logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला कलक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया व्यापक निरीक्षण *पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता को चार्जशीट देने के निर्देश* चित्तौड़गढ़, 19 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 18 एवं 19 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय विशेष पाइपलाइन लीकेज एवं हैंडपंप सुधार अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही की गई। अभियान के अंतर्गत जिले के 11 उपखण्डों में कुल 56 ग्रामों को चिन्हित कर वहां पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत एवं हैंडपंपों के सुधार कार्य प्राथमिकता से संपादित किए गए। इस विशेष अभियान के दौरान जिला कलक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर सहित सभी उपखण्ड अधिकारियों तहसीलदारों एवं पीएचडी के अधिकारी कर्मचारियों ने शनिवार एवं रविवार को संबंधित ग्रामों का दौरा कर जमीनी स्तर पर कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर ही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समर कंटीजेंसी प्लान, जल जीवन मिशन (JJM) तथा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अभियान के तहत जिला कलक्टर द्वारा चित्तौड़गढ़ शहर स्थित 15 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्लांट की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण प्रक्रिया एवं वितरण व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सेगवा हाउसिंग बोर्ड सी-ब्लॉक क्षेत्र में उपभोक्ताओं द्वारा पेयजल आपूर्ति में अनियमितता की शिकायत सामने आने पर जिला कलक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध कार्य में लापरवाही बरतने पर चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अभियान के तहत किए गए कार्यों से जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने के साथ ही आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

16 hrs ago
user_Alert Nation News
Alert Nation News
चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
16 hrs ago
2452f363-5219-4ac8-886f-376ecef54d4c

जिला कलक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया व्यापक निरीक्षण *पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता को चार्जशीट देने के निर्देश* चित्तौड़गढ़, 19 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 18 एवं 19 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय विशेष पाइपलाइन लीकेज एवं हैंडपंप सुधार अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा व्यापक स्तर

b848fa4a-fce2-49d4-aa00-4e9fc4e756b1

पर कार्यवाही की गई। अभियान के अंतर्गत जिले के 11 उपखण्डों में कुल 56 ग्रामों को चिन्हित कर वहां पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत एवं हैंडपंपों के सुधार कार्य प्राथमिकता से संपादित किए गए। इस विशेष अभियान के दौरान जिला कलक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर सहित सभी उपखण्ड अधिकारियों

f598c360-1b37-4253-beb5-24c60ce16e21

तहसीलदारों एवं पीएचडी के अधिकारी कर्मचारियों ने शनिवार एवं रविवार को संबंधित ग्रामों का दौरा कर जमीनी स्तर पर कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर ही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समर कंटीजेंसी प्लान,

8ecd7ea2-c464-4be8-8f0e-95987d6a7e92

जल जीवन मिशन (JJM) तथा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अभियान के तहत

d5c2c657-dc5b-4362-96f0-797ae0bdea2e

जिला कलक्टर द्वारा चित्तौड़गढ़ शहर स्थित 15 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्लांट की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण प्रक्रिया एवं वितरण व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सेगवा हाउसिंग बोर्ड सी-ब्लॉक क्षेत्र में उपभोक्ताओं द्वारा पेयजल आपूर्ति में अनियमितता की

be270b80-e713-4077-96ce-a6c6c8646a70

शिकायत सामने आने पर जिला कलक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध कार्य में लापरवाही बरतने पर चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए

