समाजसेवी अखिल भारतीय ब्रह्म महासभा पंजीकृत प्रदेश अध्यक्ष व चैयरमैन आर के इंटरनेशनल एजुकेशन व पब्लिक स्कूल सिकन्द्राबाद के दनकौर रोड पर वैकेटहाॅल व रिसोर्ट मे दिवंगत शिवकुमार शर्मा लाले के अरिष्टी श्रृध्दांजलि 2-9-2026 को आयोजन हुआ जिसमे बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर गाजियाबाद के नामचीन नेता विधायक पूर्व मन्त्रीगण ने उपस्थित रहकर चित्र पर अपनी पुष्पगुच्छ मालार्पण कर लाले जी के जनहित कार्यो की प्रशंसा कर याद किया गया। गौरतलब है गत 27-8-2026 को स्वर्गवास हो गया था। श्रध्दांजलि समारोह मे मुख्यतया पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद व कुटुंब समधी डा महेशचंद शर्मा, विधायक लक्ष्मीसिंह, व जेवर ,दादरी, सरधना आदि भगवान पराशर अखिल भारतीय ब्रह्म महासभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुक्तेश मोहन वशिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता, अंशुल, रवि भोलू, आदित्य मोहन, अजय, शशांक मोहन वशिष्ठ व पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक अतुल शर्मा, विशाल, शेखर शर्मा, संजीव विश्वास भारद्वाज आदि हजारो ग्रामीण नगरीय क्षेत्र के लोगो ने अश्वुपूर्ण पुष्पांजलि देते हुए क्षेत्र के गरीब कमजोर के पक्षकार व ब्राह्मण समाज का राष्ट्र नेता खो दिया । 🙏🙏 मिट्टी का गीलापन जिस प्रकार वृक्ष की जड़ को पकड़ कर रखता है, ठीक उसी प्रकार शब्दों का मीठापन मनुष्य मात्र के रिश्तों को पकड़ कर कर रखता है.. वास्तव में जीवन में किसी का बन्धन नहीं होता है.. बंधी होती हैं भावनाएं, आशाएं और विश्वास.... सर्वोत्तम दृष्टि वह होती है जो अपनी कमियों को देख सके.. नींद तो हर दिन खुलती है परन्तु नेत्र कभी कभी खुलते हैं....!!!! 🙏🙏सुप्रभात🙏🙏
समाजसेवी अखिल भारतीय ब्रह्म महासभा पंजीकृत प्रदेश अध्यक्ष व चैयरमैन आर के इंटरनेशनल एजुकेशन व पब्लिक स्कूल सिकन्द्राबाद के दनकौर रोड पर वैकेटहाॅल व रिसोर्ट मे दिवंगत शिवकुमार शर्मा लाले के अरिष्टी श्रृध्दांजलि 2-9-2026 को आयोजन हुआ जिसमे बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर गाजियाबाद के नामचीन नेता विधायक पूर्व मन्त्रीगण ने उपस्थित रहकर चित्र पर अपनी पुष्पगुच्छ मालार्पण कर लाले जी
के जनहित कार्यो की प्रशंसा कर याद किया गया। गौरतलब है गत 27-8-2026 को स्वर्गवास हो गया था। श्रध्दांजलि समारोह मे मुख्यतया पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद व कुटुंब समधी डा महेशचंद शर्मा, विधायक लक्ष्मीसिंह, व जेवर ,दादरी, सरधना आदि भगवान पराशर अखिल भारतीय ब्रह्म महासभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुक्तेश मोहन वशिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता, अंशुल, रवि भोलू,
आदित्य मोहन, अजय, शशांक मोहन वशिष्ठ व पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक अतुल शर्मा, विशाल, शेखर शर्मा, संजीव विश्वास भारद्वाज आदि हजारो ग्रामीण नगरीय क्षेत्र के लोगो ने अश्वुपूर्ण पुष्पांजलि देते हुए क्षेत्र के गरीब कमजोर के पक्षकार व ब्राह्मण समाज का राष्ट्र नेता खो दिया । 🙏🙏 मिट्टी का गीलापन जिस प्रकार वृक्ष की जड़ को पकड़ कर रखता
है, ठीक उसी प्रकार शब्दों का मीठापन मनुष्य मात्र के रिश्तों को पकड़ कर कर रखता है.. वास्तव में जीवन में किसी का बन्धन नहीं होता है.. बंधी होती हैं भावनाएं, आशाएं और विश्वास.... सर्वोत्तम दृष्टि वह होती है जो अपनी कमियों को देख सके.. नींद तो हर दिन खुलती है परन्तु नेत्र कभी कभी खुलते हैं....!!!! 🙏🙏सुप्रभात🙏🙏
