बलराम जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन पुणे। भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता एवं शक्ति, पराक्रम, कृषि और धर्म के प्रतीक भगवान बलराम जी की जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। भगवान बलराम जी को सनातन परंपरा में हलधर एवं बलदाऊ जी के नाम से भी जाना जाता है। उनका जीवन परिश्रम, साहस, सत्य, धर्म और कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश देता है। बलराम जयंती हमें किसानों, कृषि और श्रम के महत्व को सम्मान देने तथा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत करने की प्रेरणा देती है। इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। भगवान श्री बलराम जी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और समाज में प्रेम, एकता एवं मानवता की भावना मजबूत हो। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से बलराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
बलराम जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन पुणे। भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता एवं शक्ति, पराक्रम, कृषि और धर्म के प्रतीक भगवान बलराम जी की जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। भगवान बलराम जी को सनातन परंपरा में हलधर एवं बलदाऊ जी के नाम से भी जाना जाता है। उनका जीवन परिश्रम, साहस, सत्य, धर्म और कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश देता है। बलराम जयंती हमें किसानों, कृषि और श्रम के महत्व को सम्मान देने तथा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत करने की प्रेरणा देती है। इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। भगवान श्री बलराम जी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और समाज में प्रेम, एकता एवं मानवता की भावना मजबूत हो। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से बलराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
- सिंह एंड सन कंपनी में गणेश उत्सव की धूम, रंगोली ने बढ़ाई उत्सव की शोभा पुणे। सिंह एंड सन कंपनी में गणेश उत्सव बड़े उत्साह, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी ने सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रौशनी मैडम द्वारा सुंदर एवं आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसने गणेश उत्सव की सुंदरता में चार चाँद लगा दिए। रंगोली को देखकर उपस्थित कर्मचारियों एवं भक्तों ने उनकी कला और मेहनत की सराहना की। कंपनी परिसर में गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। सभी ने एकजुट होकर गणेश जी का आशीर्वाद लिया और उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया! मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी1
- जौनपुर जलालपुर पुराने बाजार में लगा ऐतिहासिक खिसनीपुरी का मेला जौनपुर तीज की सुबह सजा खिसनीपुरी का ऐतिहासिक मेला, जलालपुर पुराने बाजार में उमड़ी भीड़ जौनपुर जलालपुर पवित्र सई नदी के किनारे स्थित जलालपुर पुराने बाजार में हर साल तीज की सुबह लगता आ रहा कई दशक पुराना ऐतिहासिक खिसनीपुरी का मेला आज धूमधाम से संपन्न हो रहा है। मान्यता है कि तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही यह मेला सज जाता है, जिसमें दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। मेले की सबसे बड़ी खासियत यहाँ की अनोखी "खिसनीपुरी" प्रथा है। इस प्रथा में स्थानीय युवक अपने पूरे शरीर को काले रंग से रंग कर, शरीर पर सीकर (जंजीर) बांध कर और हाथ में चाकू लेकर मेले और पूरे बाजार में भ्रमण करते हैं और परंपरा के अनुसार दुकानदारों व लोगों से पैसा लेते हैं। आज मेले में पानी-पुरी, जलेबी की दुकानों और झूलों पर खूब चहल-पहल रही वहीं सुरक्षा व्यवस्था में जलालपुर थाना पुलिस रही तैनात1
- ब्रेकिंग न्यूज जौनपुर बरसठी शौकत अली का यह वही विडियो है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद बरसठी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है ब्रेकिंग न्यूज जौनपुर बरसठी शौकत अली का यह वही विडियो है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद बरसठी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है1
- वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़ *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़* *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़*1
- निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में उमड़ी भीड़, 90 मरीजों की हुई नेत्र जांच जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- अधिवक्ताओं ने जताया आभार, बोले-अब प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू करें न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी/प्रयागराज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के सभी सक्रिय अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है।वाराणसी कचहरी के अधिवक्ताओं ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे योगी सरकार ने पूरा किया है।साथ ही वाराणसी सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह और अधिवक्ताओं ने अपनी प्रमुख मांग दोहराई है। पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा,अधिवक्ता भाइयों के लिए 5 लाख तक के कैशलेस इलाज के लिए धन्यवाद,बस आप प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू कर दें।प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने हमारी मांगे पूरी हो,अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करो" के नारे भी लगाए। उनका कहना है कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए प्रोटेक्शन एक्ट बहुत जरूरी है।1
- दर्शनार्थियों की सवारी वाला यह अनोखा नजारा लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है *बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* वाराणसी।पुलिस लाइन में बावर्ची का काम करने वाले साहब का ‘टैलेंट’ अब रसोई से निकलकर सड़क तक पहुंच गया है।बाइक पर पुलिस का लोगो लगाया और शुरू कर दी दर्शनार्थियों को ढोने की ‘पुलिसिया सेवा’।बाइक पर पुलिस का निशान देखकर दूर से तो यही लगेगा कि कोई पुलिसकर्मी सरकारी ड्यूटी पर निकला है,लेकिन पास पहुंचते ही पता चलता है कि जनाब की ड्यूटी कानून व्यवस्था संभालने की नहीं,बल्कि सवारी व्यवस्था संभालने की है।लगता है पुलिस लाइन में दाल-चावल पकाते-पकाते साहब ने सोचा कि क्यों न आज दर्शनार्थियों को भी ‘सरकारी अंदाज’ में घुमाया जाए।अब सवाल यह है कि पुलिस का लोगो बाइक पर किस आदेश से लगा और बावर्ची साहब को दर्शनार्थियों की सवारी ढोने का अधिकार किसने दिया?अगर लोगो लगाते ही ड्यूटी बदल सकती है तो फिर पुलिस विभाग में पदोन्नति का नया फार्मूला भी तैयार है—बाइक पर लोगो लगाओ और बावर्ची से बन जाओ पुलिस वाले!कल को शायद चाय बनाने वाला वीआईपी सुरक्षा में और सफाईकर्मी कानून व्यवस्था में तैनात दिखाई दे।फिलहाल बाइक पर पुलिस का लोगो और पीछे दर्शनार्थियों की सवारी वाला यह अनोखा नजारा लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।1
- महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटी A-23 मध्ये गणेशोत्सवाची धूम सर्व सदस्यांनी उत्साहात केली गणरायाची पूजा-अर्चना; भक्तांच्या मनोकामना पूर्ण होण्यासाठी प्रार्थना पिंपरी-चिंचवड : महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटी A-23 मध्ये गणेशोत्सवानिमित्त भक्तिमय आणि उत्साहपूर्ण वातावरण पाहायला मिळाले. सोसायटीतील सर्व बिल्डिंगमधील सदस्य मोठ्या संख्येने उपस्थित राहून गणपती बाप्पांची श्रद्धा व भक्तिभावाने पूजा-अर्चना केली. गणेशोत्सवाच्या निमित्ताने सोसायटी परिसरात आनंदाचे आणि भक्तीचे वातावरण निर्माण झाले असून, **“गणपती बाप्पा मोरया, मंगलमूर्ती मोरया”**च्या जयघोषाने परिसर दुमदुमून गेला. महिला, पुरुष, ज्येष्ठ नागरिक तसेच लहान मुलांनीही उत्साहाने सहभाग घेत गणरायाचे दर्शन घेतले. यावेळी सर्व भक्तांनी गणपती बाप्पांकडे सर्वांच्या सुख-समृद्धीसाठी, आरोग्यासाठी आणि प्रत्येक भक्ताच्या मनोकामना पूर्ण होण्यासाठी मनोभावे प्रार्थना केली. गणरायाच्या आशीर्वादाने सोसायटीतील सर्व सदस्यांमध्ये प्रेम, एकता, बंधुभाव आणि सौहार्द कायम राहो, अशी भावना व्यक्त करण्यात आली. मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशनतर्फे महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटी A-23 मधील सर्व सदस्यांना गणेशोत्सवाच्या हार्दिक शुभेच्छा देण्यात आल्या असून, श्री गणरायाच्या चरणी सर्वांच्या सुख-समृद्धीची प्रार्थना करण्यात आली. गणपती बाप्पा मोरया! मंगलमूर्ती मोरया1
- जौनपुर विशाल यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले धनंजय सिंह, आरोपी की विधायक संग वायरल फोटो पर उठाए जांच के सवाल जौनपुर विशाल यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले धनंजय सिंह, आरोपी की विधायक संग वायरल फोटो पर उठाए जांच के सवाल घर पर पहुंचकर परिवार के रहकर हर मुश्किल घड़ी में खड़ा होने का दिया आश्वासन और कहां की हम मदद के लिए आपके हर समय तैयार है1