बिहार की राजनीति में पिछले डेढ़ दशक से सुर्खियों में रहे फरक्का बराज को लेकर एक अहम विकास सामने आया है। हाल ही में बिहार बिहार की राजनीति में पिछले डेढ़ दशक से सुर्खियों में रहे फरक्का बराज को लेकर एक अहम विकास सामने आया है। हाल ही में बिहार सरकार के अनुरोध पर बंगाल सरकार द्वारा फरक्का बराज के गेट खोले जाने से बाढ़ प्रभावित जिलों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इस पूरे घटनाक्रम और फरक्का बराज से जुड़ी मुख्य बातों को नीचे बिंदुओं के माध्यम से समझा जा सकता है: बिहार के लिए राहत की उम्मीद: बिहार में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के खतरे के बीच फरक्का बराज के गेट खुलने से गंगा के पानी का बहाव तेज हुआ है, जिससे जलस्तर के दबाव में कमी आने की संभावना है। फरक्का बराज की उपयोगिता और पृष्ठभूमि: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित इस बराज का निर्माण वर्ष 1975 में मुख्य रूप से कोलकाता बंदरगाह और भागीरथी-हुगली जलमार्ग में नौवहन क्षमता बनाए रखने के लिए किया गया था। गंगा जल संधि (1996): भारत और बांग्लादेश के बीच 12 दिसंबर 1996 को गंगा जल बंटवारे के लिए 30 वर्षों की संधि हुई थी, जिसकी अवधि दिसंबर 2026 में पूरी हो रही है। इस संधि के तहत लीन सीजन (1 जनवरी से 31 मई) के दौरान पानी का बंटवारा किया जाता है। बिहार का दोतरफा नुकसान: पुराने अंतरराष्ट्रीय समझौते में बिहार को शामिल नहीं किए जाने के कारण राज्य को शुष्क मौसम में पानी की कमी और वर्षा ऋतु में बाढ़ व गाद जमने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भविष्य की मांग: राजनीतिक दलों और नेताओं द्वारा यह मांग की जा रही है कि संधि के नवीनीकरण और आगे बढ़ाने से पहले बिहार के हितों और बाढ़ की स्थिति का व्यापक मूल्यांकन किया जाए।
बिहार की राजनीति में पिछले डेढ़ दशक से सुर्खियों में रहे फरक्का बराज को लेकर एक अहम विकास सामने आया है। हाल ही में बिहार बिहार की राजनीति में पिछले डेढ़ दशक से सुर्खियों में रहे फरक्का बराज को लेकर एक अहम विकास सामने आया है। हाल ही में बिहार सरकार के अनुरोध पर बंगाल सरकार द्वारा फरक्का बराज के गेट खोले जाने से बाढ़ प्रभावित जिलों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इस पूरे घटनाक्रम और फरक्का बराज से जुड़ी मुख्य बातों को नीचे बिंदुओं के माध्यम से समझा जा सकता है: बिहार के लिए राहत की उम्मीद: बिहार में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के खतरे के बीच फरक्का बराज के गेट खुलने से गंगा के पानी का बहाव तेज हुआ है, जिससे जलस्तर के दबाव में कमी आने की संभावना है। फरक्का बराज की उपयोगिता और पृष्ठभूमि: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित इस बराज का निर्माण वर्ष 1975 में मुख्य रूप से कोलकाता बंदरगाह और भागीरथी-हुगली जलमार्ग में नौवहन क्षमता बनाए रखने के लिए किया गया था। गंगा जल संधि (1996): भारत और बांग्लादेश के बीच 12 दिसंबर 1996 को गंगा जल बंटवारे के लिए 30 वर्षों की संधि हुई थी, जिसकी अवधि दिसंबर 2026 में पूरी हो रही है। इस संधि के तहत लीन सीजन (1 जनवरी से 31 मई) के दौरान पानी का बंटवारा किया जाता है। बिहार का दोतरफा नुकसान: पुराने अंतरराष्ट्रीय समझौते में बिहार को शामिल नहीं किए जाने के कारण राज्य को शुष्क मौसम में पानी की कमी और वर्षा ऋतु में बाढ़ व गाद जमने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भविष्य की मांग: राजनीतिक दलों और नेताओं द्वारा यह मांग की जा रही है कि संधि के नवीनीकरण और आगे बढ़ाने से पहले बिहार के हितों और बाढ़ की स्थिति का व्यापक मूल्यांकन किया जाए।