1c0e8f5d-d1ee-44be-b468-395eb42fb934

कि वे फील्ड में नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अभियान के तहत किए गए कार्यों से जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने के साथ ही आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 🌷🙏🙏🏼SRI LAKSHMINATH BHAGVAN SIV SANKAR JI VASAKRAJ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH JI 🌺 AAPKI JAY HO AAP Hi HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 OM SIVAY NAMAH 🌺🙏🏽🌷💖
    1
    🌷🙏🙏🏼SRI LAKSHMINATH BHAGVAN SIV SANKAR JI VASAKRAJ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH JI 🌺 AAPKI JAY HO AAP Hi HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 OM SIVAY NAMAH 🌺🙏🏽🌷💖
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • निंबाहेड़ा शहर की अटल नगर कॉलोनी के रहवासियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र में बढ़ते असुरक्षित माहौल, हिंसक कुत्तों के आतंक, मारपीट की घटना तथा सड़क पर बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर को लेकर ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी के एक निजी मकान में 5 से 10 कुत्ते पाल रखे हैं, जो आए दिन राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला करते रहते हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। रहवासियों के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उक्त परिवार के कुत्तों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिससे एक युवक बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान परिवार की कुछ महिलाओं और उनके साथ मौजूद युवकों ने पीड़ित युवकों के साथ डंडों व हाथों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। कॉलोनीवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित परिवार ने अपने मकान के बाहर सड़क पर मनमाने तरीके से अवैध स्पीड ब्रेकर बना रखा है, जो नियमों के विपरीत है। इसके कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रहवासियों का कहना है कि उक्त परिवार किराए से निवास कर रहा है तथा उनके कुत्तों और मनमानी गतिविधियों के कारण मोहल्ले का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में लगातार तनाव और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, सड़क पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर को तुरंत हटाया जाए, हिंसक कुत्तों को क्षेत्र से हटवाया जाए तथा जनहित में आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस संबंध में नगर परिषद के अतिक्रमण प्रभारी मनीष सिंगोलिया ने कहा कि यदि सड़क पर अवैध रूप से जालियां या अन्य निर्माण किया गया है तो इसकी लिखित शिकायत आयुक्त को दी जाए। आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुत्तों के हमले के मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने तथा अवैध स्पीड ब्रेकर के संबंध में सहायक अभियंता द्वारा जांच किए जाने की बात कही। उधर, कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई के बजाय औपचारिक जवाब देकर मामले से पल्ला झाड़ा जा रहा है। मोहल्ले के 20 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।
    1
    निंबाहेड़ा शहर की अटल नगर कॉलोनी के रहवासियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र में बढ़ते असुरक्षित माहौल, हिंसक कुत्तों के आतंक, मारपीट की घटना तथा सड़क पर बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर को लेकर ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी के एक निजी मकान में 5 से 10 कुत्ते पाल रखे हैं, जो आए दिन राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला करते रहते हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
रहवासियों के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उक्त परिवार के कुत्तों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिससे एक युवक बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान परिवार की कुछ महिलाओं और उनके साथ मौजूद युवकों ने पीड़ित युवकों के साथ डंडों व हाथों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
कॉलोनीवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित परिवार ने अपने मकान के बाहर सड़क पर मनमाने तरीके से अवैध स्पीड ब्रेकर बना रखा है, जो नियमों के विपरीत है। इसके कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
रहवासियों का कहना है कि उक्त परिवार किराए से निवास कर रहा है तथा उनके कुत्तों और मनमानी गतिविधियों के कारण मोहल्ले का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में लगातार तनाव और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है।
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, सड़क पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर को तुरंत हटाया जाए, हिंसक कुत्तों को क्षेत्र से हटवाया जाए तथा जनहित में आवश्यक कदम उठाए जाएं।
इस संबंध में नगर परिषद के अतिक्रमण प्रभारी मनीष सिंगोलिया ने कहा कि यदि सड़क पर अवैध रूप से जालियां या अन्य निर्माण किया गया है तो इसकी लिखित शिकायत आयुक्त को दी जाए। आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुत्तों के हमले के मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने तथा अवैध स्पीड ब्रेकर के संबंध में सहायक अभियंता द्वारा जांच किए जाने की बात कही।
उधर, कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई के बजाय औपचारिक जवाब देकर मामले से पल्ला झाड़ा जा रहा है। मोहल्ले के 20 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    1
    Post by PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    user_PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    पत्रकार भादेसर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    1
    Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    user_Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Farmer कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • छोटी सादड़ी मेवाड़ मालवा की धरती पर गोकुलधाम सोसायटी निंबाहेड़ा रोड छोटी सादड़ी में मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया स्थानीय युवाओं बुजुर्गों द्वारा तक प्रयास के बाद लगभग 40 जोड़ों का पंजीयन हुआ सुबह से ही मेहमानों का आना जाना शुरू हो गया था पंडित द्वारा मंत्र आचार्य द्वारा पाणिग्रहण संस्कार करवाया गया इस अवसर पर उदयपुर नीमच निंबाड़ा प्रतापगढ़ मनासा आदि गांव से शिक्षाविद समाजसेवी राजनीति के से जुड़े एवं समाज से जुड़े वरिष्ठ जन् मौजूद रहे
    4
    छोटी सादड़ी मेवाड़ मालवा की धरती पर गोकुलधाम सोसायटी निंबाहेड़ा रोड छोटी सादड़ी में मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया स्थानीय युवाओं बुजुर्गों द्वारा तक प्रयास के बाद लगभग 40 जोड़ों का पंजीयन हुआ सुबह से ही मेहमानों का आना जाना शुरू हो गया था पंडित द्वारा मंत्र आचार्य द्वारा पाणिग्रहण संस्कार करवाया गया इस अवसर पर उदयपुर नीमच निंबाड़ा प्रतापगढ़ मनासा आदि गांव से शिक्षाविद समाजसेवी राजनीति के से जुड़े एवं समाज से जुड़े वरिष्ठ जन् मौजूद रहे
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by सुनील कुमार खटीक
    1
    Post by सुनील कुमार खटीक
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Video Creator डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.