- गाजियाबाद के मसूरी में किराए के कमरे पर मिला यातायात सिपाही का शव, पुलिस जांच में जुटी। गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। मसूरी स्थित आकाश नगर में यातायात पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी अपने किराए के कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान योगेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद यातायात पुलिस में कार्यरत थे। वह अपने किराए के मकान में बेड पर मृत पड़े मिले। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट या हिंसा के जाहिरा निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। बाइट- सुनील कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मसूरी1
- लोकायुक्त के पास शिकायत कब करें? ⚖️🏛️ अगर किसी लोक सेवक के खिलाफ भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पद के दुरुपयोग या जानबूझकर की गई लापरवाही से जुड़ी गंभीर शिकायत है, तो उचित प्रक्रिया के अनुसार लोकायुक्त से शिकायत की जा सकती है। 📝 शिकायत करते समय सही तथ्य, उपलब्ध दस्तावेज़ और प्रमाण जरूर रखें और शिकायत की प्राप्ति सुरक्षित रखें। ✅ #Hashtags: #लोकायुक्त #Lokayukta #भ्रष्टाचार #रिश्वतखोरी #शिकायत #शिकायतनिवारण #नागरिकअधिकार #जनजागरूकता #जागरूकनागरिक #सरकारीकार्यालय #भ्रष्टाचारविरोधी #CitizenRights #PublicAwareness #KnowYourRights #HindiInformation ⚠️ Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जनजागरूकता एवं शैक्षणिक उद्देश्य से है। लोकायुक्त के अधिकार क्षेत्र और शिकायत की प्रक्रिया संबंधित कानून एवं नियमों के अनुसार अलग हो सकती है। शिकायत करने से पहले आधिकारिक नियमों की पुष्टि करें और केवल सत्य एवं प्रमाणित जानकारी प्रस्तुत करें। | अर्ज गुरु1
- *थाना सिविल लाईन क्षेत्रान्तर्गत सूरजकुण्ड पार्क में कुछ लड़कों के मध्य झगड़े की वायरल वीडियो के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन, मेरठ की बाईट1
- कनावनी के किसानों का संघर्ष रंग लाया, आसपास के गांवों ने बढ़ाया समर्थन 20 वें दिन भी संघर्ष जारी गाजियाबाद। कनावनी के किसानों को आसपास के गांवों मकनपुर, अर्थला, पहलादगढ़ी, छिजारसी, बहलोलपुर, दुजाना और कचेडा सहित कई गांवों के किसानों का लगातार समर्थन मिल रहा है अन्य गांवों के किसान भी समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं ग्रामीणों ने कनावनी के किसानों के संघर्ष में पूरी ताकत के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। किसानों का कहना है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार कनावनी गांव की भूमि का मुआवजा निर्धारित आधार पर दिया जाना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कथित रूप से अन्य गांवों के आधार पर मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। किसानों का आरोप है कि इस तरह की कार्रवाई से माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन नहीं हो रहा है। किसान श्रीचंद नागर ने बताया कि कनावनी के किसान पिछले 20 दिनों से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे हैं। किसानों की मांग बिल्कुल स्पष्ट है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए कनावनी गांव की भूमि का उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों से मिल रहा समर्थन किसानों की एकजुटता को दर्शाता है और अब यह संघर्ष लगातार मजबूत हो रहा है। