीफ में मोहब्बत, भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य आयोजन, आदिवासी समाज ने किया जुलूस का इस्तेकबाल लुतरा शरीफ। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ का पर्व लुतरा शरीफ में बड़े ही अकीदत, हर्षोल्लास और मोहब्बत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया, जो पूरी बस्ती का भ्रमण करते हुए दरगाह के सामने पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस का आदिवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ इस्तेकबाल किया गया। इस अवसर पर गोंडवाना कर्मचारी संघ लुतरा शरीफ, गोंडवाना समाज लुतरा शरीफ, लावर दल युवा समिति लुतरा शरीफ सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। गोंडवाना कर्मचारी संघ लुतरा शरीफ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार पोर्ते, सचिव पुष्कर सिंह मेरावी, कोषाध्यक्ष चन्दलाल कमरो, उपाध्यक्ष सुहावन सिंह उईके, संरक्षक जैतराम मेरावी, मीडिया प्रभारी टीकम सिंह पोर्ते सहित संतोष कुमार राज, प्रहलाद सिंह पोर्ते, कलेश्वर मेरावी, श्री पन्ना लाल मरावी, रामनारायण varkare महेश राम मेरावी एवं अन्य पदाधिकारियों ने जुलूस का स्वागत किया। आदिवासी समाज लुतरा शरीफ की ओर से सरपंच श्री चन्द्रमणि मेरावी सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं सुन्नी मुस्लिम जमात लुतरा शरीफ के सदर इस्माइल खान, सेक्रेटरी अब्दुल गफ्फार, खजांची सलीमुद्दीन एवं सभी मेंबरान ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों एवं गणमान्य लोगों में हजरत उस्मान खान, यासीन खान, हाजी शरीफ खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 में 11 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की हौसला अफजाई की गई। साथ ही दारुल उलूम फैजाने इंसान अली के तलबा की भी हौसला अफजाई की गई। मदरसे के बच्चों ने अरबी, उर्दू और अंग्रेजी में अपनी शैक्षणिक प्रतिभा एवं इल्म का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। दारुल उलूम फैजाने इंसान अली के नाजिम-ए-आला मुफ्ती कलीमुल्लाह साहब एवं प्रिंसिपल रिजवान सलामी साहब ने बच्चों को बेहतर तालीम और अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल वहाब साहब, हाजी अनवर उल हक साहब, रोशन खान, हाजी अब्दुल करीम (नायब सदर), अब्दुल, अब्दुल शाहनवाज (पत्रकार), कासिम अंसारी साहब, भाजपा मोर्चा अध्यक्ष एजाज खान सहित ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के इस आयोजन ने लुतरा शरीफ में मोहब्बत, भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की
    4
    जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य आयोजन, आदिवासी समाज ने किया जुलूस का इस्तेकबाल

लुतरा शरीफ। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ का पर्व लुतरा शरीफ में बड़े ही अकीदत, हर्षोल्लास और मोहब्बत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया, जो पूरी बस्ती का भ्रमण करते हुए दरगाह के सामने पहुंचकर संपन्न हुआ।

जुलूस का आदिवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ इस्तेकबाल किया गया। इस अवसर पर गोंडवाना कर्मचारी संघ लुतरा शरीफ, गोंडवाना समाज लुतरा शरीफ, लावर दल युवा समिति लुतरा शरीफ सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

गोंडवाना कर्मचारी संघ लुतरा शरीफ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार पोर्ते, सचिव पुष्कर सिंह मेरावी, कोषाध्यक्ष चन्दलाल कमरो, उपाध्यक्ष सुहावन सिंह उईके, संरक्षक जैतराम मेरावी, मीडिया प्रभारी टीकम सिंह पोर्ते सहित संतोष कुमार राज, प्रहलाद सिंह पोर्ते, कलेश्वर मेरावी, श्री पन्ना लाल मरावी, रामनारायण varkare महेश राम मेरावी एवं अन्य पदाधिकारियों ने जुलूस का स्वागत किया।

आदिवासी समाज लुतरा शरीफ की ओर से सरपंच श्री चन्द्रमणि मेरावी सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं सुन्नी मुस्लिम जमात लुतरा शरीफ के सदर इस्माइल खान, सेक्रेटरी अब्दुल गफ्फार, खजांची सलीमुद्दीन एवं सभी मेंबरान ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों एवं गणमान्य लोगों में हजरत उस्मान खान, यासीन खान, हाजी शरीफ खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 में 11 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की हौसला अफजाई की गई। साथ ही दारुल उलूम फैजाने इंसान अली के तलबा की भी हौसला अफजाई की गई। मदरसे के बच्चों ने अरबी, उर्दू और अंग्रेजी में अपनी शैक्षणिक प्रतिभा एवं इल्म का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

