डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस 67 प्रकरणों में 08 का मौके पर निस्तारण कुशीनगर।शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील हाटा में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 67 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 08 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 59 प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त प्रकरणों में राजस्व विभाग के 41 (07 निस्तारित, 34 अवशेष), पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग के 04, समाज कल्याण विभाग का 01 तथा अन्य विभागों के 09 प्रकरण शामिल रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, आपसी रंजिश एवं अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी हाटा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस 67 प्रकरणों में 08 का मौके पर निस्तारण कुशीनगर।शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील हाटा में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं को
गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 67 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 08 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 59 प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त प्रकरणों में राजस्व विभाग के 41 (07 निस्तारित, 34 अवशेष), पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग के 04, समाज कल्याण विभाग का 01
तथा अन्य विभागों के 09 प्रकरण शामिल रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों
की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, आपसी रंजिश एवं अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी हाटा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- आई कैन न्यूज /पडरौना, कुशीनगर l अंदर-अंदर जाना है, खूबसूरत अंडरपास हमारा है, यह धरती पडरौना की है, विकास का गुणगान करना हमारा है। जिस देश में गंगा बहती है, वह पडरौना का अंडरपास हमारा है! विकास दिखे या न दिखे, उसकी तस्वीर दिखाना हमारा काम है; पडरौना की मिट्टी से जुड़े हैं हम, विकास की गाथा गाना हमारा पैदाइशी काम है! 😄 पडरौना बढ़े, आगे बढ़े— यही हमारा सपना, यही हमारा अभिमान है। 🙏1
- देवरिया में निपुण संकल्प कार्यशाला, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण देवरिया। बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले में निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों और NIPUN Plus App के उपयोग की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को बढ़ावा देकर बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया।1
- Will the World Cup 2027 really be different? please share1
- चोरी की चार मोटरसाइकिल व एक अवैध पिस्टल के साथ चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरया सुजान पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना तरयासुजान क्षेत्र से 04 नफर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अदद चोरी की मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध पिस्टल मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत करीब 12 घंटे तक चले तलाश अभियान एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत कुशीनगर थाना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के समीप सिधरिया ड्रेन में शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। करीब 12 घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तीनों के शव बरामद किए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दुबौली गांव निवासी शंभू की पुत्रियां सपना (10) और छोटी (8) तथा रंजीत की पुत्री कुंचन (12) शुक्रवार शाम खेत से घास काटकर घर लौट रही थीं। रास्ते में बभनौली गांव के समीप स्थित सिधरिया ड्रेन की पुलिया पर तीनों कुछ देर के लिए रुकीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और तीनों पुलिया से नीचे तेज बहाव वाली ड्रेन में जा गिरीं। देखते ही देखते तीनों पानी की तेज धारा में समा गईं। घटना के समय साथ मौजूद सपना का छोटा भाई कलुआ (10) शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ा और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण, मछुआरे और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।रातभर चला एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन, सुबह ग्रामीणों ने बरामद किए शव सूचना मिलने पर सदर एसडीएम राजीव निगम, तहसीलदार अभिषेक मिश्र, क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह तथा सदर विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से देर रात करीब एक बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अभियान रोक दिया गया।शनिवार सुबह एनडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही दर्जनों ग्रामीण स्वयं ड्रेन में उतर गए और करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद तीनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।एक साथ तीन बेटियों की मौत से गांव में पसरा मातम शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।1