logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस, भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है : डॉ. राजीव बिंदल जनादेश से बौखलाई कांग्रेस राजनीतिक प्रतिशोध पर उतरी, 2027 में जनता देगी करारा जवाब : बिंदल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले लगभग चार वर्षों से बदले की भावना, राजनीतिक प्रतिशोध और अत्याचार की सरकार चल रही है। प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर राजनीतिक विरोधियों को झूठे मुकदमों में फंसाने का अभियान चला रही है, जो हिमाचल के लोकतांत्रिक इतिहास पर गंभीर आघात है। डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जहां-जहां चुनावों में जनता का विश्वास खो रहे हैं और कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ रहा है, वहां अपनी राजनीतिक हताशा मिटाने के लिए भाजपा नेताओं पर मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश स्वीकार करने के बजाय कांग्रेस सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला नगर निगम चुनाव में सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा ने महापौर और उपमहापौर का पद जीता। इसके बाद भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर मुकदमा दर्ज कर राजनीतिक प्रतिशोध लिया गया। इसी प्रकार देहरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद भाजपा नेता होशियार सिंह को निशाना बनाया गया। डॉ. बिंदल ने कहा कि हमीरपुर जिला परिषद चुनाव में 19 में से 17 सीटों पर भाजपा की जीत हुई और कांग्रेस जिला परिषद में अपना अस्तित्व तक नहीं बचा सकी। इसके बाद भाजपा विधायक आशीष शर्मा सहित अन्य नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि सोलन नगर निगम में भाजपा की सफलता के बाद वहां भाजपा पार्षदों को भी राजनीतिक द्वेष का शिकार बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पूरे हिमाचल में एक सुनियोजित अभियान के तहत भाजपा नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर डराने और लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच मजबूती से खड़ा है और कांग्रेस की इस प्रतिशोध की राजनीति से डरने वाला नहीं है। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता सब कुछ देख रही है। कांग्रेस सरकार विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है और अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक विरोधियों पर मुकदमे दर्ज करने का सहारा ले रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देते हुए उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी और भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश देगी।

2 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
2 hrs ago
c1556c18-5c84-48f9-8b0f-5d9cea4a122e

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi
    1
    Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi
Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Shimla ( Rural ), Himachal Pradesh•
    13 hrs ago
  • ई-मेल से पंचकूला जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले में पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह का बयान आया सामने......
    1
    ई-मेल से पंचकूला जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले में पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह का बयान आया सामने......
    user_Newz India 27
    Newz India 27
    Crime News Channel Panchkula, Haryana•
    16 hrs ago
  • धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    1
    धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनकर भागे 4 शातिर स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर आज जेल भेजा डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनकर भागे 4 शातिर स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर आज जेल भेजा पंचकूला/ 31 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस लगातार चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन छीनने की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिनांक 29 जुलाई 2026 की रात शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार नामक डिलीवरी राइडर सेक्टर-17 में ऑर्डर डिलीवर करने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड पर भोजन का ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा अचानक उसके पास आकर रुका, जिसमें चार युवक सवार थे। दो युवक ई-रिक्शा से नीचे उतरे और शिकायतकर्ता को पकड़कर उसके हाथ से मोबाइल फोन जबरन छीन लिया तथा चारों आरोपी ई-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान सेक्टर-16 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज सिंहराज की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 30 जुलाई को सेक्टर-17/18 पुलिया के पास से चारों आरोपियों धर्मेन्द्र, क्रिश, दीपू तथा सुनील को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा तथा शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद चारों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। लूट, स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदातों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनकर भागे 4 शातिर स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर  आज जेल भेजा
डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनकर भागे 4 शातिर स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर  आज जेल भेजा
पंचकूला/ 31 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस लगातार चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन छीनने की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दिनांक 29 जुलाई 2026 की रात शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार नामक डिलीवरी राइडर  सेक्टर-17 में ऑर्डर डिलीवर करने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड पर भोजन का ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा अचानक उसके पास आकर रुका, जिसमें चार युवक सवार थे। दो युवक ई-रिक्शा से नीचे उतरे और शिकायतकर्ता को पकड़कर उसके हाथ से मोबाइल फोन जबरन छीन लिया तथा चारों आरोपी ई-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान सेक्टर-16 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज सिंहराज की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 30 जुलाई को सेक्टर-17/18 पुलिया के पास से चारों आरोपियों धर्मेन्द्र, क्रिश, दीपू तथा सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा तथा शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद चारों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। लूट, स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदातों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Daily Media 24 News
    Daily Media 24 News
    पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.