logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहपुर में बाइक भिड़ंत में युवक की मौत सीएचसी में हंगामा कर डॉक्टरों से मारपीट रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर फतेहपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में घायलों के साथ पहुंचे लोगों ने हंगामा किया और चिकित्सकों व कर्मचारियों से अभद्रता का प्रयास किया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा निवासी ज्ञानवेंद्र उर्फ शुभम वर्मा (25) बुधवार देर रात ग्राम मिठवारा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वह अपने रिश्तेदार आशुतोष और नैंसी के साथ बाइक पर थे। मिठवारा-बिहुरा मार्ग पर ग्राम खैरातपुर के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में ज्ञानवेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार इमलीपुर निवासी सचिन व राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आशुतोष और नैंसी को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ज्ञानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। एंबुलेंस समय पर न मिलने से आक्रोशित ज्ञानवेंद्र के साथियों और परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. समीर सिन्हा, फार्मासिस्ट हरगोविंद बैसवार और वार्ड ब्वाय आकाश के साथ गाली-गलौज की। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का प्रयास करने का आरोप है। हंगामा करने वालों ने अस्पताल में आग लगाने की धमकी भी दी और बीच-बचाव करने वालों से भी अभद्रता कर धमकाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक ज्ञानवेंद्र अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया कि हंगामा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।

2 hrs ago
user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

फतेहपुर में बाइक भिड़ंत में युवक की मौत सीएचसी में हंगामा कर डॉक्टरों से मारपीट रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर फतेहपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में घायलों के साथ पहुंचे लोगों ने हंगामा किया और चिकित्सकों व कर्मचारियों से अभद्रता का प्रयास किया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा निवासी ज्ञानवेंद्र उर्फ शुभम वर्मा (25) बुधवार देर रात ग्राम मिठवारा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वह अपने रिश्तेदार आशुतोष और नैंसी के साथ बाइक पर थे। मिठवारा-बिहुरा मार्ग पर ग्राम खैरातपुर के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में ज्ञानवेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार इमलीपुर निवासी सचिन व राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आशुतोष और नैंसी को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ज्ञानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। एंबुलेंस समय पर न मिलने से आक्रोशित ज्ञानवेंद्र के साथियों और परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. समीर सिन्हा, फार्मासिस्ट हरगोविंद बैसवार और वार्ड ब्वाय आकाश के साथ गाली-गलौज की। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का प्रयास करने का आरोप है। हंगामा करने वालों ने अस्पताल में आग लगाने की धमकी भी दी और बीच-बचाव करने वालों से भी अभद्रता कर धमकाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक ज्ञानवेंद्र अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया कि हंगामा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आंदोलन थमने के बाद छात्र छात्राओं को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है अगर कोई कोई छात्र भी अगर रोड पर दिख जा रही है तो उसके ऊपर पुलिस वाले जेंट्स पुलिस वाले लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं धक्का मुक्ति कर के रोड गिरा कर मार रहे है यह कहां का अत्याचार है
    1
    आंदोलन थमने के बाद छात्र छात्राओं को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है अगर कोई कोई छात्र भी अगर रोड पर दिख जा रही है तो उसके ऊपर पुलिस वाले जेंट्स पुलिस वाले लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं धक्का मुक्ति कर के रोड गिरा कर मार रहे है यह कहां का अत्याचार है
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाराबंकी पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का खुलासा किया है। स्वाट/सर्विलांस और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 9 लाख 11 हजार 180 रुपये नकद, एक लोहे की तिजोरी और घटना में इस्तेमाल की गई साइकिल बरामद की गई है।यह घटना 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुई थी। ओम सांई फिलिंग स्टेशन (ग्राम दलसराय) के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पेट्रोल पंप के ऑफिस के बगल के स्टोर रूम से लॉकर में रखा तेल बिक्री का कैश, लॉकर सहित अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया था। इस शिकायत के आधार पर रामनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, अर्पित विजयवर्गीय ने घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में, गुरुवार को संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का खुलासा किया। पुलिस ने मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा, निवासी तारापुर गुमान, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया।अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई तिजोरी, 9,11,180 रुपये और घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की गई। पूछताछ और जांच में पता चला कि मोनू विश्वकर्मा दलसराय स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों में हवा भरने का काम करता था। उसे पेट्रोल पंप में रखी तिजोरी के बारे में पहले से जानकारी थी और उसने लालच में आकर चोरी की योजना बनाई थी।घटना वाले दिन, मोनू विश्वकर्मा रात करीब 10 बजे अपने घर से साइकिल पर निकला। उसने पेट्रोल पंप से पहले चकरोड के पास साइकिल खड़ी की और पेट्रोल पंप की बाउंड्री के पास गया। उसने सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी, तिजोरी चुराई और उसे साइकिल से ले जाकर थोड़ी दूर मैदान के पीछे झाड़ियों के बीच मिट्टी में गाड़कर छिपा दिया था।यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करके गुरुवार करीब ढाई बजे अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी।
    1
