आजमगढ़: देवगांव में दबंगों का तांडव, महिला की जमकर पिटाई और छेड़खानी का आरोप आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चिरकिहिट गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक महिला और उसकी सास पर जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना का विवरण मिली जानकारी स्थानीय लोगो के अनुसार, देवगांव कोतवाली अंतर्गत चिरकिहिट गांव की निवासिनी मीरा देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार की सुबह उनके पड़ोसी पप्पू, सोनू, मुकेश और राकेश (पुत्रगण रिबई) ने पुरानी रंजिश के चलते हमला बोल दिया। आरोप है कि उक्त दबंगों ने मीरा देवी की सास, धनदेई को घेर लिया और लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जब मीरा देवी अपनी सास को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी अभद्रता और छेड़खानी की। इतना ही नहीं, विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। अस्पताल में भर्ती और वायरल वीडियो पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं को तत्काल इलाज के लिए लालगंज स्थित 100 सैया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों की गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है। पुलिस की कार्रवाई पीड़िता की शिकायत पर देवगांव कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का वक्तव्य: "पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। मार पीट की वायरल वीडियो की जांच की जा रही है किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"

- Post by Nafe khan 👨🔧👩🔧1
- Post by RISHI RAI1
- Post by Umesh nishad azamgarh Umesh az1
- खाकी बिक गयी या पड गई चमक फीकी अमित माँझी अम्बेडकर नगर अम्बेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर टप्पा चहोडा के रहने वाले अविनाश (पुत्र मनोज) 13 जनवरी 2026 को अपने साथियों के साथ डगडगवा चौराहे से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। लखमीपुर के पास एक ट्रक की चपेट में आने से वह और उसके साथी घायल हो गए। घायल अविनाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 16 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पहले अज्ञात वाहन के खिलाफ सूचना दी गई थी, लेकिन बाद में घायल साथी के होश में आने पर ट्रक का नंबर पुलिस को दे दिया गया। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जल्द कार्यवाही न होने पर मामला पुलिस अधीक्षक एवं मुख्यमंत्री दरबार पहुँच सकता है1
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- आजमगढ़। यूपीएसआई (UPSI) भर्ती परीक्षा के दौरान आजमगढ़ पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस की सक्रियता के कारण एक महिला अभ्यर्थी का भविष्य खराब होने से बच गया, जो गलत केंद्र पर पहुँचने के कारण काफी परेशान थी। असमंजस में थी अभ्यर्थी रविवार को आयोजित परीक्षा की द्वितीय पाली में एक महिला अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए निकली थी। केंद्र के नाम में समानता होने के कारण वह असमंजस का शिकार हो गई। उसे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) जमुड़ी, सठियांव पहुँचना था, लेकिन वह गलती से GGIC रैदोपुर पहुँच गई। जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ, तब तक परीक्षा शुरू होने में बहुत कम समय बचा था। पीआरबी 5385 बनी मददगार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान रैदोपुर केंद्र पर ड्यूटी में तैनात पीआरबी 5385 के हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह की नजर परेशान अभ्यर्थी पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए हेड कांस्टेबल ने बिना समय गंवाए तत्काल निर्णय लिया। उन्होंने अभ्यर्थी को अपनी सरकारी गाड़ी (PRB) में बैठाया और रैदोपुर से लगभग 15-20 किलोमीटर दूर स्थित उसके सही निर्धारित केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी (थाना मुबारकपुर) के लिए रवाना हुए। समय पर पहुँचीं, दी परीक्षा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की बदौलत अभ्यर्थी समय रहते अपने सही केंद्र पर पहुँच गई और द्वितीय पाली की परीक्षा में शामिल हो सकी। अभ्यर्थी और उसके परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस की इस मदद के लिए गहरा आभार व्यक्त किया है। अधिकारियों ने की सराहना इस नेक कार्य के लिए हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह और उनकी टीम की चौतरफा सराहना हो रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट के समय नागरिकों की मदद करना भी है। आजमगढ़ पुलिस की इस तत्परता ने एक बार फिर "मित्र पुलिस" की छवि को चरितार्थ किया है।1
- Post by Nafe khan 👨🔧👩🔧1
- Post by RISHI RAI1