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए कनावनी गांव की भूमि का उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक उनका धरना लगातार जारी रहेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि मामले में किसी प्रकार की मनमानी न की जाए और न्यायालय के आदेश के अनुरूप ही मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जाए। किसानों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। आज धरने में मौजूद किसान एम.एस. नागर, चतर सिंह नागर, कैलाश नागर, श्याम सिंह अधाना, अंतराज कसाना, राजेंद्र नागर, जयपाल नागर, बाबू नागर, प्रवीण नागर, देवेंद्र नागर, अशोक कसाना, लेखराम जाटव, ओमप्रकाश बैंसला, बिजेंद्र बेसोया, अजय, अरुण, पिंटू आदि किसान मौजूद रहे।2
- गाजियाबाद पुलिस ने पूर्व आईबी अधिकारी सहित तीन लोग किए गिरफ्तार गाजियाबाद के इंदिरापुरम में NIA और CBI के नाम का डर दिखाकर करोड़ों की वसूली का खेल सामने आया है। खुद को बड़े सरकारी अधिकारी बताने वाले आरोपियों ने कारोबारी को ऐसा डराया कि मामला सेटल कराने के नाम पर 15 करोड़ रुपये तक की डिमांड कर डाली। पुलिस ने इस कथित वसूली गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 लाख 92 हजार रुपये कैश, तीन मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद हुई है। वहीं दो आरोपी अभी फरार हैं। कहानी शुरू होती है गाजियाबाद के कारोबारी विकास मित्तल की दिल्ली स्थित फर्म से जुड़े एक नोटिस से... नोटिस NIA और CBI से संबंधित होने की बात सामने आई, और इसी को आरोपियों ने कमाई का हथियार बना लिया। पुलिस के मुताबिक, पहले फर्म के मैनेजर योगेश से संपर्क किया गया। सलमान नाम के शख्स ने दावा किया कि उसकी बड़े-बड़े अधिकारियों से पहचान है और वह नोटिस का सेटलमेंट करा सकता है। इसके बाद अनिल प्रताप सिंह ने खुद को उच्च रैंक का अधिकारी बताकर कारोबारी पक्ष से संपर्क किया। आरोप है कि कारोबारी को डराया गया— नोटिस का सेटलमेंट नहीं कराया तो जेल जाना पड़ेगा... फर्म बर्बाद हो जाएगी... और इसी डर के बीच मामले को निपटाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही गई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने कारोबारी से डराने-धमकाने के जरिए रकम वसूलना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, पैसे लेने के लिए आरोपी खुद कारोबारी के पास पहुंचे। इसी मामले में शिकायत मिलने के बाद इंदिरापुरम पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की। CCTV फुटेज, मैनुअल इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित द्विवेदी, अनिल प्रताप सिंह और सिद्धार्थ जैन के तौर पर हुई है। इनके पास से 1 लाख 92 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद हुई है। वहीं इस पूरे मामले के दो किरदार अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं— अनिकेत उर्फ कबीर और सलमान। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं। अब जांच सिर्फ तीन गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि NIA-CBI के नोटिस की जानकारी आरोपियों तक कैसे पहुंची, इस कथित नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं और कारोबारी से अब तक कितनी रकम वसूली गई। यानी सरकारी जांच एजेंसियों का नाम... अफसर बनने का फर्जी रौब... जेल भेजने का डर... और फिर करोड़ों के सेटलमेंट की डिमांड— इंदिरापुरम में कथित फर्जी अफसरों के इस खेल ने पूरे मामले को बेहद गंभीर बना दिया है।1
