logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*111 किलो लड्डू से तौलकर* *ढोल नगाड़ों के बीच शानदार पुष्प वर्षा कर भाजपा नेता ने* *अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रथम पलिया आगमन पर किया ऐतिहासिक स्वागत* लखीमपुर खीरी जिले में हमेशा कुछ नई परंपरा की शुरुआत करने वाले भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एक नई परंपरा की फिर की शुरुआत! भारतीय जनता पार्टी जनपद लखीमपुर खीरी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता जी के पलिया विधानसभा प्रथम आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ पलिया शहर के मेला गेट पर सैकड़ों लोगों के हुजूम के बीच कांटे पर जिला अध्यक्ष जी को बैठाकर 111 किलो लड्डू से तौलकर पगड़ी पहनाकर भयंकर पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों से बहुत ही शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया!लोगों में चर्चा है कि जिला अध्यक्ष जी का लखीमपुर जनपद का सबसे शानदार स्वागत भाजपा नेता रवि गुप्ता द्वारा पलिया में अपनी पूरी टीम के साथ किया गया!स्वागत कार्यक्रम में पलिया विधानसभा एवं लखीमपुर जनपद से आए हुए तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ ही शहर व क्षेत्र के नामी गिरामी लोग मौजूद रहे! स्वागत कार्यक्रम के बाद पूरा जनसमूह प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर द्वारा आयोजित कन्याओं के विवाह में शामिल हुआ जहां पर सभी ने वर वधु को शुभकामनाएं प्रेषित की!

7 hrs ago
user_Omprakash प्रजापति
Omprakash प्रजापति
Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

*111 किलो लड्डू से तौलकर* *ढोल नगाड़ों के बीच शानदार पुष्प वर्षा कर भाजपा नेता ने* *अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रथम पलिया आगमन पर किया ऐतिहासिक स्वागत* लखीमपुर खीरी जिले में हमेशा कुछ नई परंपरा की शुरुआत करने वाले भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एक नई परंपरा की फिर की शुरुआत! भारतीय जनता पार्टी जनपद लखीमपुर खीरी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता जी के पलिया विधानसभा प्रथम आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ पलिया शहर के मेला गेट पर सैकड़ों लोगों के हुजूम के बीच कांटे पर जिला अध्यक्ष जी को बैठाकर 111 किलो लड्डू से तौलकर पगड़ी पहनाकर भयंकर पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों से बहुत ही शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया!लोगों में चर्चा है कि जिला अध्यक्ष जी का लखीमपुर जनपद का सबसे शानदार स्वागत भाजपा नेता रवि गुप्ता द्वारा पलिया में अपनी पूरी टीम के साथ किया गया!स्वागत कार्यक्रम में पलिया विधानसभा एवं लखीमपुर जनपद से आए हुए तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ ही शहर व क्षेत्र के नामी गिरामी लोग मौजूद रहे! स्वागत कार्यक्रम के बाद पूरा जनसमूह प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर द्वारा आयोजित कन्याओं के विवाह में शामिल हुआ जहां पर सभी ने वर वधु को शुभकामनाएं प्रेषित की!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गंदगी से घिरे विद्यालयों में होता शिक्षण कार्य. बड़ी ही हैरत की बात है नौनिहालों को जहां सफाई से रहने की शिक्षा दी जाती है। वहीं गंदगी का अंबार देखने को मिलता है। शौचालयों का हाल तो ऐसा है कि कई महीनों से सफाई न होने पर दुर्गध ही दुर्गध व्याप्त है। इसके बाद बरामदों से लेकर कक्षों तक गंदगी देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि महीनों झाडू नहीं मारी जाती है। हम बात कर रहे हैं शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों की। जहां बच्चों को शिक्षक रोज प्रार्थना के दौरान सबसे पहले यही समझाते हैं कि प्रतिदिन नहाना चाहिए और साफ-सुथरे कपड़े पहना चाहिए। शरीर को साफ और स्वच्छ रखने से लोग बीमारियों का शिकार नहीं होते हैं। लेकिन यह ज्ञान देने वाले खुद कितने जागरूक हैं यहां के हालात देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। हम बात कर रहे है प्रतापगढ़ जिले के सुवंसा नगर पंचायत के नौडेरा के वार्ड नंबर 6 के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की यहां शौचालयों का हाल बहुत ही बुरा है। न तो शौचालयों में दरवाजे हैं और न ही महीनों से इनकी सफाई हुई है। ऐसी स्थित में बच्चे शौच के लिए बाहर ही जाना पसंद करते हैं। इसके बाद विद्यालयों के बरामदे में व्याप्त गंदगी का आलम यह है कि यहां देखने के बाद यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मानो महीनों झाडू ही न लगाई जाती हो। तभी तो विद्यालय के अंदर बदबू और गंदगी कूड़ा देखने को मिल रहा है। इस विद्यालय में कुल पचास बच्चो पर चार अध्यापक दो शिक्षामित्र दो रसोइया और दो सफाई कर्मी है प्रधानाध्यापक ज्योत्सना तिवारी ने बताया कि यहां सफाई कर्मी जल्दी आते ही नहीं है इस बारे में खण्ड शिक्षाअधिकारी अमित दुबे से बात करने पर उन्होंने कैमरे पर बोलने से मना कर दिया जब इस बारे में सुवंसा नगर पंचायत के ईओ बाल कृष्ण गौतम से बात करने पर उन्होंने कहा सफाई करा दी जाएगी लेकिन कैमरे पर बोलने से उन्होंने भी साफ साफ मना कर दिया सोचने वाली बात ये है कि जब जिम्मेदार ही इस मामले से दूर भागेंगे तो आखिर कैसे स्वक्ष होगा ये शिक्षा का मंदिर
    1
    गंदगी से घिरे विद्यालयों में होता शिक्षण कार्य.       
