कोंच में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, दो युवक घायल, सीएचसी में भर्ती जालौन के कोंच में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उरई रोड स्थित नारायणम रेस्टोरेंट के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खुटेला निवासी 19 वर्षीय आकाश पुत्र मानसिंह अपने मामा के लड़के 17 वर्षीय अंकित पुत्र दिनेश, निवासी ग्राम सिमिरिया, के साथ मोटरसाइकिल से कोंच आ रहा था। दोनों अपने मोबाइल फोन की सिम पोर्ट कराने के लिए कोंच जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक उरई रोड पर नारायणम रेस्टोरेंट के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की तथा उन्हें उपचार के लिए सीएचसी कोंच पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

- 🚨 जालौन में गैस एजेंसी के दावों पर बड़े सवाल! आखिर घरेलू सिलेंडर रेस्टोरेंट और ठेलियों तक कैसे पहुंच रहे हैं?1
- 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत देशवासियों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इस जनभागीदारी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होकर अपने घर पर तिरंगा फहराएं तथा राष्ट्रगौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। "हर घर तिरंगा" अभियान देशवासियों को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों का स्मरण कराते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास भी कराता है। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।1
- GM इलाहाबाद द्वारा उरई रेलवे स्टेशन का मुझे क्या करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश1
- उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण GM इलाहाबाद ने स्टेशन परिसर में साफ सफाई से लेकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण GM इलाहाबाद ने स्टेशन परिसर में साफ सफाई से लेकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए1
- जालौन के कालपी कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर वाहन चालकों से रंगदारी वसूलने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक पिकअप चालक से 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर उन्होंने तमंचा दिखाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,1
- हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: तेल टैंकर, रोडवेज बस और कार की टक्कर, 3 की मौत, दो दर्जन से अधिक यात्री हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे-34 पर सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार तेल टैंकर, रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसा इतना भीषण था कि बस, टैंकर और कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, बस चालक निसार और टैंकर चालक वाहन के स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गए थे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बस में सवार महोबा निवासी 60 वर्षीय नंदकिशोर नायक पुत्र ओमकार की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में बस का परिचालक समेत कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें अनेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है तथा घायलों का उपचार कराया जा रहा है। वहीं, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।1
- बीच सड़क पर दो युवकों में जमकर मारपीट, करीब एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा जालौन के उरई शहर में राठ रोड ओवरब्रिज के नीचे दो युवकों के बीच बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान राहगीरों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट और हंगामे से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।1