विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण: तहसील सासनी में BLO और सुपरवाइजरों की बैठक संपन्न सासनी (हाथरस): मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए आज तहसील सासनी में तहसील दार रजत कुमार यादव ने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) और सुपरवाइजरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिहीन बनाने पर चर्चा की गई। BLO को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित मतदाताओं को समय रहते नोटिसों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। घर-घर जाकर मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने और उनके दस्तावेज़ों के सत्यापन पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि नोटिस और आपत्तियों से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। टिंकू खान ने सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र के BLO के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और आ रही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सभी कर्मियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई, ताकि क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण: तहसील सासनी में BLO और सुपरवाइजरों की बैठक संपन्न सासनी (हाथरस): मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए आज तहसील सासनी में तहसील दार रजत कुमार यादव ने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) और सुपरवाइजरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिहीन बनाने पर चर्चा की गई। BLO को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित मतदाताओं को समय रहते नोटिसों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। घर-घर जाकर मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने और
उनके दस्तावेज़ों के सत्यापन पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि नोटिस और आपत्तियों से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। टिंकू खान ने सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र के BLO के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और आ रही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सभी कर्मियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई, ताकि क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
- खबर का असर हुआ और गोंडा ब्लॉक के कलुआ बैलौठ के रोड पर पानी भरा होने के कारण खबरें चलाई गई थी भोले भक्तों को कावड़ लेकर पानी सें होकर गुजरना पड़ेता लेकिन अब उसे सही कर दिया गया है1
- अलीगढ़ सेंटर पॉइंट चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान1
- Post by Mohit kumar1
- अपने घर के बाहर बैठी 60 वर्षीय असगरी बेगम पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, सिर में गंभीर चोट। परिजन ने सीएचसी में कराया भर्ती। लोगों में आक्रोश, बंदरों को पकड़ने की मांग। एसडीएम संजय कुमार ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- Post by Harnam Singh Pradhan1
- Aligarh nivas ground1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ पत्नी की हत्या कर, पति ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पति-पत्नी दोनों की मौत से परिवार में मचा कोहराम, और गांव में फैली सनसनी, किसी शादी समारोह से लौट कर पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद हुआ ये कांड, सूचना के बाद मौके पर पहुंची इलाका पुलिस, फॉरेंसिक टीम और आल्हा अधिकारी, अलीगढ़ के अकराबाद थाना इलाके के गांव धौरी की घटना.1
- रामपुर के फारुख खान अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके चलते पूरे देश भर में अधिवक्ता के पक्ष में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था जहां अधिवक्ताओं का कहना था जिस अपराधियों ने हमारे साथी अधिवक्ता फारुख को गोली मारकर निर्मल हत्या की है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो जिसके चलते आज दिनांक 13 फरवरी को सिकंदरा राव उप जिलाधिकारी संजय कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा है उन्होंने कहा है अगर अधिवक्ता फारूक अहमद खान को न्याय नहीं मिला तो सिकंदर राव दी बार हर संघर्ष करने को तैयार है ज्ञापन सौंपते समय दी वार के सभी पदाधिकारी व अधिवक्ता साथी मौजूद रहे साथी अधिवक्ताओं ने सरकार से अधिवक्ता प्रोटेस्ट लागू करने की भी मांग की है ताकि अधिवक्ताओं के साथ ऐसी घटना कारित ना हो सके3
- सिकंद्राराऊ। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम खटुआ पीपलगवां निवासी लगभग 50 वर्षीय अधिवक्ता बृजभान सिंह की मौत हो गई। वह रोज की तरह अपने घर से सिकंद्राराऊ सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस के लिए आ रहे थे। बताया जाता है कि रतिभानपुर गांव के पास हाईवे पर वाहन का इंतजार करते समय पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने लापरवाही से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंद्राराऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार टक्कर में उनका एक कंधा और हाथ बुरी तरह टूट गया था तथा सिर में गंभीर चोट और अंदरूनी रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। बृजभान सिंह मिलनसार और लोकप्रिय व्यक्ति माने जाते थे। हाल ही में वह सिविल बार के चुनाव में निर्विरोध सचिव चुने गए थे और कुछ ही दिनों में शपथ लेने वाले थे। उनके अचानक निधन से अधिवक्ताओं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिवक्ताओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान भी पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी सरकारी शिक्षिका हैं और गांव में ही कार्यरत हैं। इस हादसे से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।1