- भोजपुरी बवाल शो में लालू यादव और उनके ‘विद्रोही पुत्र’ तेज प्रताप यादव साथ-साथ दिखे पटना: राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव तथा उनके बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव एक बार फिर एक ही मंच पर साथ नजर आए। चर्चित ‘भोजपुरी बवाल शो’ में पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह बदल दिया और दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। शो की शुरुआत से ही तेज प्रताप यादव अपने खास देसी अंदाज, बेबाक संवाद शैली और हाजिरजवाबी से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आए। अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले तेज प्रताप ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अपनी मौजूदगी से महफिल में रंग जमाए रखा। उनके संवाद और मजाकिया अंदाज पर दर्शकों की ओर से लगातार तालियां और उत्साह देखने को मिला। मंच पर हुई लालू यादव की सरप्राइज एंट्री कार्यक्रम का सबसे खास और चर्चित पल उस समय आया, जब शो के अंतिम पड़ाव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मंच पर अचानक एंट्री हुई। तेज प्रताप यादव स्वयं अपने पिता लालू यादव को मंच पर लेकर पहुंचे। जैसे ही दोनों पिता-पुत्र एक साथ मंच पर दिखाई दिए, वहां मौजूद दर्शकों और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लालू यादव और तेज प्रताप यादव की एक साथ मौजूदगी ने ‘भोजपुरी बवाल शो’ को राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का भी विषय बना दिया। दोनों की मंच पर मौजूदगी के दौरान माहौल बेहद जीवंत नजर आया और दर्शकों ने इस पल का जमकर आनंद लिया। तेज प्रताप यादव के अनोखे अंदाज और लालू प्रसाद यादव की अचानक एंट्री ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अब पिता-पुत्र की मंच साझा करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। ‘भोजपुरी बवाल शो’ में लालू यादव और तेज प्रताप यादव का यह साथ नजर आना राजद समर्थकों के लिए भी खास आकर्षण रहा।1
- 🌊 बाढ़ के बीच सोनाली सिंह ने डीएम से उठाई आवाज, हर नाव पर 5 लाइफ जैकेट की मांग 🚨 बड़हरा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद समाजसेविका सोनाली सिंह ने भोजपुर के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा से मुलाकात की और बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सोनाली सिंह ने मांग की कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलने वाली प्रत्येक नाव पर कम-से-कम 5 लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएं, ताकि राहत और आवागमन के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही उन्होंने राहत सूची को तत्काल अपडेट करने, वास्तविक प्रभावित परिवारों का नाम जोड़ने और नाविकों की मनमानी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में राहत व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंच सके। 🌊 सुरक्षा, राहत और पारदर्शी व्यवस्था—बाढ़ पीड़ितों के लिए सोनाली सिंह ने उठाई आवाज। #BiharFlood #Bhojpur #Barhara #Ara #FloodNews #SonaliSingh #DMBhojpur #ManeshKumarMeena #BiharNews #AraNews #FloodRelief #BhojpurNews1
