logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा! संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा!

1 hr ago
user_Hind News
Hind News
Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा! संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शादी का झांसा देकर चार साल तक किया शोषण, गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार विवाह का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपी समेत उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी मैनपुरी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपी कुलदीप पुत्र विमलेश निवासी ग्राम हविलिया थाना करहल, जिला मैनपुरी से युवती की जान-पहचान उसकी बहन के गांव आने-जाने के दौरान हुई थी। आरोप है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो आरोपी ने शादी का भरोसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी और उसके परिवार से विवाह की बात की तो उसे टाल दिया गया। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी की मां अंजना, पिता विमलेश और चाची बबली ने उसके साथ अभद्रता की तथा मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि 29 जुलाई 2026 को आरोपी पक्ष ने दोबारा उसके साथ मारपीट की और पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद भी बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कराने की बात कही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
    4
    शादी का झांसा देकर चार साल तक किया शोषण, गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार
विवाह का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपी समेत उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी मैनपुरी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपी कुलदीप पुत्र विमलेश निवासी ग्राम हविलिया थाना करहल, जिला मैनपुरी से युवती की जान-पहचान उसकी बहन के गांव आने-जाने के दौरान हुई थी। आरोप है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो आरोपी ने शादी का भरोसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी और उसके परिवार से विवाह की बात की तो उसे टाल दिया गया। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी की मां अंजना, पिता विमलेश और चाची बबली ने उसके साथ अभद्रता की तथा मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि 29 जुलाई 2026 को आरोपी पक्ष ने दोबारा उसके साथ मारपीट की और पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद भी बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कराने की बात कही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
    user_देवेंद्र सिंह
    देवेंद्र सिंह
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई। समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    1
    कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत
एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश
एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई।
समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • तहसील दिवस पर भरथना तहसील में मौजूद रहे डीएम और एसएसपी इटावा: तहसील दिवस पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना तहसील में मौजूद रहकर फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।
    1
    तहसील दिवस पर भरथना तहसील में मौजूद रहे डीएम और एसएसपी
इटावा: तहसील दिवस पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना तहसील में मौजूद रहकर फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • एटा में सड़क सुरक्षा को मिलेगी हाईटेक रफ्तार, एसएसपी ने इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई हरी झंडी , 31 जुलाई। जनपद में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए एटा पुलिस को अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिला है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने पुलिस कार्यालय परिसर से इस हाईटेक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। यह इंटरसेप्टर वाहन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिसमें स्पीड डिटेक्शन रडार, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड और ब्रीथ एनालाइज़र जैसे आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। रडार प्रणाली चलते वाहनों की गति का सटीक आकलन कर निर्धारित सीमा से अधिक गति वाले वाहनों की तुरंत पहचान करेगी। वहीं हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे 250 मीटर से लेकर लगभग एक किलोमीटर तक की दूरी से वाहनों की नंबर प्लेट रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं। अब ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड वाहन संचालन, शराब पीकर वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तकनीकी निगरानी रखी जाएगी। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर ई-चालान के माध्यम से तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डॉ. इलामारन ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की।
    4
    एटा में सड़क सुरक्षा को मिलेगी हाईटेक रफ्तार, एसएसपी ने इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई हरी झंडी
, 31 जुलाई। जनपद में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए एटा पुलिस को अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिला है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने पुलिस कार्यालय परिसर से इस हाईटेक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
यह इंटरसेप्टर वाहन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिसमें स्पीड डिटेक्शन रडार, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड और ब्रीथ एनालाइज़र जैसे आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। रडार प्रणाली चलते वाहनों की गति का सटीक आकलन कर निर्धारित सीमा से अधिक गति वाले वाहनों की तुरंत पहचान करेगी। वहीं हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे 250 मीटर से लेकर लगभग एक किलोमीटर तक की दूरी से वाहनों की नंबर प्लेट रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं।
अब ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड वाहन संचालन, शराब पीकर वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तकनीकी निगरानी रखी जाएगी। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर ई-चालान के माध्यम से तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी डॉ. इलामारन ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पूर्व प्रधान के कब्जे से खलिहान की जमीन से पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटाया अवैध कब्जा पलिया-खीरी।30 जुलाई 2026। ग्राम पलिया खुर्द स्थित खलिहान की सरकारी भूमि पर पूर्व प्रधान राम पाल मौर्य द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर गोदाम का निर्माण कराया गया था। इस मामले में राजस्व विभाग एवं पलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया। जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को अपराह्न लगभग 4:00 बजे राजस्व विभाग और पलिया पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खलिहान की भूमि पर बने अवैध गोदाम को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दूबे ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी तथा सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाता रहेगा।
    1
    पूर्व प्रधान के कब्जे से खलिहान की जमीन से पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटाया अवैध कब्जा 

पलिया-खीरी।30 जुलाई 2026। ग्राम पलिया खुर्द स्थित खलिहान की सरकारी भूमि पर पूर्व प्रधान राम पाल मौर्य द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर गोदाम का निर्माण कराया गया था। इस मामले में राजस्व विभाग एवं पलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया।
जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को अपराह्न लगभग 4:00 बजे राजस्व विभाग और पलिया पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खलिहान की भूमि पर बने अवैध गोदाम को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दूबे ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी तथा सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाता रहेगा।
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.