मध्य प्रदेश के महू से दिल दहला देने वाला मामला… मानपुर डबल मर्डर केस में घायल का बड़ा खुलासा मध्य प्रदेश के महू के मानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डबल मर्डर केस ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। इस घटना में घायल युवक ने जो खुलासा किया है, वो चौंकाने वाला है। घायल के मुताबिक, आरोपियों ने पहले उन्हें रास्ते में रोका… फिर जानबूझकर टक्कर मारी… और इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस वारदात के पीछे की वजह क्या है—ये अभी साफ नहीं हो पाया है। सवाल ये उठता है कि आखिर कब तक इस तरह की घटनाएं लोगों की जान लेती रहेंगी? और क्या कानून का डर अब खत्म होता जा रहा है?
मध्य प्रदेश के महू से दिल दहला देने वाला मामला… मानपुर डबल मर्डर केस में घायल का बड़ा खुलासा मध्य प्रदेश के महू के मानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डबल मर्डर केस ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। इस घटना में घायल युवक ने जो खुलासा किया है, वो चौंकाने वाला है। घायल के मुताबिक, आरोपियों ने पहले उन्हें रास्ते में रोका… फिर जानबूझकर टक्कर मारी… और इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस वारदात के पीछे की वजह क्या है—ये अभी साफ नहीं हो पाया है। सवाल ये उठता है कि आखिर कब तक इस तरह की घटनाएं लोगों की जान लेती रहेंगी? और क्या कानून का डर अब खत्म होता जा रहा है?
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- 📰 विस्तृत खबर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के मूसा खेड़ी मयूर नगर पावर हाउस के पास नगर क्षेत्र में स्थित ‘न्यू लाइफ’ नामक प्राइवेट हॉस्पिटल एक बड़े विवाद में घिर गया है। जानकारी के अनुसार इस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन 30 मार्च को समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद अस्पताल का संचालन लगातार जारी रखा गया। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि जब इस पूरे मामले को लेकर मीडिया टीम अस्पताल पहुंची और संचालक से सवाल किए, तो उन्होंने जवाब देने के बजाय मीडिया के साथ अभद्र व्यवहार किया और सवालों से बचते नजर आए। इस घटना ने न केवल पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए, बल्कि अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी संदेह उत्पन्न किया है। मामले की शिकायत संबंधित महिला स्वास्थ्य अधिकारी से की गई, लेकिन आरोप है कि उनकी ओर से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि कहीं न कहीं जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही या मिलीभगत के चलते ऐसे अस्पताल संचालित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई ऐसे अस्पताल और क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जिनके पास न तो वैध लाइसेंस है और न ही योग्य डॉक्टर या प्रशिक्षित स्टाफ। ऐसे में अगर किसी मरीज के साथ कोई अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा—यह एक बड़ा सवाल बनकर सामने आया है। यह पूरा मामला स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। आम जनता ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अवैध अस्पतालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।3
- पुलिस भी अब हुई हाईटेक और ड्रोन से करने लगी पिक अवर में निगरानी विजयनगर चौराहा इंदौर इंदौर में पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से विजय नगर, रेडिसन, रोबोट चौराहा और स्टार चौराहा क्षेत्र में निगरानी की गई, पीक आवर्स के दौरान यातायात पुलिस ने मुस्तैदी से ट्रैफिक व्यवस्था संभाली1
- मई में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप1
- हवाबाज, रील बाज और जानलेवा शौकीन रैपर शाहाबाद और कार मालिक आशुतोष को पुलिस ने करा गिरफ्तार किया.. * देखिए पूरी खबर * संपर्क : सुदेश गुप्ता * 9201770 2771