- खगोल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बना 'इनविजन क्लासेस', प्रतियोगी परीक्षाओं में भी छात्र गाड़ रहे सफलता के झंडे पटना / खगोल: खगोल स्थित शैक्षणिक संस्थान 'इनविजन क्लासेस' (Envision Classes) क्षेत्र के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। संस्थान के निदेशक एस. अली ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि संस्थान का मुख्य ध्येय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके भविष्य की मजबूत नींव रखना है। निदेशक एस. अली ने अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि साझा करते हुए बताया कि वे पटना विश्वविद्यालय से गणित में परास्नातक (M.Sc in Mathematics) तथा B.Ed डिग्री धारक हैं। राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित 'आकाश संस्थान' (Aakash Institute), दिल्ली में अपनी सेवाएं देने के बाद, वे पिछले 5-6 वर्षों से खगोल में 'इनविजन क्लासेस' का सफल संचालन कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में संस्थान के कई छात्र विभिन्न सरकारी व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं।प्रमुख शैक्षणिक गतिविधियां व विशेषताएं:अकादमिक शिक्षा (1st से 12th): कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विषयों की मजबूत व व्यवस्थित तैयारी। प्रतियोगी परीक्षाएं: SSC, बैंकिंग, रेलवे, बिहार SSC तथा बिहार पुलिस जैसी परीक्षाओं के लिए विशेष बैच और मार्गदर्शन। खगोल में 2 शाखाएं: मुख्य शाखा: बड़ी खगोल (रेस्क्यू हॉस्पिटल के पास)। द्वितीय शाखा: सोना मंज़िल, मोडल कॉलोनी, जगदेव नारायण रोड / गोड़गावां रोड (इंडियन ओवरसीज बैंक एवं ज़माउद्दीन चौक के पास)। खगोल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बना 'इनविजन क्लासेस', प्रतियोगी परीक्षाओं में भी छात्र गाड़ रहे सफलता के झंडे पटना / खगोल: खगोल स्थित शैक्षणिक संस्थान 'इनविजन क्लासेस' (Envision Classes) क्षेत्र के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। संस्थान के निदेशक एस. अली ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि संस्थान का मुख्य ध्येय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके भविष्य की मजबूत नींव रखना है। निदेशक एस. अली ने अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि साझा करते हुए बताया कि वे पटना विश्वविद्यालय से गणित में परास्नातक (M.Sc in Mathematics) तथा B.Ed डिग्री धारक हैं। राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित 'आकाश संस्थान' (Aakash Institute), दिल्ली में अपनी सेवाएं देने के बाद, वे पिछले 5-6 वर्षों से खगोल में 'इनविजन क्लासेस' का सफल संचालन कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में संस्थान के कई छात्र विभिन्न सरकारी व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं।प्रमुख शैक्षणिक गतिविधियां व विशेषताएं:अकादमिक शिक्षा (1st से 12th): कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विषयों की मजबूत व व्यवस्थित तैयारी। प्रतियोगी परीक्षाएं: SSC, बैंकिंग, रेलवे, बिहार SSC तथा बिहार पुलिस जैसी परीक्षाओं के लिए विशेष बैच और मार्गदर्शन। खगोल में 2 शाखाएं: मुख्य शाखा: बड़ी खगोल (रेस्क्यू हॉस्पिटल के पास)। द्वितीय शाखा: सोना मंज़िल, मोडल कॉलोनी, जगदेव नारायण रोड / गोड़गावां रोड (इंडियन ओवरसीज बैंक एवं ज़माउद्दीन चौक के पास)।1
- लायंस क्लब ऑफ आरा ग्रेटर, इनर व्हील क्लब ऑफ अरण्या आरा स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आरा शहर के क्षत्रिय स्कूल के सभागार में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आरा से संजय श्रीवास्तव लायंस क्लब ऑफ आरा ग्रेटर, इनर व्हील क्लब ऑफ अरण्या आरा स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आरा शहर के क्षत्रिय स्कूल के सभागार में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। मौके पर डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि नशा बहुत ही खराब चीज है ज्यादातर युवाओं में देखने को मिल रहा है अगर इसको नहीं छोड़ते हैं तो कैंसर जैसी बीमारियां हो जाएगी. IWC की अध्यक्ष रितु सिन्हा ने कहा कि नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत यह कार्यक्रम हो रहा है हम लोगों के क्लब का मुख्य उद्देश्य यही है कि समाज को सही दिशा मिल सके नशा छूट सके। इस अवसर पर आरा ग्रेटर के अध्यक्ष डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल सचिव मुशर्रफ आलम तारकेश्वर प्रसाद शमीम अख्तर iwc की अध्यक्ष रितु सिन्हा और उनकी क्लब की सदस्य भी मौजूद थी। इसके साथ-साथ विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर विवेक राज एवं निदेशक प्रदीप श्रीवास्तव सहित उनके संस्थान के कई सदस्य मौजूद थे। मंच संचालन प्रदीप श्रीवास्तव ने और धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश अग्रवाल ने किया।1
- 🗳️ बार एसोसिएशन चुनाव 2026-28 | कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार परशुराम चौधरी का बड़ा संकल्प आरा: बार एसोसिएशन, आरा के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वरीय अधिवक्ता परशुराम चौधरी ने कहा कि वे इस पद के लिए इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं, ताकि बार एसोसिएशन के कोष में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और पूरी पारदर्शिता के साथ आर्थिक व्यवस्था संचालित हो। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल का उदाहरण देते हुए बताया कि कोष की जिम्मेदारी मिलने पर वे प्रतिदिन बैंक में राशि जमा कराते थे और जमा राशि की रसीद की प्रतियां अध्यक्ष, सचिव तथा संबंधित सदस्यों को उपलब्ध कराते थे। परशुराम चौधरी ने कहा कि “हम लोग ऑफिसर ऑफ द कोर्ट हैं। यदि बार में ईमानदारी रहेगी, तो न्यायपालिका की गरिमा भी बनी रहेगी। गरीब और ग्रामीण क्षेत्र से न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले लोगों को यह भरोसा होना चाहिए कि न्याय बिकाऊ नहीं है।” उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे सच्चाई और कर्तव्य के पालन के साथ बार के कोष का संवर्द्धन और पारदर्शी संचालन करना चाहते हैं। चुनाव में मिल रहे समर्थन पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का रिस्पांस अच्छा है और कई लोग उनसे कह रहे हैं कि बार को उनके जैसे व्यक्ति की जरूरत है। 🗳️ चुनाव चिह्न/सीरियल नंबर: 3 👨⚖️ उम्मीदवार: परशुराम चौधरी, वरीय अधिवक्ता 🎙️ जानता की आवाज आरा न्यूज़ रिपोर्टर: पंकज सिंह #AraBarAssociation #BarElection2026 #ParshuramChaudhary #AraNews #जनताकीआवाजआरान्यूज़ #आरा #भोजपुर #अधिवक्ता_संघ1
- पटना की बेटियां AK-47 से भी नहीं डरतीं, हौसले के आगे हथियार भी बेअसर! डर को पीछे छोड़, हिम्मत से बढ़ती हैं आगे, इन बेटियों के जज्बे को पूरा पटना करता है सलाम!1
- 🕌🎀 त्योहारों पर आरा को दें सफाई और भाईचारे का तोहफा मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आरा की पूर्व डिप्टी मेयर आरजू खातून ने शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी लोगों से त्योहारों को प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। आरजू खातून ने प्रशासन से मांग की कि त्योहारों के दौरान शहर की साफ-सफाई, कूड़ा उठाव और प्रमुख इलाकों में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ आरा और मजबूत भाईचारा ही हमारे शहर की असली पहचान है।” सभी समुदाय मिल-जुलकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं और आरा को स्वच्छता व भाईचारे का संदेश दें। #Ara #आरा #Bhojpur #BiharNews #EidMiladUnNabi #RakshaBandhan #आरजूखातून #साफसफाई #भाईचारा #AraNews #AraNewsUpdate1
- रांची में एक्टर Emraan Hashmi देखने के लिए बहुत भेद हो चुका है पुलिस बहुत भीड़ में आए लड़की कोछेड़छाड़ एक लड़की को पुलिस ने रांची में लड़की बहुत गंदा हाथ रख दिया उसकी बड़ी कार्रवाई होना चाहिए1