Shuru
Apke Nagar Ki App…
वन विभाग ने सुझ बुझ से मोहगांव में वन्यजीव के बिजली करंट से शिकार विफल पांच किलो जी आई तार जप्त बड़ी सफलता डिंडोरी वन परिक्षेत्र के सामान्य वन मण्डल अधिकारी श्री अशोक कुमार सोलंकी एस डी ओ श्री सुरेंद्र जाटव रेंजर श्रीअतुल बघेल वनपरिक्षैत्र सहायक नितिन मार्को वैन रक्षक बलीराम उसके, टेक सिंह सुरक्षा सचिव वीरेंद्र उरैती जी विशेष रूप से योगदान रहा है, विभाग की अपील है कि वन्य प्राणी संरक्षण में अपनी विशेष योगदान दें ऐसे परिस्थिति में विभाग को सूचना दें
Santosh Ahirwar
वन विभाग ने सुझ बुझ से मोहगांव में वन्यजीव के बिजली करंट से शिकार विफल पांच किलो जी आई तार जप्त बड़ी सफलता डिंडोरी वन परिक्षेत्र के सामान्य वन मण्डल अधिकारी श्री अशोक कुमार सोलंकी एस डी ओ श्री सुरेंद्र जाटव रेंजर श्रीअतुल बघेल वनपरिक्षैत्र सहायक नितिन मार्को वैन रक्षक बलीराम उसके, टेक सिंह सुरक्षा सचिव वीरेंद्र उरैती जी विशेष रूप से योगदान रहा है, विभाग की अपील है कि वन्य प्राणी संरक्षण में अपनी विशेष योगदान दें ऐसे परिस्थिति में विभाग को सूचना दें
More news from Dindori and nearby areas
- जनपद पंचायत शाहपुरा2
- शहडोल:ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास, राज्य मेरिट सूची में बनाई जगह*1
- NH-43 टोल प्लाजा के पास अवैध कोयला कारोबार जारी, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप शहडोल जिले में NH-43 टोल प्लाजा के पास खुलेआम अवैध कोयले का कारोबार चलने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग अंतर्गत शहडोल जिले में NH-43 टोल प्लाजा के पास अवैध गतिविधियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार यहां खुलेआम कोयले का अवैध कारोबार किया जा रहा है, साथ ही अवैध रूप से ईंट भट्टों में कोयले का उपयोग कर ईंट पकाई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा काम पुलिस प्रशासन की सहमति से चल रहा है, जिसके चलते संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं खनिज विभाग की निष्क्रियता भी सवालों के घेरे में है। क्षेत्र में इस तरह के अवैध कारोबार से न केवल शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। बावजूद इसके प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि इस मामले में तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके। रिपोर्ट: रिपोर्टर योगेश कुमार, शहडोल संभाग (मप्र)1
- Post by Salim khan1
- अभियोजन,कार्यालय जिला मंडला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बहुचर्चित बबलू पंडा हत्याकांड में अपर सत्र न्यायालय निवास ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने मामले के सातों आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है1
- *कवर्धा में नारी शक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन* *महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर* कवर्धा, 15 अप्रैल 2026। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कबीरधाम जिले में “नारी शक्ति सम्मेलन” का आयोजन वीर सावरकर भवन, कवर्धा में किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले विशेष संसद सत्र तथा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा पाण्डेय, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल, श्रीमती पूर्णिमा मनिराम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्रीमती अनिता धुर्वे, जनपद सदस्य श्रीमती बिमला साहू, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती गौरी साहू, श्रीमती नीतू मिश्रा, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती सीमा केशरवानी, श्रीमती द्रोपती मानिमपुरी, श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, श्रीमती मधु तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी, परियोजना अधिकारी रीना ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, नारी शक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण हुआ है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करता है, जिससे उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर मिलेगा। यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए। पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे इन अवसरों का लाभ उठाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं, ऐसे में राजनीति में भी उन्हें समान अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है, जो इस अधिनियम के माध्यम से संभव होगा। *पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत दिलाई शपथ* कार्यक्रम के दौरान पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं को कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण, संतुलित आहार अपनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। *विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी* पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें संतुलित आहार और पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित कर महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में तैयार की गई खेल सामग्री की भी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी शैक्षणिक एवं मनोरंजक सामग्रियों को प्रस्तुत किया ।2
- मंडला - बबैहा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर, 1 की मौत तेज रफ्तार का कहर, बबैहा पुल पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। हादसे में एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल। महिला पुल पर गिरी, पुरुष नीचे गिरा। पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात वाहन की तलाश जारी। इलाके में अफरा-तफरी।1
- Post by India news Reporter1