बुढ़मू प्रखंड के नाऊज गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव सह दो दिवसीय यज्ञ समारोह मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन, आरती और भंडारे में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जबकि सोमवार रात्रि बिजुपाड़ा कीर्तन मंडली का 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन ने भक्तों को रातभर झुमाए रखा।‘धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो’ के उद्घोष और ‘जय श्री राम’ के गगनचुंबी नारों के बीच विधायक सुरेश कुमार बैठा व प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। आचार्य रुद्रनाथ मिश्रा, अभिषेक वैद्य व पंडित वरुण के सान्निध्य में सभी अनुष्ठान पूर्ण हुए। यजमानों में दिनेश चौबे-रीना देवी, राजू चौबे-अनामिका देवी, रंगनाथ चौबे-सारिका रानी, अश्विनी तिवारी-रूबी देवी व बिरसा मुंडा-अनु देवी सपत्नीक शामिल रहे।यज्ञ सफल बनाने में भोला जायसवाल, ग्राम प्रधान बसंत पाहन, रंथुमुंडा, निखिल जायसवाल, बासुकी जायसवाल व मनोज मुंडा का सराहनीय योगदान रहा। ग्रामीणों ने इसे गांव की आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक बताया।

- मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर चिनाटांड में वाहन चेकिंग के दौरान काली स्कॉर्पियो (JH01CB-1323) से रूस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो. जैद अंसारी उर्फ अरमान (दोनों जेहलीटांड, खलारी) को 7.65 एमएम लोडेड पिस्टल (2 कारतूस सहित), दो मोबाइल के साथ पकड़ा। शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज। पूछताछ में हथियार कारोबार का खुलासा, छापेमारी जारी। थाना प्रभारी धनंजय बैठा के नेतृत्व में कार्रवाई।1
- Kashinath mahto2
- Post by Devanand Sinha Sinha1
- Post by Nation24 news1
- बर्थडे पार्टी के बहाने साजिश: दोस्त के भरोसे पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार1
- मानगो बस स्टैंड में एक गाड़ी के खलासी पर चप्पल चोरी के आरोप में कर दी धुनाई, बीच बाजार में पीटा #गुंडई #gundagardi #tata #मांगो1
- आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत सराहनीय कार्य कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ कर्मी सतर्कता एवं तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 14.04.2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर Train 13320 एक्सप्रेस के प्रस्थान के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म गैप में गिर गया और ट्रेन के साथ घिसटने लगा। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल गौरव ने अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला तथा उसकी अमूल्य जान बचाई। बचाए गए यात्री की पहचान मोहम्मद नसरुद्दीन (आयु 61 वर्ष), निवासी पाथाडीह, धनबाद के रूप में हुई, जो रांची से धनबाद की यात्रा कर रहे थे।1
- रातू। समाजवादी पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टीजनों ने भारत रत्न बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। पार्टीजनों ने उनके संघर्षों, भारतीय संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान का स्मरण किया तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवन समर्पित किया। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। हमें बाबा साहब के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में समरसता व सामाजिक न्याय को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम में पार्टी के प्रमुख महासचिव मुस्तफा अंसारी, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद गोप, युवा जिला अध्यक्ष सिद्दीक अंसारी के अलावा हरिंदर पासवान, एजाजुल अंसारी, अली अहमद, सत्यजीत कुमार, मोख्तार अंसारी, दीपक किस्पोट्टा, राणा प्रताप, विद्यासागर गोप समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।1