- स्कूल टाइम पर जाम से बेहाल शालीमार गार्डन, जिम्मेदार कौन? गाजियाबाद। शालीमार गार्डन में स्कूल टाइम शुरू होते ही ग्रीन फील्ड स्कूल के आसपास सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। देखते ही देखते लंबा जाम लग जाता है। इस जाम में स्कूली बच्चे, अभिभावक, स्थानीय निवासी और नौकरी-पेशा लोग घंटों फंसने को मजबूर दिखाई देते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल के बाहर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए न तो स्कूल की ओर से पर्याप्त कर्मचारी या गार्ड नजर आते हैं और न ही स्कूल टाइम के दौरान यातायात पुलिस की नियमित व्यवस्था दिखाई देती है। स्कूल की छुट्टी और प्रवेश के समय सड़क पर एक साथ बड़ी संख्या में वाहन पहुंचते हैं। अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए वाहन खड़े करते हैं, जिससे सड़क पर जगह कम पड़ जाती है और धीरे-धीरे जाम लंबा होता चला जाता है। सबसे बड़ी चिंता स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। जाम के बीच बच्चों को सड़क पार करने में परेशानी होती है और पैदल चलने वाले लोगों को भी वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि स्कूल टाइम के दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए, स्कूल की ओर से ट्रैफिक गार्ड लगाए जाएं और वाहनों के खड़े होने के लिए उचित व्यवस्था की जाए तो इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। अब सवाल यह है कि स्कूल टाइम में रोज लगने वाले इस जाम की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या स्कूल प्रबंधन को अपने गेट के बाहर यातायात व्यवस्था में सहयोग नहीं करना चाहिए? क्या ट्रैफिक पुलिस को स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय विशेष व्यवस्था नहीं करनी चाहिए? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल—क्या बच्चों और आम लोगों को रोज इसी तरह जाम में फंसते रहना पड़ेगा? स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन, यातायात पुलिस और स्कूल प्रबंधन मिलकर मौके का निरीक्षण करें और स्कूल टाइम के दौरान स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू करें। संवाददाता रेनू पुरी4
- धौलाना 58 में जनसंपर्क अभियान तेज 🔴 गांव-गांव पहुंच रहे दिग्विजय शिशोदिया नाहल से गालंद तक जनसंपर्क… दिग्विजय शिशोदिया लगातार धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से बातचीत का सिलसिला जारी है। जनसंपर्क की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आ रहे हैं।1
- *थाना मुंडाली पुलिस द्वारा विधुत तार/स्टार्टर चोर गिरोह का खुलासा कर चोरी का विधुत लाइन का करीब 100 किलो तार,स्टार्टर एवं कटआउट सहित 03 शातिर अभियुक्तों गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी किठौर, मेरठ की बाइट1
- थाना वेव सिटी क्षेत्र में लूट का पर्दाफाश: 4 बदमाश गिरफ्तार, 2.03 लाख रुपये बरामद। गाजियाबाद :- स्वाट टीम अपराध शाखा और थाना वेव सिटी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 21 अगस्त 2026 को दिल्ली-मेरठ रोड पर हुई 24.85 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात का सफल अनावरण करते हुए 4 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे सशक्त अभियान के तहत 1 सितंबर 2026 को यह संयुक्त कार्रवाई की गई। पकड़े गए अभियुक्त शान, अनस उर्फ चुहिया, सोनू उर्फ अरमान और कामिल के कब्जे से पुलिस ने लूट के 2,03,540 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने 21 अगस्त की शाम हाईटेक कॉलेज डासना के सामने थार गाड़ी को स्कॉर्पियो से ओवरटेक करके रोका और नकदी लूटी थी। इस वारदात के लिए आरोपियों को मेरठ की कंपनी से कैश दिल्ली जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद आस मोहम्मद, आसिफ और ओसामा के साथ मिलकर रेकी व गाड़ियों का इंतजाम कर इस घटना को अंजाम दिया गया था।1