नवोदित विद्यालय परिसर में गार्गी पाठशाला का शुभारंभ, विकास वैभव बोले- शिक्षा से लौटेगा बिहार का गौरव वजीरगंज। लेट्स इंस्पायर बिहार (एलआईबी) अभियान के तहत बुधवार को नवोदित विद्यालय परिसर में गार्गी पाठशाला का उद्घाटन आईजी विकास वैभव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, शिक्षाविद और एलआईबी से जुड़े सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षा के माध्यम से बिहार को फिर से गौरवशाली बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया गया। उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास वैभव ने कहा कि बिहार को उसका पुराना सम्मान और गौरव वापस दिलाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होने के साथ अपने सामाजिक कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का विकास केवल स्वयं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। शिक्षित और सक्षम लोगों को अपने गांव, पड़ोस और क्षेत्र के विकास में भी अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि एलआईबी की मुहिम अब करीब 18 देशों तक पहुंच चुकी है और चार लाख से अधिक लोग इससे जुड़ चुके हैं। विदेशों में रहने वाले सक्षम बिहारवासी भी इस अभियान के माध्यम से शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में योगदान कर रहे हैं। विकास वैभव ने कहा कि ज्ञान के माध्यम से समाज की सेवा करने वाले लोग अपने आसपास विद्यालय या पाठशाला संचालित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बिहार के विकास में जाति प्रथा को बड़ी बाधा बताते हुए कहा कि बेहतर और उच्च स्तर की शिक्षा मिलने के बाद जाति का महत्व स्वतः कम होने लगता है। इसलिए समाज के हर व्यक्ति को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने में सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम को जिला पार्षद डॉ. पिंकी कुमारी ने भी संबोधित किया। उन्होंने लोगों को अभाव को प्रभाव में बदलते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एलआईबी से जुड़े सदस्य रामाश्रय सिंह ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में सदस्य अभी सिन्हा समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। गार्गी पाठशाला का संचालन अब नवोदित विद्यालय परिसर में किया जाएगा।
नवोदित विद्यालय परिसर में गार्गी पाठशाला का शुभारंभ, विकास वैभव बोले- शिक्षा से लौटेगा बिहार का गौरव वजीरगंज। लेट्स इंस्पायर बिहार (एलआईबी) अभियान के तहत बुधवार को नवोदित विद्यालय परिसर में गार्गी पाठशाला का उद्घाटन आईजी विकास वैभव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, शिक्षाविद और एलआईबी से जुड़े सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षा के माध्यम से बिहार को फिर से गौरवशाली बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया गया। उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास वैभव ने कहा कि बिहार को उसका पुराना सम्मान और गौरव वापस दिलाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होने के साथ अपने सामाजिक कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का विकास केवल स्वयं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। शिक्षित और सक्षम लोगों को अपने गांव, पड़ोस और क्षेत्र के विकास में भी अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि एलआईबी की मुहिम अब करीब 18 देशों तक पहुंच चुकी है और चार लाख से अधिक लोग इससे जुड़
चुके हैं। विदेशों में रहने वाले सक्षम बिहारवासी भी इस अभियान के माध्यम से शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में योगदान कर रहे हैं। विकास वैभव ने कहा कि ज्ञान के माध्यम से समाज की सेवा करने वाले लोग अपने आसपास विद्यालय या पाठशाला संचालित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बिहार के विकास में जाति प्रथा को बड़ी बाधा बताते हुए कहा कि बेहतर और उच्च स्तर की शिक्षा मिलने के बाद जाति का महत्व स्वतः कम होने लगता है। इसलिए समाज के हर व्यक्ति को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने में सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम को जिला पार्षद डॉ. पिंकी कुमारी ने भी संबोधित किया। उन्होंने लोगों को अभाव को प्रभाव में बदलते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एलआईबी से जुड़े सदस्य रामाश्रय सिंह ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में सदस्य अभी सिन्हा समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। गार्गी पाठशाला का संचालन अब नवोदित विद्यालय परिसर में किया जाएगा।
