युवती ने लगाया तीन साल से शोषण व मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर तीन वर्षों से बहला-फुसलाकर शोषण करने, नशीला पदार्थ देने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में युवती ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को आरोपी उसे अपने साथ ले गया और कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर एक निजी अस्पताल की तीसरी मंजिल के शौचालय में बंद कर दिया। सफाई कर्मचारी द्वारा देखे जाने पर उसे बाहर निकाला गया और परिजनों को सूचना दी गई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर अगले दिन सुबह आरोपी अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंचा, जहां गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। युवती का कहना है कि स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उसने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- शेर को मिला सवा शेर1
- नगीना बढ़ापुर मार्ग पर प्राइवेट बस ने विपरीत दिशा में आ रही बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार पति पत्नी की मौत पुलिस ने बस को कब्जे मे लेकर कार्रवाई शुरू की।1
- जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद बुंदकी रोड पर अचानक पेड़ गिर गया गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया। लोगो के चोट आई जिसके बाद उपचार के लिए पहुचाया अस्पताल वही लोगो ने कहा कई बार बताया गया था इस पेड़ की जर्जर हालत के बारे में अधिकारियों को परन्तु नही दिया ध्यान।1
- गंगा बैराज पर बाढ़ से निपटने की रिहर्सल एनडीआरएफ और प्रशासन की संयुक्त मॉक ड्रिल बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष बाढ़ आपातकाल की तैयारी को परखने के लिए गंगा बैराज पर मंगलवार दोपहर जिला स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यह अभ्यास जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ) और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सायरन बजते ही एनडीआरएफ की टीम मोटरबोट से “बाढ़ प्रभावित” क्षेत्र में पहुंची और फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। घायलों को एंबुलेंस से अस्थायी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभ्यास में स्वास्थ्य, पुलिस, फायर, होमगार्ड व राजस्व विभाग की टीमें पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहीं। समापन पर आपदा मित्रों को लाइफ जैकेट वितरित किए गए। प्रशासन ने बताया कि ऐसे अभ्यास आपदा के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जरूरी हैं।1
- अमरोहा। गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी रोड पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा देखा। घटना गांव शाहपुर के पास की है, जहां सुबह करीब 6:30 बजे राहगीरों ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतका के सिर और आंख के पास गहरे जख्म के निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि महिला की किसी अन्य स्थान पर बेरहमी से हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहाँ फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस की टीमें मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई हैं1
- जमीन पर कब्जा करने वाले दबंगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को पीड़िता पहुंची जिलाधिकारी कार्यालय बोली साहब मेरी रिपोर्ट की जाए दर्ज1
- एक बार call करें 100% समस्या ka समाधान1
- “भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पा रहीं पानी की टंकियां” — अखिलेश यादव1