logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, दो साथी फरार, महरौनी पुलिस ने बैंक से निकाले गए रुपयों से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपी को दबोचा मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, दो साथी फरार 2.23 लाख रुपये नगद और तमंचा बरामद महरौनी पुलिस ने बैंक से निकाले गए रुपयों से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपी को दबोचा ललितपुर.। महरौनी कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अंतरराज्यीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 2 लाख 23 हजार 560 रुपये नगद, एक अवैध देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी कालू सिंह एवं सीओ महरौनी अरविंद कुमार पांडेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना महरौनी में दर्ज मुकदमा संख्या 229/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 30 जुलाई 2026 की रात करीब 8.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल आरोपी ग्राम चढऱऊ के पास मौजूद है। सूचना पर थाना महरौनी पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस टीम ने अभियुक्त मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ थाना बोड़ा के ग्राम कडिय़ा सांसी निवासी सोनू धापनी पुत्र सुमेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने गिरोह के साथ मिलकर लोगों को निशाना बनाता था और मौका पाकर उनकेे रुपये, सामान व आभूषण चोरी कर लेते थे। आरोपी ने स्वीकार किया कि 29 मई 2026 को सेंट्रल बैंक महरौनी से रुपये निकालकर जा रहे एक व्यक्ति के मोटरसाइकिल में रखे बैग को तहसील महरौनी के पास चोरी किया था। चोरी किए गए रुपयों को गिरोह के सदस्यों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से बरामद 2,23,560 रुपये उसके हिस्से के थे। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना महरौनी में मुकदमा संख्या 334/2026 धारा 109 बीएनएस एवं 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होंडा साइन बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए चोरी के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी व जमीनी सूचनाओं के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेशचंद्र, चौकी प्रभारी खितवांस उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, उपनिरीक्षक अनीत कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र पांडेय और हेड कांस्टेबल राघवेंद्र राजावत शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के अन्य फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

23 hrs ago
user_Arvind Mishra
Arvind Mishra
Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
7cfe1344-15f6-4159-a0eb-24f5628bdfe1

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूर्व विधायक ने लगाई बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री पर आरोपों की झड़ी पाने छतरपुर प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के एक पूर्व विधायक द्वारा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री और उनके छोटे भाई शालिग्राम के ऊपर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। देखिये क्या क्या हैं आरोप..? (शुरू एप इस वीडियो स्रोत एवं आरोपों की पुष्टि नहीं करता)
    1
    पूर्व विधायक ने लगाई बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री पर आरोपों की झड़ी
पाने छतरपुर प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के एक पूर्व विधायक द्वारा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री और उनके छोटे भाई शालिग्राम के ऊपर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। देखिये क्या क्या हैं आरोप..?
(शुरू एप इस वीडियो स्रोत एवं आरोपों की पुष्टि नहीं करता)
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार मे दर दर भटक रहे मरीज टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार टीकमगढ़ जिला अस्पताल में मरीज डॉक्टरों के इंतजार में परेशान होते नजर आए। अस्पताल में कई डॉक्टरों की कुर्सियां खाली दिखाई दीं दूर-दराज से आए मरीजों का कहना है कि वे तीन-तीन दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों का पता नहीं। ऐसे में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं
    3
    टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार मे दर दर भटक रहे मरीज 
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में मरीज डॉक्टरों के इंतजार में परेशान होते नजर आए। अस्पताल में कई डॉक्टरों की कुर्सियां खाली दिखाई दीं दूर-दराज से आए मरीजों का कहना है कि वे तीन-तीन दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों का पता नहीं। ऐसे में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं
    user_Deepak kushwaha
    Deepak kushwaha
    Credit reporting agency टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ सोशल मीडिया पर खुला एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल जिसमें अजय पार धाम करण कुशवाहा की वीडियो मिक्सिंग कर वीडियो हुआ वायरल
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
सोशल मीडिया पर खुला एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल जिसमें अजय पार धाम करण कुशवाहा की वीडियो मिक्सिंग कर वीडियो हुआ वायरल
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दतिया कांग्रेस प्रत्याशी बोलेभारती ने बीजेपी से पैसे लिए चुनाव हराने भीतरघात किया राजेंद्र ने घनश्याम को कॉयर डरपोक बताया बोले - नरोत्तम से फंडिंग ली
    1
    दतिया कांग्रेस प्रत्याशी बोलेभारती ने बीजेपी से पैसे लिए 
चुनाव हराने भीतरघात किया राजेंद्र ने घनश्याम को कॉयर डरपोक बताया बोले  - नरोत्तम से फंडिंग ली
    user_Gopal baghel
    Gopal baghel
    Actuary टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गुजरात के बड़ोदरा में पानी पानी का कर हर बड़ोदरा मगरमच्छ सैकड़ो की दर्जन में मगरमच्छ पानी में
    1
    गुजरात के बड़ोदरा में पानी पानी का कर हर बड़ोदरा मगरमच्छ  सैकड़ो की दर्जन में
मगरमच्छ पानी में
    user_Aashish Vishwakarma
    Aashish Vishwakarma
    मालथोन, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.