बड़ी ही हैरत की बात है नौनिहालों को जहां सफाई से रहने की शिक्षा दी जाती है। वहीं गंदगी का अंबार देखने को मिलता है। शौचालयों का हाल तो ऐसा है कि कई महीनों से सफाई न होने पर दुर्गध ही दुर्गध व्याप्त है। इसके बाद बरामदों से लेकर कक्षों तक गंदगी देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है  कि महीनों झाडू नहीं मारी जाती है।
हम बात कर रहे हैं शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों की। जहां बच्चों को शिक्षक रोज प्रार्थना के दौरान सबसे पहले यही समझाते हैं कि प्रतिदिन नहाना चाहिए और साफ-सुथरे कपड़े पहना चाहिए। शरीर को साफ और स्वच्छ रखने से लोग बीमारियों का शिकार नहीं होते हैं। लेकिन यह ज्ञान देने वाले खुद कितने जागरूक हैं यहां के हालात देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। हम बात कर रहे है प्रतापगढ़ जिले के  सुवंसा नगर पंचायत  के नौडेरा  के वार्ड नंबर 6 के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की   यहां शौचालयों का हाल बहुत ही बुरा है। न तो शौचालयों में दरवाजे हैं और न ही महीनों से इनकी सफाई हुई है। ऐसी स्थित में बच्चे शौच के लिए बाहर ही जाना पसंद करते हैं। इसके बाद विद्यालयों के बरामदे में व्याप्त गंदगी का आलम यह है कि यहां देखने के बाद यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मानो महीनों झाडू ही न लगाई जाती हो। तभी तो विद्यालय के अंदर बदबू और गंदगी कूड़ा देखने को मिल रहा है।
इस विद्यालय में कुल पचास बच्चो पर चार अध्यापक दो शिक्षामित्र दो रसोइया और दो सफाई कर्मी है प्रधानाध्यापक ज्योत्सना तिवारी ने बताया कि यहां सफाई कर्मी जल्दी आते ही नहीं है 
इस बारे में खण्ड शिक्षाअधिकारी अमित दुबे से बात करने पर उन्होंने कैमरे पर बोलने से मना कर दिया जब इस बारे में सुवंसा नगर पंचायत के ईओ बाल कृष्ण गौतम से बात करने पर उन्होंने कहा सफाई करा दी जाएगी लेकिन कैमरे पर बोलने से उन्होंने भी साफ साफ मना कर दिया 
सोचने वाली बात ये है कि जब जिम्मेदार ही इस मामले से दूर भागेंगे तो आखिर कैसे स्वक्ष होगा ये शिक्षा का मंदिर
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • ब्रेकिंग प्रतापगढ़: पीएम के बाद मृतक का शव पहुंचा घर, हृदय विदारक चीखों से मौजूद हुई लोगों की आँखें.... कल शाम पंकज शुक्ला हत्याकांड में आज जब शव घर पहुंचा तो वहां माहौल गमगीन हो गया। गांव के प्रधान के संग दर्शन करने चंडिका देवी धाम जा रहे हैं पंकज शुक्ला की दबंगों ने गोली मारकर कर दी की हत्या। पुलिस इस मामले में की कई एंगल से जांच, और नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी। अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदापुर निवासी पंकज शुक्ला घर पर रहकर खेती बाड़ी करता था, उसके एक बेटा शिवाय (8) है। मृतक के भाई ने शव के दाह संस्कार से इनकार करते हुए आरोपियों के इनकाउंटर, 25 लाख रुपए की सहायता एवं पत्नी के लिए सरकारी मांग समेत IG, DM के आने तक अंतिम संस्कार से किया इनकार... आखिर क्यों हुई पंकज शुक्ला की हत्या? दबंगों की क्या थी उससे रंजिश.. इन सभी सवालों के जवाब तलाशने एवं आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस जुटी।
    1
    ब्रेकिंग प्रतापगढ़: पीएम के बाद मृतक का शव पहुंचा घर, हृदय विदारक चीखों से मौजूद हुई लोगों की आँखें....