- तरवां में धूमधाम से मना ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जुलूस में उमड़ा हजारों का जनसैलाब वजीरगंज प्रखंड के तरवां पंचायत में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तरवां बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया। तरवां से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी टाली, देदौर, टिपौव और भलुआही होते हुए वजीरगंज-फतेहपुर मार्ग से तरवां अंदर बाजार पहुंचा और मजार शरीफ तक गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक नारों से माहौल गूंजता रहा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत फूल-मालाओं से किया। कार्यक्रम को लेकर तरवां टीओपी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर अंचल अधिकारी प्रकाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नीरज कुमार और एसआई सुभाष यादव सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने की अपील की। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि एवं शिक्षाप्रेमी क्रांतिवीर शर्मा, 20 सूत्री सदस्य मो. आरिफ हुसैन, समाजसेवी मो. परवेज खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।1
- ईद मिलादुन्नबी का आज है पर्व, पैगंबर साहब का जन्म 12 रबी उल अव्वल को मक्का में हुआ। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की रिपोर्ट ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर साल इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख को मनाया जाता है। आज 26 अगस्त 2026 बुधवार को पूरे मुल्क में मनाया जा रहा है। पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम का जन्म 12 रबी उल अव्वल सन् 570 ईस्वी को सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में हुआ1
- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के योमें पैदाइश के मुबारक मौके पर हिसुआ में इस्लाम धर्म से जुड़े लोगों द्वारा जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया गया । पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के योमें पैदाइश के मुबारक मौके पर हिसुआ में इस्लाम धर्म से जुड़े लोगों द्वारा जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया गया ।1
- रात 3 बजे पवन सिंह पहुंचे भरत तिवारी के घर! 😲 भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने देर रात करीब 3 बजे भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की। रात 3 बजे पवन सिंह पहुंचे भरत तिवारी के घर! 😲 भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने देर रात करीब 3 बजे भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार से बातचीत कर अपना समर्थन और संवेदना व्यक्त की। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। #PawanSingh #PawanSinghNews #BharatTiwari #Bhojpur #BhojpuriNews #BiharNews #PawanSinghViral #Bhojpuri1
- उत्तर प्रदेश में पुलिस का हाल देख लीजिएबाबा अब क्या करेंगे?1
- 81 फर्जी SIM का खेल बेनकाब! साइबर अपराधियों को कनेक्शन देने वाला आरोपी गिरफ्तार! #ट्रेंडिंग #फर्जीSIM #CyberCrime #साइबरअपराध #SIMFraud #CyberCriminals #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #PoliceAction #CrimeAlert #SadhnaNewsBihar1
- चीनी की कीमतों में बदलाव को लेकर बाजार में चर्चा तेज है। चीनी रोजमर्रा की जरूरत की चीज है, इसलिए इसके भाव में होने वाला बदलाव सीधे घर के बजट पर असर डाल सकता है। चीनी की कीमतों में बदलाव को लेकर बाजार में चर्चा तेज है। चीनी रोजमर्रा की जरूरत की चीज है, इसलिए इसके भाव में होने वाला बदलाव सीधे घर के बजट पर असर डाल सकता है।1
- मानपुर–सलेमपुर बाईपास स्थित मां चामुण्डा देवी मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां वर्षभर पूजा होती है, जबकि नवरात्र और सावन में विशेष आयोजन किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां चामुण्डा, मां दुर्गा का शक्ति स्वरूप हैं। भक्त उन्हें शक्ति, साहस और नकारात्मक शक्तियों के विनाश की देवी मानते हैं। मां चामुण्डा देवी मां दुर्गा के उग्र स्वरूपों में से एक मानी जाती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार उनका नाम चंड और मुंड नामक असुरों के वध से जुड़ा है, इसलिए उन्हें चामुण्डा कहा गया। उन्हें शक्ति, साहस और नकारात्मक शक्तियों के विनाश की देवी के रूप में पूजा जाता है। आपके मानपुर–सलेमपुर बाईपास स्थित मां चामुण्डा देवी मंदिर के समाचार में यह जानकारी इस तरह जोड़ी जा सकती है: “मान्यता है कि मां चामुण्डा देवी शक्ति का स्वरूप हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। मंदिर में विशेष रूप से नवरात्र, सावन तथा अन्य धार्मिक अवसरों पर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सावन के अंतिम मंगलवार को होने वाला सावन महोत्सव भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र रहता है। इस दौरान मां का विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना, झूला एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है।”1