*कौशांबी पुलिस चौकी से वायरल हुआ वीडियो, फरियाद सुनने का असंवेदनशील तरीका सामने आया* *कौशांबी संदेश* कौशांबी। सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि फरियादियों को जमीन पर बैठाकर उनकी शिकायतें सुनी जा रही हैं। यह वीडियो करारी कोतवाली क्षेत्र के आर्का चौकी का बताया जा रहा है।वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था में उपेक्षा और आम जनता की मजबूरी किस तरह सामने आती है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बार-बार महिलाओं और नागरिकों के सम्मान पर जोर देते आए हैं, लेकिन यह दृश्य उनके निर्देशों और अपेक्षाओं के विपरीत प्रतीत होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों से जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास कमजोर होता है, और फरियादियों की समस्याओं के त्वरित, संवेदनशील और सम्मानजनक निस्तारण की आवश्यकता है।