कल शाम पंकज शुक्ला हत्याकांड में आज जब शव घर पहुंचा तो वहां माहौल गमगीन हो गया।
गांव के प्रधान के संग दर्शन करने चंडिका देवी धाम जा रहे हैं पंकज शुक्ला की दबंगों ने गोली मारकर कर दी की हत्या।
पुलिस इस मामले में की कई एंगल से जांच, और नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी।
अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदापुर निवासी पंकज शुक्ला घर पर रहकर खेती बाड़ी करता था, उसके एक बेटा शिवाय (8) है।
मृतक के भाई ने शव के दाह संस्कार से इनकार करते हुए आरोपियों के इनकाउंटर, 25 लाख रुपए की सहायता एवं पत्नी के लिए सरकारी मांग समेत IG, DM के आने तक अंतिम संस्कार से किया इनकार...
आखिर क्यों हुई पंकज शुक्ला की हत्या? दबंगों की क्या थी उससे रंजिश..
इन सभी सवालों के जवाब तलाशने एवं आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस जुटी।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • प्रतापगढ़ पीएम के बाद मृतक का शव पहुंचा घर, हृदय विदारक चीखों से मौजूद हुई लोगों की आँखें.... कल शाम पंकज शुक्ला हत्याकांड में आज जब शव घर पहुंचा तो वहां माहौल गमगीन हो गया। गांव के प्रधान के संग दर्शन करने चंडिका देवी धाम जा रहे हैं पंकज शुक्ला की दबंगों ने गोली मारकर कर दी की हत्या। पुलिस इस मामले में की कई एंगल से जांच, और नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी। अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदापुर निवासी पंकज शुक्ला घर पर रहकर खेती बाड़ी करता था, उसके एक बेटा शिवाय (8) है। मृतक के भाई ने शव के दाह संस्कार से इनकार करते हुए आरोपियों के इनकाउंटर, 25 लाख रुपए की सहायता एवं पत्नी के लिए सरकारी मांग समेत IG, DM के आने तक अंतिम संस्कार से किया इनकार... आखिर क्यों हुई पंकज शुक्ला की हत्या? दबंगों की क्या थी उससे रंजिश.. इन सभी सवालों के जवाब तलाशने एवं आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस जुटी।
    2
    प्रतापगढ़
पीएम के बाद मृतक का शव पहुंचा घर, हृदय विदारक चीखों से मौजूद हुई लोगों की आँखें....
कल शाम पंकज शुक्ला हत्याकांड में आज जब शव घर पहुंचा तो वहां माहौल गमगीन हो गया।
गांव के प्रधान के संग दर्शन करने चंडिका देवी धाम जा रहे हैं पंकज शुक्ला की दबंगों ने गोली मारकर कर दी की हत्या।
पुलिस इस मामले में की कई एंगल से जांच, और नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी।
अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदापुर निवासी पंकज शुक्ला घर पर रहकर खेती बाड़ी करता था, उसके एक बेटा शिवाय (8) है।
मृतक के भाई ने शव के दाह संस्कार से इनकार करते हुए आरोपियों के इनकाउंटर, 25 लाख रुपए की सहायता एवं पत्नी के लिए सरकारी मांग समेत IG, DM के आने तक अंतिम संस्कार से किया इनकार...
आखिर क्यों हुई पंकज शुक्ला की हत्या? दबंगों की क्या थी उससे रंजिश..