- इंदौर में नगर निगम की महिला सब इंजीनियर और क्षेत्री पार्षद के बीच में हुआ विवाद वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद राहुल जायसवाल ने आपत्ति दर्ज कराई सब इंजीनियर मनीषा राणा ने कहा उनकी कोई गलती नहीं है अधिकारी ने कहा कि 1 महीने पहले ही जॉन पर पदस्थ हुई हूं निगम झोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल के ऑफिस में हुई जमकर बहस नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष केदार यादव भी मौके पर पहुंचे एंकर इंदौर में फिर एक बार क्षेत्र पार्षद और नगर निगम जोन में पदस्थ महिला इंजीनियर के बीच कार्य को लेकर विवाद सामने आया है विवाद इतना बढ़ गया कि जॉन के झोनल अधिकारी के कार्यालय में फटे हुए दस्तावेज भी नजर आए हैं। वियो दरअसल पूरा मामला किला मैदान चौराहे पर स्थित जोन क्रमांक 1 मैं पार्षद वार्ड क्रमांक 9 के राहुल जायसवाल से जुड़ा हुआ है बताया जा रहा है कि नगर निगम जीवन पर सदस्य सब इंजीनियर मनीष राणा के बीच कार्य को लेकर कहां सुनी हुई थी जहां पर जोन अधिकारी विनोद अग्रवाल के ऑफिस में काफी तीखी बहस हुई। वार्ड क्रमांक 9 में आने वाले गाडरखेड़ी क्षेत्र में देने लाइन का काम नहीं होने को लेकर पार्षद राहुल जायसवाल के द्वारा लापरवाही का आरोप लगाया गया साथी ठेकेदार पर दबाव बनाकर कार्य अधूरा छोड़ने के भी आरोप लगाए गए लेकिन पूरा मामले में विवाद काफी तूल पकड़ चुका था और अधिकारी के ऑफिस में ही दस्तावेज भी खड़े गए हैं जो कि उनके ऑफिस में नजर आ रहे थे फिलहाल अफसर का कहना है कि उनका किसी तरह का कोई विवाद नहीं है वह एक महीने पहले ही यहां पर आई है और कार्यभार संभाला है अधिकारियों का कहना है कि जो भी लापरवाही होगी उसे अनुसार कार्रवाई की जाएगी साथ ही जानकारी लगते ही कर्मचारी संघ के अध्यक्ष केदार यादव भी मौके पर पहुंचे उन्होंने भी पार्षद के रवैया पर आपत्ति व्यक्त करते हुए अधिकारियों से पूर्व मामले में चर्चा करने की बात कही है। बाइट राहुल जयसवाल वार्ड क्रमांक 9 पार्षद इंदौर बाइट मनीष राणा सब इंजीनियर नगर निगम इंदौर बाइट विनोद अग्रवाल जोनल अधिकारी इंदौर1
- मध्य प्रदेश के mhow से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सुबह के समय खुलेआम तलवार लहराकर हमला करने की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सरेआम तलवार से वार किया और मौके से फरार हो गया। लेकिन… कहानी में ट्विस्ट यहीं आता है। किशनगंज पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज कुछ घंटों के अंदर ही आरोपी को धर दबोचा। पुलिस की इस फुर्तीली कार्रवाई से साफ है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं… और अपराधी ज्यादा देर तक बच नहीं सकता। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।1
- Post by राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 1001
- इंदौर में विज्ञापन के माध्यम से लुभावने वादे कर की लाखों रुपए की ठगी यूट्यूब विज्ञापन से 'इन्वेस्टमेंट' की ठगी मुरैना के युवक से जालसाजों ने ऐंठे 3 लाख रुपये मुनाफे के जाल में फंसा फरियादी भंवरकुआं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस एंकर: इंदौर में ऑनलाइन ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ यूट्यूब पर दिखाए गए एक विज्ञापन ने युवक की मेहनत की कमाई हड़प ली। भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहने वाले मुरैना के युवक को एक विदेशी कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। वीओ पुलिस के मुताबिक ठगी का शिकार हुए फरियादी रामप्रीत गुर्जर मूलतः मुरैना के रहने वाले हैं और फिलहाल भंवरकुआं क्षेत्र में रहकर पढ़ाई या काम कर रहे हैं। रामप्रीत ने यूट्यूब पर 'Capital Group Capital Income Builder' नामक कंपनी का एक लुभावना विज्ञापन देखा था। इस पर क्लिक करते ही वह एक ऐसी वेबसाइट पर पहुँचे जहाँ कम समय में पैसा दोगुना करने के दावे किए जा रहे थे।जालसाजों ने रामप्रीत से संपर्क कर उन्हें ऊंचे रिटर्न का झांसा दिया। रामप्रीत उनकी बातों में आ गए और अलग-अलग किस्तों में कुल 3 लाख रुपये निवेश कर दिए। लेकिन जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगना चाहा, तो ठगों ने और रुपयों की मांग शुरू कर दी। ठगी का अहसास होते ही रामप्रीत ने भंवरकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस अब उन खातों की जांच कर रही है जिनमें पैसा ट्रांसफर किया गया था। बाइट: प्रियंका डोडवे (एडिशनल डीसीपी, इंदौर)1