जिलाधिकारी की अध्यक्षता जिला श्रम बन्धु समिति, बाल श्रम उन्मूलन जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई सम्पन्न पीलीभीत सूचना विभाग 26 अगस्त 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गाँधी सभागार में कल देर शाम जिला श्रम बन्धु समिति एवं बाल श्रम उन्मूलन जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सम्मानित सदस्यगंण उपस्थित रहे। बैठक में जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकला द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना व प्रधानमंत्री लघु व्यापारी योजना (पेंशन योजना) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि यह योजना 18 से 40 वर्ष के श्रमिकों हेतु संचालित है। उक्त योजना के अन्र्तगत श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन किसी भी जनसुविधा केन्द्र से करा सकते है। इस योजना के अन्र्तगत श्रमिक की आयु 60 वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त न्यूनतम रू. 3000/- मासिक की दर से श्रमिक को पेंशन मिलेगी तथा उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धी जानकारी एवं श्रमिक पंजीयन कराये जाने की जानकारी दी गयी तथा किसी भी प्रतिष्ठान/दुकान में व निर्माण स्थल पर 18 वर्ष से कम आयु के बाल/किशोर श्रमिकों से श्रम न कराये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये गये कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये तथा प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना व प्रधानमंत्री लघु व्यापारी योजना (पेंशन योजना) में प्रचार-प्रसार व पंजीयन कराने हेतु नगर पालिका, नगर पंचायत ब्लॉक स्तर पर लगाये जाने के निर्देश दिये गये है।

- BJP भगवान राम की बात करती है…और चंदा भी चोरी करती है” ◆ बिहार के वायरल बॉय आदित्य ने कहा1
- छात्र आंदोलन में छात्रों ने नया नारा आजाद किया है और वह कहते हैं कि पहले लड़े थे गौरव से अब लड़ेंगे चोरों से1
- डंडियां नवाजिश अली में सड़क जर्जर। ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग आवागमन में परेशान। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव डंडियां नवाजिश अली में सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से स्कूली बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है। बारिश के मौसम में गड्डों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। बुजुर्गों को भी इस सड़क पर चलने में काफी दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीण बेदराम, रामप्रता, रामकुमार, अमरपाल, ओमपाल, जगदीश, अमित, लीलावती और अनीता ने बताया कि वे सड़क की मरम्मत के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को आवागमन में राहत मिल सके।1
- Post by Arun Rana1
- प्रेस विज्ञप्ति-2 रक्षाबंधन पर सुरक्षा का उपहार,परिवहन विभाग ने भाइयों को बांटे हेलमेट, बहनों और माताओं ने ली शपथ पीलीभीत सूचना विभाग 26 अगस्त 2026/रक्षाबंधन के पावन अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से एक अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली। बुधवार को विभाग द्वारा आसाम रोड फ्लाईओवर के समीप एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बहनों की ओर से भाइयों को सुरक्षा के रूप में हेलमेट का उपहार देना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने मार्ग से गुजर रही बहनों और माताओं के साथ जा रहे भाइयों तथा बेटों को रोककर उन्हें हेलमेट भेंट किए। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों को सुरक्षा कवच के रूप में हेलमेट प्रदान किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज तो सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट उपहार स्वरूप दिया गया है, लेकिन भविष्य में यदि वे बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए तो नियमनुसार सख्त चालान की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने वहां मौजूद बहनों और माताओं को एक विशेष शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी से यह संकल्प दिलवाया कि वे भविष्य में अपने भाइयों और पुत्रों को घर से बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन लेकर बाहर नहीं निकलने देंगी और हमेशा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देंगी। इस मौके पर परिवहन विभाग का समस्त स्टाफ और प्रवर्तन दल के कर्मचारी भी मौजूद रहे।2
- अमरिया में ईद मिलादुन्नबी पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने निकाला जुलूसे मोहम्मदी1
- अमरिया क्षेत्र में ईद मिलाद -उन-नबी की रौनक, सुंदर पार्क और सजावट देखने पहुंच रहे लोग1
- Big Breaking ⛓️💥 नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं. Big Breaking ⛓️💥 नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं.1