दारुल उलूम फैजाने इंसान अली के नाजिम-ए-आला मुफ्ती कलीमुल्लाह साहब एवं प्रिंसिपल रिजवान सलामी साहब ने बच्चों को बेहतर तालीम और अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल वहाब साहब, हाजी अनवर उल हक साहब, रोशन खान, हाजी अब्दुल करीम (नायब सदर), अब्दुल, अब्दुल शाहनवाज (पत्रकार), कासिम अंसारी साहब, भाजपा मोर्चा अध्यक्ष एजाज खान सहित ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के इस आयोजन ने लुतरा शरीफ में मोहब्बत, भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य आयोजन, आदिवासी समाज ने किया जुलूस का इस्तेकबाल
लुतरा शरीफ। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ का पर्व लुतरा शरीफ में बड़े ही अकीदत, हर्षोल्लास और मोहब्बत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया, जो पूरी बस्ती का भ्रमण करते हुए दरगाह के सामने पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस का आदिवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ इस्तेकबाल किया गया। इस अवसर पर गोंडवाना कर्मचारी संघ लुतरा शरीफ, गोंडवाना समाज लुतरा शरीफ, लावर दल युवा समिति लुतरा शरीफ सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
गोंडवाना कर्मचारी संघ लुतरा शरीफ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार पोर्ते, सचिव पुष्कर सिंह मेरावी, कोषाध्यक्ष चन्दलाल कमरो, उपाध्यक्ष सुहावन सिंह उईके, संरक्षक जैतराम मेरावी, मीडिया प्रभारी टीकम सिंह पोर्ते सहित संतोष कुमार राज, प्रहलाद सिंह पोर्ते, कलेश्वर मेरावी, श्री पन्ना लाल मरावी, रामनारायण varkare महेश राम मेरावी एवं अन्य पदाधिकारियों ने जुलूस का स्वागत किया।
आदिवासी समाज लुतरा शरीफ की ओर से सरपंच श्री चन्द्रमणि मेरावी सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं सुन्नी मुस्लिम जमात लुतरा शरीफ के सदर इस्माइल खान, सेक्रेटरी अब्दुल गफ्फार, खजांची सलीमुद्दीन एवं सभी मेंबरान ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों एवं गणमान्य लोगों में हजरत उस्मान खान, यासीन खान, हाजी शरीफ खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 में 11 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की हौसला अफजाई की गई। साथ ही दारुल उलूम फैजाने इंसान अली के तलबा की भी हौसला अफजाई की गई। मदरसे के बच्चों ने अरबी, उर्दू और अंग्रेजी में अपनी शैक्षणिक प्रतिभा एवं इल्म का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
दारुल उलूम फैजाने इंसान अली के नाजिम-ए-आला मुफ्ती कलीमुल्लाह साहब एवं प्रिंसिपल रिजवान सलामी साहब ने बच्चों को बेहतर तालीम और अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल वहाब साहब, हाजी अनवर उल हक साहब, रोशन खान, हाजी अब्दुल करीम (नायब सदर), अब्दुल, अब्दुल शाहनवाज (पत्रकार), कासिम अंसारी साहब, भाजपा मोर्चा अध्यक्ष एजाज खान सहित ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के इस आयोजन ने लुतरा शरीफ में मोहब्बत, भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की
    user_Habibi Lutra sharif
    Habibi Lutra sharif
    सीपत, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल अनपढ़ समझ के सब जमीन को बेच डाले जमीन मालिक को पैसा भी नहीं दिए परेशान हो रहा है उसका सुनने वाला कोई नहीं रो-रो कर बता रहा दुखड़ा
    1
    भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल
भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल अनपढ़ समझ के सब जमीन को बेच डाले जमीन मालिक को पैसा भी नहीं दिए परेशान हो रहा है उसका सुनने वाला कोई नहीं रो-रो कर बता रहा दुखड़ा
    user_Fatafat news
    Fatafat news
    उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी ने 500 से अधिक बहनों से बंधवाई राखी अनूपपुर - नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी अपने सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उन्होंने भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के इस त्योहार को कुछ अलग अंदाज में मनाते हुए नगर परिषद के विभिन्न वार्डों की 500 से अधिक बहनों से राखी बंधवाई। पवन चीनी ने अपने वार्ड के पुरानी शंकर मंदिर, बसंतपुर दफाई सहित नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने बहनों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान बढ़ाया। उनके इस प्रयास से रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक सरोकार और भाईचारे की भावना से और भी खास बन गया। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने पवन चीनी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बहनों का कहना था कि पवन चीनी केवल एक पार्षद नहीं, बल्कि लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले भाई के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वे बिना किसी स्वार्थ के लगातार लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं।बहनों ने कहा कि “ऐसा भाई हर किसी को मिले, जो अपनी परवाह किए बिना लोगों की सेवा में लगा रहे।” उन्होंने पवन चीनी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे इसी तरह हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहें और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें। रक्षाबंधन के अवसर पर पवन चीनी द्वारा किए गए इस आयोजन ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ सामाजिक एकता और सेवा भावना का भी संदेश दिया।
    1
    पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी ने 500 से अधिक बहनों से बंधवाई राखी
अनूपपुर - 
नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी अपने सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उन्होंने भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के इस त्योहार को कुछ अलग अंदाज में मनाते हुए नगर परिषद के विभिन्न वार्डों की 500 से अधिक बहनों से राखी बंधवाई। पवन चीनी ने अपने वार्ड के पुरानी शंकर मंदिर, बसंतपुर दफाई सहित नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने बहनों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान बढ़ाया। उनके इस प्रयास से रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक सरोकार और भाईचारे की भावना से और भी खास बन गया। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने पवन चीनी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बहनों का कहना था कि पवन चीनी केवल एक पार्षद नहीं, बल्कि लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले भाई के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वे बिना किसी स्वार्थ के लगातार लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं।बहनों ने कहा कि “ऐसा भाई हर किसी को मिले, जो अपनी परवाह किए बिना लोगों की सेवा में लगा रहे।” उन्होंने पवन चीनी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे इसी तरह हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहें और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें।
रक्षाबंधन के अवसर पर पवन चीनी द्वारा किए गए इस आयोजन ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ सामाजिक एकता और सेवा भावना का भी संदेश दिया।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.