इन सभी सवालों के जवाब तलाशने एवं आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस जुटी।
    user_SALMAN KHAN JOURNALIST
    SALMAN KHAN JOURNALIST
    Newspaper publisher प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रतापगढ़- महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत बाबू जगजीवन राम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
    1
    प्रतापगढ़- महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत बाबू जगजीवन राम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Krishnaabhan singh
    1
    Post by Krishnaabhan singh
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अमेठी में गैस संकट के बीच पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अमेठी के केवला पुर गांव स्थित प्रकाश गैस एजेंसी पर आपूर्ति निरीक्षक द्वारा छापेमारी कर गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गई हैं। जांच के दौरान गैस गोदाम में स्टॉक में भारी कमी पाई गई। अधिकारियों के अनुसार रिकॉर्ड के मुकाबले 625 सिलेंडर कम मिले, जिसे गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है। इस मामले में पूर्ति विभाग ने एजेंसी संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अधिकारी से एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी। डीएम की मंजूरी मिलने के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने अमेठी कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई के तहत प्रकाश गैस एजेंसी के गोदाम में मौजूद सभी गैस सिलेंडरों को जब्त कर बारामासी स्थित राजा राम गैस एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को आपूर्ति बाधित न हो। पूरे मामले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन अन्य गैस एजेंसियों की भी जांच करने की तैयारी में है।
    4
    अमेठी में गैस संकट के बीच पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अमेठी के केवला पुर गांव स्थित प्रकाश गैस एजेंसी पर आपूर्ति निरीक्षक द्वारा छापेमारी कर गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गई हैं।
जांच के दौरान गैस गोदाम में स्टॉक में भारी कमी पाई गई। अधिकारियों के अनुसार रिकॉर्ड के मुकाबले 625 सिलेंडर कम मिले, जिसे गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है।
इस मामले में पूर्ति विभाग ने एजेंसी संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अधिकारी से एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी। डीएम की मंजूरी मिलने के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने अमेठी कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कार्रवाई के तहत प्रकाश गैस एजेंसी के गोदाम में मौजूद सभी गैस सिलेंडरों को जब्त कर बारामासी स्थित राजा राम गैस एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को आपूर्ति बाधित न हो।
पूरे मामले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन अन्य गैस एजेंसियों की भी जांच करने की तैयारी में है।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • संग्रामपुर (अमेठी): एक ओर जहाँ किसान अपनी मेहनत की फसल को घर लाने की तैयारी में जुटे थे, वहीं कुदरत की बेरुखी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। संग्रामपुर विकास खंड में 1 अप्रैल की सुबह करीब 3:00 बजे हुई बेमौसम बारिश किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर आई है। इस बारिश ने रबी की मुख्य फसल गेहूं को भारी नुकसान पहुँचाने की चिंता जताई है। क्षेत्र के किसान राजेश कुमार मिश्र ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि किसानों की किस्मत पहले ही दगा दे चुकी है। पिछले खरीफ सीजन में बेमौसम बारिश के कारण धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी, और अब रबी सीजन में भी वही कहानी दोहराई जा रही है। वर्तमान में गेहूं की फसल पूरी तरह पक कर तैयार है। कई खेतों में फसल कट चुकी है और थ्रेसिंग (मड़ाई) के इंतजार में खेतों में ही पड़ी है। अचानक हुई इस बारिश से कटी हुई फसल भीग गई है, सिर्फ कटी फसल ही नहीं, बल्कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी तेज हवा और बारिश के दबाव से जमीन पर बिछ गई है। किसान राज कुमार मिश्र, छोटे लाल और सूर्यनारायण मिश्र ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि गिरी हुई फसल की कटाई अब और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगी और पैदावार में भारी गिरावट आने की आशंका है। बेमौसम की इस मार ने अन्नदाता को आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।
    1
    संग्रामपुर (अमेठी): एक ओर जहाँ किसान अपनी मेहनत की फसल को घर लाने की तैयारी में जुटे थे, वहीं कुदरत की बेरुखी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। संग्रामपुर विकास खंड में 1 अप्रैल की सुबह करीब 3:00 बजे हुई  बेमौसम बारिश किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर आई है। इस बारिश ने रबी की मुख्य फसल गेहूं को भारी नुकसान पहुँचाने की चिंता जताई है।
क्षेत्र के किसान राजेश कुमार मिश्र ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि किसानों की किस्मत पहले ही दगा दे चुकी है। पिछले खरीफ सीजन में बेमौसम बारिश के कारण धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी, और अब रबी सीजन में भी वही कहानी दोहराई जा रही है। वर्तमान में गेहूं की फसल पूरी तरह पक कर तैयार है। कई खेतों में फसल कट चुकी है और थ्रेसिंग (मड़ाई) के इंतजार में खेतों में ही पड़ी है। अचानक हुई इस बारिश से कटी हुई फसल भीग गई है, 
सिर्फ कटी फसल ही नहीं, बल्कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी तेज हवा और बारिश के दबाव से जमीन पर बिछ गई है। किसान राज कुमार मिश्र, छोटे लाल और सूर्यनारायण मिश्र ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि गिरी हुई फसल की कटाई अब और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगी और पैदावार में भारी गिरावट आने की आशंका है।
बेमौसम की इस मार ने अन्नदाता को आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    1
    Post by अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.