    बाराबंकी पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का खुलासा किया है। स्वाट/सर्विलांस और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 9 लाख 11 हजार 180 रुपये नकद, एक लोहे की तिजोरी और घटना में इस्तेमाल की गई साइकिल बरामद की गई है।यह घटना 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुई थी। ओम सांई फिलिंग स्टेशन (ग्राम दलसराय) के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पेट्रोल पंप के ऑफिस के बगल के स्टोर रूम से लॉकर में रखा तेल बिक्री का कैश, लॉकर सहित अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया था। इस शिकायत के आधार पर रामनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, अर्पित विजयवर्गीय ने घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में, गुरुवार को संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का खुलासा किया। पुलिस ने मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा, निवासी तारापुर गुमान, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया।अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई तिजोरी, 9,11,180 रुपये और घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की गई। पूछताछ और जांच में पता चला कि मोनू विश्वकर्मा दलसराय स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों में हवा भरने का काम करता था। उसे पेट्रोल पंप में रखी तिजोरी के बारे में पहले से जानकारी थी और उसने लालच में आकर चोरी की योजना बनाई थी।घटना वाले दिन, मोनू विश्वकर्मा रात करीब 10 बजे अपने घर से साइकिल पर निकला। उसने पेट्रोल पंप से पहले चकरोड के पास साइकिल खड़ी की और पेट्रोल पंप की बाउंड्री के पास गया। उसने सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी, तिजोरी चुराई और उसे साइकिल से ले जाकर थोड़ी दूर मैदान के पीछे झाड़ियों के बीच मिट्टी में गाड़कर छिपा दिया था।यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करके गुरुवार करीब ढाई बजे अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जस्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पम्प पर चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी के बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट
    1
    जस्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पम्प पर चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी के बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट
    user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
    संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
    पत्रकार Nawabganj, Barabanki•
    5 hrs ago
  • भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मीतपुर की ग्राम पंचायत निजामुद्दीन पुर में किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे बाबा साहब की कथा सुनने पहुंचे लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया के द्वारा एक सांस्कृतिक मंच का आयोजन किया गया बाबा साहब के नाम प्रोग्राम किया गया जिसका उद्देश्य समाज में पहले अंधविश्वास वह बाबा साहब का जीवन कैसा रहा उन्होंने इस देश में महिलाओं के जीवन के उत्थान के बारे में क्या-क्या कार्य किया यह जमुना प्रसाद कनौजिया के द्वारा बताया गया ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    4
    भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मीतपुर की ग्राम पंचायत निजामुद्दीन पुर में किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे बाबा साहब की कथा सुनने पहुंचे लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया के द्वारा एक सांस्कृतिक मंच का आयोजन किया गया बाबा साहब के नाम प्रोग्राम किया गया जिसका उद्देश्य समाज में पहले अंधविश्वास वह बाबा साहब का जीवन कैसा रहा उन्होंने इस देश में महिलाओं के जीवन के उत्थान के बारे में क्या-क्या कार्य किया यह जमुना प्रसाद कनौजिया के द्वारा बताया गया 
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखनऊ के विकास नगर में झोपड़ पट्टी में आग लगने से सौ से अधिक घर जले लोग अपनो की तलाश में अभी भी जुटे हैं दस से पन्द्रह सैलेंडर आग में दगे
    1
    लखनऊ के विकास नगर में झोपड़ पट्टी में आग लगने से सौ से अधिक घर जले लोग अपनो की तलाश में अभी भी जुटे हैं दस से पन्द्रह सैलेंडर आग में दगे
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Mohd zaid
    2
    Post by Mohd zaid
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *राजधानी लखनऊ के विकास नगर में भीषण अग्निकांड: गैस सिलेंडरों के धमाकों से दहला इलाका, कई झुग्गियां जलकर खाक* 15 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड के पास स्थित एक झुग्गी बस्ती में आज शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते दर्जनों झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ी दहशत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के कुछ ही देर बाद झुग्गियों में रखे छोटे रसोई गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। इन धमाकों की आवाज़ से पूरा इलाका दहल उठा और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से साफ देखा गया। प्रशासनिक मुस्तैदी और राहत कार्य घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुँचीं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास के ट्रैफिक को रोक दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव मदद करने और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। नुकसान का आकलन शुरुआती जानकारी के अनु सार: इस हादसे में 30 से 50 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं। गनीमत यह रही कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि कई परिवारों का सारा सामान जल गया है। दमकलकर्मी अभी भी कूलिंग प्रक्रिया में जुटे हैं ताकि आग दोबारा न भड़के। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या खाना बनाते समय चिंगारी को शुरुआती वजह माना जा रहा है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है ताकि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जा सके।
    4
    *राजधानी लखनऊ के विकास नगर में भीषण अग्निकांड: गैस सिलेंडरों के धमाकों से दहला इलाका, कई झुग्गियां जलकर खाक* 
15 अप्रैल, 2026
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड के पास स्थित एक झुग्गी बस्ती में आज शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते दर्जनों झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।
सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ी दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के कुछ ही देर बाद झुग्गियों में रखे छोटे रसोई गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। इन धमाकों की आवाज़ से पूरा इलाका दहल उठा और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से साफ देखा गया।
प्रशासनिक मुस्तैदी और राहत कार्य
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुँचीं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास के ट्रैफिक को रोक दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव मदद करने और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
नुकसान का आकलन
शुरुआती जानकारी के अनु सार:
इस हादसे में 30 से 50 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं।
गनीमत यह रही कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि कई परिवारों का सारा सामान जल गया है।
दमकलकर्मी अभी भी कूलिंग प्रक्रिया में जुटे हैं ताकि आग दोबारा न भड़के।
आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या खाना बनाते समय चिंगारी को शुरुआती वजह माना जा रहा है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है ताकि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जा सके।
    user_Raghvendra singh
    Raghvendra singh
    Voice of people Fatehpur, Barabanki•
    19 hrs ago
  • पत्रकार रामजी दीक्षित कि रिपोर्ट बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा समाज सेवी के द्वारा धर्मयात्री का भव्य स्वागत, चार धाम व 12 ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा पर निकले विकास चौहान आज हनुमान मंदिर रनियामऊ बजरंग दल के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा समाज सेवी, द्वारा धर्म यात्री विकास चौहान का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बजरंग दल के विनय वर्मा समाज सेवी के द्वारा विकास चौहान के ठहरने व भोजन की समुचित व्यवस्था रति विश्राम रनियामऊ में कराई गई। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी सुढ़ियामऊ राम अवतार, दीवान रामचंद्र यादव खंड संयोजक सूरज , इशांत सिंह, राज पटेल समाज सेवी एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव सोनी अवधेश वर्मा गोलू वर्मा रंजीत यादव सहित कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण असम के होजई जिले के निवासी युवक विकास चौहान रहे, जो सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पदयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले 57 दिनों से लगातार पैदल यात्रा कर रहे हैं और उनका लक्ष्य चार धाम एवं 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा लगभग 2 वर्षों में पूर्ण करना है। विकास चौहान ने जानकारी दी कि उनकी यात्रा सिलीगुड़ी से प्रारंभ हुई है और अब तक वे देवघर ज्योतिर्लिंग व काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान वे विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं तथा लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने धर्मयात्री के संकल्प की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल व सफल यात्रा की कामना की।
    2
    पत्रकार रामजी दीक्षित कि रिपोर्ट                                                         बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा समाज सेवी के द्वारा धर्मयात्री का भव्य स्वागत, चार धाम व 12 ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा पर निकले विकास चौहान
आज हनुमान मंदिर रनियामऊ बजरंग दल के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा समाज सेवी, द्वारा धर्म यात्री विकास चौहान का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान बजरंग दल के विनय वर्मा समाज सेवी के द्वारा विकास चौहान के ठहरने व भोजन की समुचित व्यवस्था रति विश्राम रनियामऊ में कराई गई। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी सुढ़ियामऊ राम अवतार, दीवान रामचंद्र यादव खंड संयोजक सूरज , इशांत सिंह,  राज पटेल समाज सेवी एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव सोनी अवधेश वर्मा गोलू वर्मा रंजीत यादव सहित कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण असम के होजई जिले के निवासी युवक विकास चौहान रहे, जो सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पदयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले 57 दिनों से लगातार पैदल यात्रा कर रहे हैं और उनका लक्ष्य चार धाम एवं 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा लगभग 2 वर्षों में पूर्ण करना है।
विकास चौहान ने जानकारी दी कि उनकी यात्रा सिलीगुड़ी से प्रारंभ हुई है और अब तक वे देवघर ज्योतिर्लिंग व काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान वे विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं तथा लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने धर्मयात्री के संकल्प की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल व सफल यात्रा की कामना की।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। कंधईपुर निवासी जुबैर को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन समय पर इलाज न मिलने से उनकी जान चली गई।जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में कई वर्षों से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है। इस अभाव के कारण हृदय संबंधी आपात स्थितियों में मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पाता।अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञों की अनुपस्थिति के चलते आए दिन दिल के दौरे से मरीजों की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं। यह घटना अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को उजागर करती है।
    1
    बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। कंधईपुर निवासी जुबैर को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन समय पर इलाज न मिलने से उनकी जान चली गई।जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में कई वर्षों से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है। इस अभाव के कारण हृदय संबंधी आपात स्थितियों में मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पाता।अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञों की अनुपस्थिति के चलते आए दिन दिल के दौरे से मरीजों की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं। यह घटना अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को उजागर करती है।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.