एसआरएपी कॉलेज चकिया के नए प्रभारी प्राचार्य बने विनोद बैठा, संभाला पदभार चकिया: एसआरएपी कॉलेज चकिया के प्रभारी प्राचार्य के रूप में मोतिहारी के एसएस कॉलेज के प्राचार्य विनोद बैठा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। बिहार विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें एसआरएपी कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य विनोद बैठा ने कॉलेज परिसर स्थित प्राचार्य कक्ष में सभी प्रोफेसरों के साथ-साथ वेतनभोगी एवं अवैतनिक कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त किया और कॉलेज में पूर्व से चल रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक में आगामी कार्ययोजना, शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। प्राचार्य ने कॉलेज के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।वहीं, प्राचार्य विनोद बैठा ने पत्रकारों के साथ भी बैठक कर कॉलेज की वर्तमान गतिविधियों और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
एसआरएपी कॉलेज चकिया के नए प्रभारी प्राचार्य बने विनोद बैठा, संभाला पदभार चकिया: एसआरएपी कॉलेज चकिया के प्रभारी प्राचार्य के रूप में मोतिहारी के एसएस कॉलेज के प्राचार्य विनोद बैठा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। बिहार विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें एसआरएपी कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य विनोद बैठा ने कॉलेज परिसर स्थित प्राचार्य कक्ष में सभी प्रोफेसरों के साथ-साथ वेतनभोगी एवं अवैतनिक कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त किया और कॉलेज में पूर्व से चल रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक में आगामी कार्ययोजना, शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। प्राचार्य ने कॉलेज के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।वहीं, प्राचार्य विनोद बैठा ने पत्रकारों के साथ भी बैठक कर कॉलेज की वर्तमान गतिविधियों और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
- रसूख भी काम नहीं आया… शिक्षक शमसाद हत्याकांड में इनामी पूर्व प्रमुख चमन पुलिस के रसूख नहीं आया काम! इनामी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, शिक्षक हत्याकांड में मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन “रसूख भी काम नहीं आया… शिक्षक शमसाद हत्याकांड में इनामी पूर्व प्रमुख चमन पुलिस के हत्थे चढ़ गया!” मोतिहारी में शिक्षक शमसाद हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। सदर SDPO के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य अभियुक्त चमन को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि चमन इस मामले में इनामी अभियुक्त था। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात ने कार्रवाई की जानकारी दी है। अब पुलिस की पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े और कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं, इस पर नजर बनी हुई है।1
- Bihar ke Purvi Champaran jile ke powerful aadami champion Champaran tiger1
- 🚨 जमुई छेड़खानी कांड पर सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान | बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई | KSR BIHAR NEWS 🚨 जमुई छेड़खानी कांड पर सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान। सांसद अरुण भारती ने मामले को लेकर कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो में सुनिए सांसद अरुण भारती ने पूरे मामले पर क्या कहा। 📰 KSR BIHAR NEWS बिहार और खासकर स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरों के लिए KSR Bihar News को Subscribe करें और वीडियो को Like एवं Share करें। ⚠️ नोट: वीडियो में व्यक्त बयान संबंधित वक्ता के हैं। KSR Bihar News का उद्देश्य समाचार एवं सार्वजनिक बयान को दर्शकों तक पहुंचाना है।1
- करमवा पंचायत में लोजपा (आर) की पंचायत स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के करमवा पंचायत में लोजपा (आर) की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, पंचायत स्तर पर संगठन के विस्तार तथा ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की जानकारी प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य, लोजपा (आर) गोपालजी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क बढ़ाने और उनकी समस्याओं को पार्टी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, नाली, बिजली, आवास सहित अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और पंचायत स्तर पर पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में ललन साह, रामू राज, अखिलेश कुमार, सूरज कुमार, आर्य कुमार, रमेश साह, महेंद्र महतो, चन्देश्वर साह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।4
- जीएमसीएच में डीएम का औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं पर कड़ी नजर! जीएमसीएच बेतिया में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को लेकर जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण श्री तरनजोत सिंह ने आज अस्पताल के विभिन्न वार्डों और महत्वपूर्ण चिकित्सा इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सर्जरी ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी, आईसीयू, मेल एवं फीमेल मेडिसिन वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, डायलिसिस वार्ड और ईसीजी रूम समेत अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों की व्यवस्था, साफ-सफाई, आवश्यक संसाधनों और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जीएमसीएच प्रशासन को मरीजों की सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, जांच की सुविधा, इलाज और अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लेकर मरीजों से फीडबैक लिया। मरीजों और परिजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साफ-सफाई को लेकर भी डीएम ने सख्त निर्देश दिए। अस्पताल परिसर और सभी वार्डों में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ जरूरत के अनुसार रंग-रोगन और रख-रखाव का कार्य सुनिश्चित कराने को कहा गया, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में बेहतर माहौल मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पताल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे हर समय फंक्शनल रहें और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी अस्पताल में स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने जीएमसीएच प्रशासन को अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने और मरीजों की सुविधाओं में लगातार सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, जीएमसीएच के अधीक्षक, प्राचार्य सहित अन्य चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- 10 पीस फ्रूटी के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए ।।1
- सीमा पर सुरक्षा, गांव में सेवा! SSB के पशु चिकित्सा शिविर में 573 मवेशियों की जांच इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज सीमा की निगरानी के साथ-साथ सीमावर्ती ग्रामीणों के सामाजिक हितों में भी लगातार सक्रिय है। सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व और समर्पण के साथ एसएसबी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों को स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को 44वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी के कुशल मार्गदर्शन में वाहिनी के कार्यक्षेत्र ‘सी’ समवाय के वाइब्रेंट विलेज जसौली एवं गम्हरिया में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के 573 पशुओं की निःशुल्क जांच की गई। इनमें गाय, भैंस, सुअर, बकरी, मुर्गी सहित अन्य मवेशी शामिल रहे। वहीं 69 पशु स्वामियों को पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई। गौनाहा प्रखंड के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने पशुओं की जांच कर जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को पशुओं के खान-पान, रहन-सहन और देखभाल में आवश्यक बदलाव करने की सलाह दी गई, ताकि पशुओं को स्वस्थ रखा जा सके और पशुपालकों को भी इसका लाभ मिले। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट श्री गुलाब यादव, ग्राम प्रधान सुनोला अंसारी, अवतुक रहमान, मुख्य आरक्षी/वेटी योगेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी/वेटी मुकेश कुमार सैनी और आ.सा. सतीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एसएसबी की ओर से सीमावर्ती इलाकों में समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन पहलों से सीमावर्ती ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। यानी बॉर्डर पर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ 44वीं वाहिनी एसएसबी सीमावर्ती समाज के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने और ग्रामीणों के कल्याण में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।1
- मुजफ्फरपुर जिला के बरूराज थाना क्षेत्र अंतर्गत में स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला ।1
- t t saheb ne mange ticket to ladki ne fare apne hi kapde1