बच्चों के भविष्य और शिक्षकों की परेशानी को लेकर मुखिया हुई भावुक, तीन कमरों में 10 वीं तक की पढ़ाई, सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोड़ेदाग की बदहाल भवन व्यवस्था बच्चों की पढ़ाई में बड़ी बाधा बन रही है। विद्यालय में कक्षा एक से 10वीं तक की पढ़ाई संचालित होती है, लेकिन विद्यार्थियों के लिए महज तीन कमरे ही उपलब्ध हैं। ऐसे में बच्चों को बैठाने और कक्षाओं का संचालन करने में शिक्षकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। पर्याप्त कमरे नहीं होने के कारण विद्यालय में पढ़ाई का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। अनुपात के अनुसार शिक्षक भी नहीं हैं उसके बाजूद शिक्षक सभी कक्षाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्यालय भवन की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर पड़ सकता है। विद्यालय की इस समस्या को देखते हुए पंचायत की मुखिया फ्लोरेंस देवी और प्रधानाध्यापक मनमोहन मिश्रा लंबे समय से विद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। उनके प्रयास से पांच कमरों के विद्यालय भवन निर्माण की योजना आई है, लेकिन विभागीय स्तर पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे विद्यालय प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधि चिंतित हैं। इसी मांग को लेकर बुधवार को मुखिया फ्लोरेंस देवी ने आंख में आंसू लिए विधायक जिग्गा सुसारन होरो से मुलाकात की। मुखिया ने विधायक को विद्यालय की स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द भवन निर्माण कार्य शुरू कराने की गुहार लगाई। बच्चों के भविष्य और शिक्षकों की परेशानी को लेकर मुखिया भावुक भी हो उठीं। विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखिया को जल्द विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अब विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को उम्मीद है कि पांच कमरों का भवन जल्द धरातल पर उतरेगा और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

- पाखर लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ हुसैन बाबलू ने खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल को ज्ञापन सौंपकर माइनिंग चालान में दर्ज दूरी की विसंगति को दूर करने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, पाखर माइंस से हेंसल साइडिंग के बीच चालान में दर्ज की गई दूरी वास्तविक सड़क मार्ग की तुलना में काफी कम दर्शाई गई है। पाखर लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ हुसैन बाबलू ने खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल को ज्ञापन सौंपकर माइनिंग चालान में दर्ज दूरी की विसंगति को दूर करने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, पाखर माइंस से हेंसल साइडिंग के बीच चालान में दर्ज की गई दूरी वास्तविक सड़क मार्ग की तुलना में काफी कम दर्शाई गई है।1
- कार्तिक उरांव कॉलेज में शिक्षक दिवस का जश्न, युवती के रूप में युवक के डांस ने लूटी महफिल कार्तिक उरांव कॉलेज में शिक्षक दिवस का जश्न, युवती के रूप में युवक के डांस ने लूटी महफिल1
- सिसई विधानसभा विधायक के ऊपर लगाए गए गंभीर आरोप NGT लगने के बाद भी... हड़िया (Haria): बेच रही महिलाओं को प्रशासन के द्वारा पकड़ा जाता है और अवैध बालू का कारोबार हो रहा है इस पर प्रशासन मौन क्यों इस पर कार्रवाई क्यों नहीं JLKM पार्टी लगाए गंभीर आरोप1
- लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के सेन्हा पंचायत की हकीकत देखिये चमरा लिंडा जी लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के सेन्हा पंचायत की हकीकत देखिये चमरा लिंडा जी1
- सोनमेर मंदिर में एक बार जरूर आएं.? #shorts #shortvideo #jaishreeram #hanuman #viralvideo #mandir1
- एमएमडीआर संशोधन के विरोध में 19 को धारना, झामुमो ने बनाई रणनीति। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर बुधवार को झामुमो प्रखंड समिति कर्रा की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गयी। झामुमो की ओर से राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर 19 सितंबर को धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है। बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा की एमएमडीआर संशोधन विधेयक से जुड़े प्रावधानों और उसके संभावित प्रभाव को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के राजस्व हित और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर 19 सितंबर के कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी जरूरी है। झामुमो नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पंचायत और गांव स्तर पर संपर्क अभियान चलाकर 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख फिरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा, किसान मोर्चा जिला सचिव महादेव मुंडा, क्रीड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाहन, प्रखंड सचिव विनोद उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष मार्शल होरो, राजेश मुंडा, बमरजा पंचायत अध्यक्ष लाल मुंडा तथा उपमुखिया अजित उरांव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- लोहरदगा सदर अस्पताल में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू झारखंड स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से बात करते1
- जब हजारों जानें चली गईं, तब खुली नेताओं की आंखें.? #shorts #shortvideo #viralvideo #road #gadi #new1
- हजारीबाग में गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद1